1
00:01:09,320 --> 00:01:10,696
आप गुप्त और भूले-बिसरे के

2
00:01:10,821 --> 00:01:12,698
बीच की दुनिया में प्रवेश कर रहे हैं,

3
00:01:13,449 --> 00:01:15,868
जो अलग-अलग चैनल के बीच फँसा वायुप्रवाह है,

4
00:01:16,118 --> 00:01:18,871
मानवता का गुप्त संग्रहालय है,

5
00:01:19,079 --> 00:01:21,791
परछाइयों की निजी लाइब्रेरी है,

6
00:01:21,916 --> 00:01:25,961
यह सब रहस्य से निर्मित
मंच पर घटित हो रहा है

7
00:01:26,086 --> 00:01:30,424
और यह सिर्फ़ तर्क और कल्पना के बीच फँसी
फ़्रीक्वेंसी पर ही पाया जाता है।

8
00:01:30,883 --> 00:01:33,344
आप पैराडॉक्स थिएटर में प्रवेश कर रहे हैं।

9
00:01:33,594 --> 00:01:36,597
पैराडॉक्स थिएटर

10
00:01:38,140 --> 00:01:39,725
आज का एपिसोड है,

11
00:01:40,017 --> 00:01:42,228
"द वास्ट ऑफ़ नाइट"

12
00:01:46,607 --> 00:01:49,068
कयूगा
शहर की सीमा

13
00:01:49,193 --> 00:01:51,362
न्यू मैक्सिको - पॉप 497

14
00:01:58,577 --> 00:02:01,038
ए, तुम परिवार के साथ खेल देखने जा रहे हो?

15
00:02:01,330 --> 00:02:02,581
नहीं, बस मैं जा रहा हूँ।

16
00:02:02,706 --> 00:02:04,667
पैट्रीशिया और बच्चे
हॉब्स परिवार के घर गए हैं।

17
00:02:05,251 --> 00:02:06,544
हॉब्स परिवार, हाँ?

18
00:02:06,669 --> 00:02:08,462
अच्छा है हमारा मुक़ाबला उनसे नहीं है।

19
00:02:08,671 --> 00:02:09,964
दोस्त, बिल्कुल सही कहा।

20
00:02:10,422 --> 00:02:11,632
खेल में मिलता हूँ।

21
00:02:13,634 --> 00:02:15,344
कयूगा हाई स्कूल

22
00:02:21,767 --> 00:02:23,477
मैं अगली सिगरेट नहीं जलाना चाहता।

23
00:02:23,602 --> 00:02:25,271
यह पहले वाली ही काफ़ी रहेगी।

24
00:02:25,396 --> 00:02:27,147
-मिसेज़ मैकब्रूम तुम्हें ढूँढ़ रही हैं।
-क्यों?

25
00:02:27,273 --> 00:02:28,858
पता नहीं। मैं खाना खा रहा था।

26
00:02:29,024 --> 00:02:31,068
तुम इंग्रिड की बहन के साथ
रंगरलियाँ मना रहे थे।

27
00:02:31,193 --> 00:02:32,403
-यह सच नहीं।
-यही सच है।

28
00:02:32,528 --> 00:02:34,488
मैंने आते हुए
उसकी कार में मिली के साथ देखा।

29
00:02:35,948 --> 00:02:37,533
धत् तेरे की, यह क्या था?

30
00:02:37,658 --> 00:02:39,034
शायद इसीलिए बुला रहे थे।

31
00:02:39,159 --> 00:02:40,411
अच्छा लगा, बैनी।

32
00:02:40,536 --> 00:02:43,622
-अच्छा लगा। यह सही नहीं लग रहा।
-आर्लो स्टैंड के नीचे देख रहा है।

33
00:02:43,747 --> 00:02:46,375
पिछली बार एक गिलहरी ने तार काट दी थी।

34
00:02:46,500 --> 00:02:48,752
तार तब भी गिलहरी के...
कंकाल के मुँह में थी।

35
00:02:48,878 --> 00:02:51,755
बल्ब में ख़राबी है या बिजली में? क्योंकि
कम-तेज़ होती रौशनी में नहीं हो पाएगा।

36
00:02:51,881 --> 00:02:53,549
-पता नहीं। मैं खाना खा रहा था।
-कितनी बार कहोगे

37
00:02:53,674 --> 00:02:55,134
कि तुम खाना खा रहे थे?

38
00:02:55,593 --> 00:02:58,470
अब... सैम, इस शातिर इंसान का
क्या कहना है, दोस्त?

39
00:02:58,679 --> 00:03:00,973
-पता नहीं। बस झिलमिला रही है।
-ठीक है, उसे चालू कर दो।

40
00:03:01,140 --> 00:03:04,184
-जाँचने के लिए कुछ भी नहीं है।
-देख लेते हैं। चलो, चालू कर दो।

41
00:03:04,310 --> 00:03:05,185
ठीक है।

42
00:03:06,353 --> 00:03:09,315
ध्यान रखना, बिजली का झटका लगा
तो तुम्हारे शरीर पर बाल उगने बंद हो जाएँगे

43
00:03:09,440 --> 00:03:11,191
-और कोई प्रेमिका नहीं मिलेगी।
-बस कर, दोस्त।

44
00:03:11,358 --> 00:03:12,484
जाकर मिसेज़ मैकब्रूम को ढूँढ़ो।

45
00:03:12,651 --> 00:03:14,403
जाता हूँ, पर मुझे यह लहज़ा पसंद नहीं।

46
00:03:14,612 --> 00:03:16,071
और रिकॉर्डिंग करते हुए भी झिलमिलाए

47
00:03:16,196 --> 00:03:18,115
तो रुक जाना, वरना ब्यूएल बंधुओं से

48
00:03:18,240 --> 00:03:19,491
-तुम्हारी पिटाई करवा दूँगा।
-एवेरेट।

49
00:03:19,617 --> 00:03:20,951
-एवेरेट। हे।
-हाँ, ठीक है।

50
00:03:21,076 --> 00:03:22,453
मिसेज़ मैकब्रूम तुम्हें ढूँढ़ रही हैं।

51
00:03:22,578 --> 00:03:24,163
रैनी अपनी तुरही लेकर स्टैंड में है।

52
00:03:24,288 --> 00:03:26,123
पता है, बैनी ने बताया।
तो, उन्हें क्या चाहिए?

53
00:03:26,248 --> 00:03:29,668
पता नहीं। वह हर किसी से
पूछते हुए घूम रही हैं, "एवेरेट कहाँ है?"

54
00:03:29,835 --> 00:03:32,463
"तुमने एवेरेट को देखा? एवेरेट कब आएगा?"

55
00:03:32,588 --> 00:03:34,924
कुछ समझ नहीं आया।
जाओ अपनी तुरही लेकर बैठ जाओ।

56
00:03:35,341 --> 00:03:36,467
दरअसल, इसे मुझे दो।

57
00:03:36,592 --> 00:03:38,093
इसमें कुछ ख़राबी है।
मैं तुरही बजाया करता था।

58
00:03:38,218 --> 00:03:41,138
एवेरेट! अपना टेप रिकॉर्डर लेकर आऊँ,
ताकि मुझे उसे चलाना सिखा दो?

59
00:03:41,263 --> 00:03:44,099
तुम्हारी बात समझ नहीं आई।
लगा जैसे कोई बिल्ला चूहे को खा रहा हो।

60
00:03:44,224 --> 00:03:45,559
-अपनी तुरही दो।
-मैंने कहा, "क्या मैं अपना

61
00:03:45,726 --> 00:03:47,227
टेप रिकॉर्डर लाऊँ,
ताकि मुझे उसे चलाना सिखा दो?

62
00:03:47,394 --> 00:03:49,063
-हाँ, बेशक, फ़े। रैनी, अभी।
-बढ़िया!

63
00:03:49,188 --> 00:03:50,981
-क्यों?
-इसे नीचे फेंको, रैनी।

64
00:03:51,148 --> 00:03:52,733
-ख़राब मत करना।
-अरे, मैं क्या करूँगा?

65
00:03:52,858 --> 00:03:55,402
मैं क्या करूँ... अभी नीचे फेंको। चलो भी।

66
00:03:55,736 --> 00:03:57,947
-हाँ। ठीक। अच्छा बच्चा।
-ए, कहाँ जा रहे हो?

67
00:03:58,238 --> 00:04:00,699
-एवेरेट!
-बाय, रैनी। बाय, रैनी।

68
00:04:01,116 --> 00:04:03,035
एवेरेट, आर्लो ने तुम्हें बुलाने को कहा।

69
00:04:03,160 --> 00:04:04,787
पर क्यों? वह कहाँ है? किसलिए? कहाँ पर?

70
00:04:04,912 --> 00:04:07,122
वह लॉकर में है। पता नहीं वह क्या चाहता है।

71
00:04:07,247 --> 00:04:08,707
वे मुझे कुछ नहीं बताते।

72
00:04:08,832 --> 00:04:11,043
मेरी बात नहीं सुनते।
बस इतना कहा, "एवेरेट को लेकर आओ।"

73
00:04:11,251 --> 00:04:12,962
अच्छा, ठीक है, पता नहीं क्या चल रहा है।

74
00:04:13,087 --> 00:04:15,172
अभी पहुँचा हूँ। कुछ मदद नहीं कर पाऊँगा।

75
00:04:15,297 --> 00:04:17,424
-सात बजे "एच.एच." शो है, तो...
-जानती हूँ।

76
00:04:17,549 --> 00:04:19,927
वह मेरी बात ही नहीं सुनता।

77
00:04:20,052 --> 00:04:21,720
आकर उससे ख़ुद कह दो।

78
00:04:22,221 --> 00:04:25,391
मैंने उनसे बवंडर के दौरान
बिजली बंद करने को कहा था,

79
00:04:25,516 --> 00:04:27,017
लेकिन वे मेरी सुनते ही नहीं।

80
00:04:27,142 --> 00:04:29,061
पिछली बार यह एक गिलहरी के कारण हुआ था

81
00:04:29,186 --> 00:04:30,479
जिसने तार काट दी थी।

82
00:04:30,604 --> 00:04:32,147
तब भी गिलहरी के मुँह में तार थी।

83
00:04:32,272 --> 00:04:33,565
हाँ, बैनी ने बताया।

84
00:04:33,691 --> 00:04:35,943
और एक चूहे ने स्कोरबोर्ड की तार कुतर डाली।

85
00:04:36,068 --> 00:04:38,028
-यह बात पता थी?
-नहीं। नहीं पता थी।

86
00:04:38,153 --> 00:04:39,238
अच्छा।

87
00:04:39,363 --> 00:04:42,032
और लाइब्रेरी की अटारी में
एक उल्लू रहने लगा था,

88
00:04:42,157 --> 00:04:44,868
तो नीची छत के आसपास
जानवरों की हड्डियाँ पड़ी हुई थीं

89
00:04:44,994 --> 00:04:46,870
जहाँ मार्चिंग बैंड की वर्दियाँ रखते हैं।

90
00:04:46,996 --> 00:04:48,664
हेलेन ट्रैन्क की जेब में
चमगादड़ की खोपड़ी थी।

91
00:04:48,789 --> 00:04:49,873
ज़रा रुको।

92
00:04:49,999 --> 00:04:51,250
,यहाँ क्या कर रहे हो?

93
00:04:51,375 --> 00:04:54,003
अरे! नहीं, नहीं, नहीं, ठहरो।
यह मैंने किया था। यह मैंने किया था।

94
00:04:54,128 --> 00:04:55,963
आर्लो, इसी वक़्त बाहर आओ!

95
00:04:56,088 --> 00:04:58,298
ज़रा रुको। ज़रा रुको, ज़रा रुको, ज़रा रुको।

96
00:04:59,174 --> 00:05:00,467
एवेरेट यहाँ क्या कर रहा है?

97
00:05:00,592 --> 00:05:02,720
तुमने इसे यहाँ बुलाने को कहा था।

98
00:05:02,845 --> 00:05:04,221
-मैंने नहीं कहा।
-बिल्कुल कहा था।

99
00:05:04,346 --> 00:05:06,432
-नहीं कहा था।
-तुमने इसे यहाँ लाने को कहा था।

100
00:05:06,598 --> 00:05:08,517
एमेट को लाने को कहा था, एवेरेट को नहीं।

101
00:05:08,642 --> 00:05:10,936
-एमेट।
-मैंने ख़ासतौर पर पूछा था

102
00:05:11,061 --> 00:05:13,147
क्या तुम्हें रेडियो वाला एवेरेट चाहिए?

103
00:05:13,272 --> 00:05:15,107
एमेट रेडियो स्टेशन में काम नहीं करता?

104
00:05:15,232 --> 00:05:16,608
नहीं, रेडियो में एवेरेट काम करता है।

105
00:05:16,775 --> 00:05:18,902
आर्लो, अगर मेरी ज़रूरत नहीं,
तो मैं जाता हूँ।

106
00:05:19,028 --> 00:05:20,821
एमेट कभी रेडियो में था ही नहीं?

107
00:05:20,946 --> 00:05:22,031
नहीं, मैं ही हूँ।

108
00:05:22,156 --> 00:05:23,407
एमेट सैंटा मिरा मिल में है।

109
00:05:23,532 --> 00:05:24,658
वह बिजली-मिस्त्री है।

110
00:05:24,783 --> 00:05:26,243
अब, एक मिनट रुको।

111
00:05:26,785 --> 00:05:29,246
-एमेट रेडियो स्टेशन में था।
-नहीं। रुको।

112
00:05:29,371 --> 00:05:31,623
-रुको, रुको, ज़रा रुको।
-तुमने इसे लाने को कहा था।

113
00:05:31,749 --> 00:05:33,625
तुम पिछले खेल को रिकॉर्ड कराना चाहते हो?

114
00:05:33,751 --> 00:05:35,085
और रैनी अपनी तुरही माँग रहा है।

115
00:05:35,210 --> 00:05:36,837
जानता हूँ। इसीलिए मैंने ली थी।

116
00:05:36,962 --> 00:05:39,840
-तुम रील लेकर आए? क्योंकि वहाँ...
-हर खेल में वही रील इस्तेमाल करते हो।

117
00:05:39,965 --> 00:05:41,800
रिकॉर्डर के पीछे है। तुम्हें दिखाता हूँ।

118
00:05:41,925 --> 00:05:44,970
-रैनी की तुरही उसे लौटाओगे?
-अगर वह मेरे कार्यक्रम पर मनहूसियत न लाए।

119
00:05:45,179 --> 00:05:46,722
किसी को तो उसे सीधा करना होगा।

120
00:05:46,889 --> 00:05:48,640
-फ़े, अभी करना है?
-हाँ, दिक़्क़त तो नहीं?

121
00:05:48,766 --> 00:05:49,808
-चल सकती हो?
-हाँ।

122
00:05:49,933 --> 00:05:51,101
तो साथ में चलो।

123
00:05:51,226 --> 00:05:52,686
बस इसे देख लूँ ज़रा।

124
00:05:52,811 --> 00:05:54,980
मिल गई। तो, हम पिछली बार वाली
रील ही इस्तेमाल करें?

125
00:05:55,105 --> 00:05:56,190
हाँ, हर खेल में वही रील।

126
00:05:56,356 --> 00:05:58,358
पर आख़िरकार कुछ बातचीत आपस में मिल जाएँगी।

127
00:05:58,484 --> 00:06:00,277
है न? मतलब, ऐसा नहीं होगा क्या?

128
00:06:01,111 --> 00:06:03,447
-तुम बाइबिल पढ़ते हो, सैम?
-हाँ।

129
00:06:03,572 --> 00:06:04,740
वही तुम्हारा जवाब है।

130
00:06:05,324 --> 00:06:06,784
-किस बात का जवाब?
-सब बातों का।

131
00:06:07,034 --> 00:06:08,911
-पर उससे...
-हाँ, आख़िरकार बातचीत मिल जाएँगी।

132
00:06:09,036 --> 00:06:10,871
पर कोई भी हर खेल के लिए
नई टेप नहीं ख़रीदेगा।

133
00:06:10,996 --> 00:06:13,791
कोई दिक़्क़त है, तो मि. मैककीन से कहूँगा।
वे तुम्हें नई ख़रीद देंगे,

134
00:06:13,916 --> 00:06:15,459
पर उससे अभी कोई फ़र्क नहीं पड़ेगा।

135
00:06:15,584 --> 00:06:16,752
बिजली जाने पर रिकॉर्डिंग बंद कर देना

136
00:06:16,919 --> 00:06:18,253
क्योंकि मि. मैककीन के लिए
और नहीं ख़रीदूँगा।

137
00:06:18,420 --> 00:06:19,588
हाँ, अपने पहले ही बता दिया।

138
00:06:19,713 --> 00:06:21,256
अच्छा, तुम्हारा क्या क़िस्सा है, कोयल रानी?

139
00:06:21,465 --> 00:06:23,258
क्या गड़बड़ है? रैनी की तुरही क्यों ली है?

140
00:06:23,425 --> 00:06:24,885
यह क्या है? पता नहीं था तुम बैंड में हो।

141
00:06:25,052 --> 00:06:26,929
-वहाँ बजा क्यों नहीं रहीं?
-पेप बैंड में नहीं बजा सकती।

142
00:06:27,096 --> 00:06:29,723
ग्रैग के यूनिवर्सिटी जाने के बाद से
खेलों में बजाती हूँ ताकि रूथ देख सके।

143
00:06:29,848 --> 00:06:31,058
रैनी की तुरही क्यों ली है?

144
00:06:31,183 --> 00:06:33,143
क्योंकि उसे रैनी जैसा
बर्ताव करने की सज़ा मिलनी चाहिए।

145
00:06:33,268 --> 00:06:35,687
रुको, तुम काम पर हो?
रीटा कोप या विनीफ़्रेड कहाँ हैं?

146
00:06:35,813 --> 00:06:37,815
विनीफ़्रेड की सैन मिरियल में
रात की पाली है, रीटा कोप छोड़ गई

147
00:06:37,981 --> 00:06:40,400
-अब ज़ेब्स में काम करती है।
-अच्छा, इस लंच बॉक्स के बारे में बताओ।

148
00:06:40,526 --> 00:06:42,277
-यह वेस्टिंगहाउस है?
-हाँ, यही लाने को कहा था।

149
00:06:42,402 --> 00:06:44,404
-कहाँ से मिला?
-मॉन्टगमरी वार्ड के कैटलॉग में।

150
00:06:44,530 --> 00:06:46,573
अच्छा, मुझे कुछ सुनाओ।
क्या रिकॉर्ड किया है?

151
00:06:46,698 --> 00:06:48,367
अभी तक कुछ नहीं।

152
00:06:48,492 --> 00:06:50,244
मतलब, कुछ गड़बड़ नहीं करना चाहती थी।

153
00:06:50,369 --> 00:06:53,163
-तो अभी तक कुछ रिकॉर्ड नहीं किया?
-नहीं, गड़बड़ नहीं करना चाहती थी।

154
00:06:53,288 --> 00:06:54,706
तुम्हारे पास एकदम नया टेप रिकॉर्डर है।

155
00:06:54,832 --> 00:06:56,708
तुम्हें कोई बटन दबाने की
इच्छा तक नहीं हुई?

156
00:06:56,875 --> 00:06:58,377
बहुत इच्छा हुई। बस नहीं चाहती थी...

157
00:06:58,544 --> 00:06:59,962
-घबरा रही हूँ।
-इसमें बैटरी है?

158
00:07:00,087 --> 00:07:01,421
-हाँ।
-ठीक है, तो रिकॉर्ड दबाओ।

159
00:07:01,588 --> 00:07:02,589
माइक निकालो।

160
00:07:02,714 --> 00:07:04,091
वैसे, चकरी घूम रही है क्या?

161
00:07:04,216 --> 00:07:05,843
-हाँ।
-ठीक है, तो बोलो।

162
00:07:05,968 --> 00:07:07,511
-क्या बोलूँ?
-ठीक है, ऐसा करो।

163
00:07:07,636 --> 00:07:08,929
अपना दायाँ हाथ उठाओ।

164
00:07:09,054 --> 00:07:10,806
बोलो, "मैं साम्यवादी पार्टी की
सदस्य नहीं हूँ

165
00:07:10,931 --> 00:07:12,391
और न ही कभी रही हूँ।"

166
00:07:12,516 --> 00:07:14,101
मैं साम्यवादी पार्टी की सदस्य नहीं हूँ

167
00:07:14,226 --> 00:07:15,477
और न ही कभी रही हूँ।

168
00:07:15,602 --> 00:07:18,438
डॉज सिटी के आसपास
और पश्चिम के इलाक़े में...

169
00:07:18,564 --> 00:07:21,233
बदमाशों और क़ातिलों से निपटने का
सिर्फ़ एक ही तरीक़ा है,

170
00:07:21,358 --> 00:07:24,319
और वह है अमरीकी मार्शल
और बंदूक से निकलते धुएँ की गंध।

171
00:07:24,695 --> 00:07:25,988
एल एंड एम फ़िल्टर्स द्वारा प्रायोजित।

172
00:07:26,113 --> 00:07:27,614
हाँ, यह अच्छा था। सुनना चाहोगी?

173
00:07:27,739 --> 00:07:29,241
-हाँ।
-अच्छा, ठीक है।

174
00:07:32,411 --> 00:07:33,579
ए, कयोटीज़!

175
00:07:36,707 --> 00:07:37,875
हाँ।

176
00:07:38,000 --> 00:07:39,418
ये मुझे जानते हैं। मैं एवेरेट हूँ।

177
00:07:39,543 --> 00:07:40,586
मुझे ये लोग पसंद हैं।

178
00:07:42,129 --> 00:07:44,631
-मैं फ़े क्रॉकर हूँ।
-कुछ रिकॉर्ड नहीं हो रहा।

179
00:07:44,756 --> 00:07:47,009
जानती हूँ। बस...
मैंने पहले कभी माइक्रोफ़ोन नहीं पकड़ा।

180
00:07:47,134 --> 00:07:49,011
-अभ्यास कर रही हूँ।
-अभ्यास करने को नहीं कहा।

181
00:07:49,136 --> 00:07:50,846
-चुप करने को कहा था।
-मैं चुप नहीं रहूँगी।

182
00:07:51,013 --> 00:07:52,347
-यह मेरा रिकॉर्डर है।
-अरे, देखो।

183
00:07:52,472 --> 00:07:54,892
यह अच्छा था। रिकॉर्डिंग करते वक़्त
इसी तरह बोलना होगा।

184
00:07:55,017 --> 00:07:57,394
वह कयूगा की महारानी थी।
तुम ज़बरदस्त फ़े हो।

185
00:07:58,145 --> 00:07:59,563
मैं फ़े क्रॉकर हूँ।

186
00:08:01,356 --> 00:08:02,649
मैं फ़े क्रॉकर हूँ।

187
00:08:02,774 --> 00:08:04,985
मैं अब से पहले कभी माइक्रोफ़ोन नहीं पकड़ा।

188
00:08:05,360 --> 00:08:08,238
...बदमाशों और क़ातिलों से निपटने का
सिर्फ़ एक ही तरीक़ा है, और वह है...

189
00:08:08,363 --> 00:08:09,531
क्या यह आरोप नहीं है?

190
00:08:09,698 --> 00:08:12,284
-बड़ा आरोप है।
-चलो, रिकॉर्ड दबाओ। फिर से रिकॉर्ड करो।

191
00:08:12,409 --> 00:08:14,620
-मेरी आवाज़ वाक़ई ऐसी है?
-हाँ, तुम्हारी आवाज़ ऐसी है।

192
00:08:14,786 --> 00:08:16,622
सौ प्रतिशत कयूगा की महारानी है।
रिकॉर्ड दबाओ, टेप चलाओ।

193
00:08:16,830 --> 00:08:19,291
-क्या रिकॉर्ड करेंगे?
-शांत रहो। कहने को बहुत कुछ है।

194
00:08:19,416 --> 00:08:20,709
मेरे साथ आओ। चलते हैं।

195
00:08:20,834 --> 00:08:22,085
मैं फ़े क्रॉकर के साथ हूँ,

196
00:08:22,252 --> 00:08:24,379
जो तुरही वादक और कयूगा हाई स्कूल की
रिकॉर्डिंग विशेषज्ञ हैं।

197
00:08:24,546 --> 00:08:26,673
हमें अपने बारे में क्या बताना चाहोगी, फ़े?

198
00:08:27,883 --> 00:08:29,218
पता नहीं।

199
00:08:29,343 --> 00:08:30,636
बोलो भी, यह चल रहा है, बहना।

200
00:08:30,761 --> 00:08:32,971
-चलो बिस्कुट बनाएँ।
-मैं फ़े हूँ...

201
00:08:33,096 --> 00:08:35,265
रुको। इसका क्या मतलब हुआ?

202
00:08:35,390 --> 00:08:36,934
इसका मतलब रिकॉर्ड करें, रिकॉर्ड बनाएँ।

203
00:08:37,059 --> 00:08:39,645
यह लो, तुम्हें सिगरेट चाहिए।
माइक्रोफ़ोन के साथ सब सिगरेट पीते हैं।

204
00:08:39,853 --> 00:08:41,188
अभी सिगरेट नहीं पीना चाहती।

205
00:08:41,313 --> 00:08:43,440
शांत रहो। यह सिर्फ़ पकड़ने के लिए है।

206
00:08:43,565 --> 00:08:45,025
एक सामान की तरह। तुम ज़्यादा असरदार लगोगी ।

207
00:08:45,192 --> 00:08:46,193
अपनी तुरही मुझे दो।

208
00:08:46,318 --> 00:08:48,028
किसी को अपनी तुरही नहीं दे सकती।

209
00:08:48,153 --> 00:08:50,113
-क्यों?
-यह गिर गई तो मुझे इसकी क़ीमत चुकानी होगी।

210
00:08:50,239 --> 00:08:52,282
-यह स्कूल की है।
-तो ठीक है। कोई बात नहीं। चलो।

211
00:08:53,367 --> 00:08:54,952
बेकन, बेकन, 940।

212
00:08:55,410 --> 00:08:57,829
-यह क्या है?
-मैंने एक जंगी फ़िल्म में सुना था।

213
00:08:57,955 --> 00:09:00,290
जंग के दौरान "बेकन, बेकन, 940" नहीं कहते।

214
00:09:00,415 --> 00:09:02,042
शायद हम अलग जंग की बात कर रहे हैं।

215
00:09:02,167 --> 00:09:03,502
नहीं, यह जंग का रेडियो नहीं है।

216
00:09:03,627 --> 00:09:04,962
कुछ बढ़िया बात कहनी होगी।

217
00:09:06,463 --> 00:09:07,506
अच्छा, ज़रा रुको।

218
00:09:07,631 --> 00:09:10,259
तुम वहाँ ऑलिवर दम्पति के पास जाओगी
और हम उनसे बात करेंगे।

219
00:09:10,384 --> 00:09:12,177
एवेरेट, नहीं! यह बहुत बुरा सुझाव है।

220
00:09:12,302 --> 00:09:13,804
-यह बिल्कुल मज़ेदार नहीं।
-खेल में जाने से पहले

221
00:09:14,012 --> 00:09:15,222
हमारे कुछ सवालों के जवाब देने होंगे।

222
00:09:15,347 --> 00:09:17,140
-हैलो, एवेरेट।
-यह क्या है?

223
00:09:17,266 --> 00:09:19,101
-क्या हो रहा है?
-इंटरव्यू रिकॉर्ड कर रहे हैं।

224
00:09:19,226 --> 00:09:21,645
कयूगा आठ अंकों से जीत रहा है।
खेल पर क्या कहना चाहोगे?

225
00:09:21,770 --> 00:09:22,980
-सिगरेट जला दूँ, फ़े?
-नहीं।

226
00:09:23,105 --> 00:09:24,606
बस माइक्रोफ़ोन पकड़ने वालों
जैसे पकड़ी हुई है।

227
00:09:24,731 --> 00:09:26,024
-कुछ पूछो।
-नहीं पूछ सकती।

228
00:09:26,149 --> 00:09:27,818
-घबराहट हो रही है।
-सवाल ही तो है।

229
00:09:27,943 --> 00:09:29,403
किसी से कोई भी सवाल पूछो, फ़र्क नहीं पड़ता।

230
00:09:29,528 --> 00:09:30,654
ओह। तुम जानते हो

231
00:09:30,779 --> 00:09:32,447
जिम में एक गिलहरी ने तार काट दी?

232
00:09:32,572 --> 00:09:34,032
-नहीं जानता था। आज रात?
-मुझे पता था।

233
00:09:34,157 --> 00:09:35,242
और आज रात नहीं।

234
00:09:35,367 --> 00:09:37,077
पहले की बात है, जब क्लैम पढ़ाया करता था।

235
00:09:37,202 --> 00:09:39,288
-अब और बताने को कहो।
-और बताओ।

236
00:09:39,413 --> 00:09:41,081
दरअसल, वह एक चिपमंक था।

237
00:09:41,206 --> 00:09:43,417
-चिपमंक। यही बात थी।
-माइक उसके पास रखो, फ़े।

238
00:09:43,542 --> 00:09:45,419
-और बताओ।
-और बात नहीं पता।

239
00:09:45,544 --> 00:09:47,587
अच्छा, तो चिपमंक के बारे में
उसकी सोच पूछो।

240
00:09:47,713 --> 00:09:49,172
चिपमंक के बारे में क्या सोचती हो?

241
00:09:49,298 --> 00:09:51,174
जब तक वह लोगों की कारों, घरों

242
00:09:51,300 --> 00:09:53,719
और बालों से दूर रहते हैं,
वे प्यारे होते हैं।

243
00:09:53,885 --> 00:09:55,721
अच्छा था। पूछो क्या वह इसे सुनना चाहेगी।

244
00:09:55,846 --> 00:09:57,723
-अपना बिस्कुट सुनना चाहोगी?
-क्या? मेरा बिस्कुट?

245
00:09:57,848 --> 00:09:59,474
-हाँ, हमने बिस्कुट बनाया है।
-नहीं, इसे ऐसा नहीं...

246
00:09:59,599 --> 00:10:00,475
इसे बिस्कुट नहीं कहते।

247
00:10:00,600 --> 00:10:01,810
पर तुमने कहा हम बिस्कुट बना रहे हैं।

248
00:10:01,935 --> 00:10:03,353
-रिकॉर्डिंग बिस्कुट नहीं होती।
-यह किसलिए है?

249
00:10:03,478 --> 00:10:04,396
यह प्रसारित होगा?

250
00:10:04,521 --> 00:10:06,565
नहीं, यह प्रसारित नहीं...
यह कैसा सवाल हुआ?

251
00:10:06,690 --> 00:10:08,650
रेडियो इसलिए चलाते हैं
कि कार में बैठकर खा रहे

252
00:10:08,775 --> 00:10:10,277
-किसी परिवार की बातें सुनें?
-शायद नहीं।

253
00:10:10,402 --> 00:10:12,738
हाँ, ऐसा नहीं करते।
कोई नहीं करता। तो जवाब मिल गया,

254
00:10:12,863 --> 00:10:14,072
बिना लाग-लपेट के, जो मैंने दिया।

255
00:10:14,281 --> 00:10:16,575
जान, तुम बहुत मज़ाकिया हो।
यह हुनर कहाँ से मिला?

256
00:10:16,700 --> 00:10:19,953
रिकॉर्डिंग करने से आता है। कोशिश करना।
बस माइक्रोफ़ोन अपने मुँह के पास पकड़ो।

257
00:10:20,120 --> 00:10:22,873
ए, डेज़ी, तुम्हारी
बास्केटबॉल खेल देखने की उम्र है?

258
00:10:22,998 --> 00:10:24,291
-हाँ।
-मुझे नहीं पता...

259
00:10:24,458 --> 00:10:26,001
शायद तुम पाँच साल की तो होगी ही।

260
00:10:26,126 --> 00:10:27,794
-पाँच साल की ही हूँ।
-देखो तो सही।

261
00:10:27,919 --> 00:10:29,421
अच्छी बात है, क्योंकि नहीं होती

262
00:10:29,546 --> 00:10:31,089
तो तुम्हें घर ले जाकर सुलाना पड़ता।

263
00:10:31,214 --> 00:10:33,133
खेल में मज़े करना।
बालों का अंदाज़ पसंद आया, प्यारी सी बतख़।

264
00:10:33,300 --> 00:10:34,217
हमें शामिल करने का शुक्रिया।

265
00:10:34,384 --> 00:10:35,427
-शुभ रात्रि।
-बाय!

266
00:10:35,635 --> 00:10:36,928
रिकॉर्ड दबाओ, बोलना शुरू करो।

267
00:10:37,054 --> 00:10:38,138
क्या कहूँ?

268
00:10:38,263 --> 00:10:39,639
-अपनी तुरही दो।
-नहीं।

269
00:10:39,765 --> 00:10:41,808
इसे गिराऊँगा नहीं। माइक बाहर निकालो।

270
00:10:41,933 --> 00:10:43,060
बाहर निकालो।

271
00:10:43,852 --> 00:10:45,354
बढ़िया। तुम्हारा पसंदीदा विषय कौन सा है?

272
00:10:45,479 --> 00:10:46,772
तुम्हें विज्ञान पसंद है न?

273
00:10:46,897 --> 00:10:48,774
-हाँ।
-अच्छा, विज्ञान के बारे में बताओ।

274
00:10:48,899 --> 00:10:52,069
देखो, मेरी तुरही ध्यान से पकड़ना
वरना तुम्हें मि. पाइक से निपटना पड़ेगा

275
00:10:52,194 --> 00:10:54,029
क्योंकि पता है रॉबी रिटर ने
अपनी तुरही कार के पीछे रखी

276
00:10:54,154 --> 00:10:55,906
-और उन्होंने उस पर कार चढ़ा दी?
-यह अच्छा है।

277
00:10:56,698 --> 00:10:58,325
पता है रॉबी रिटर ने
अपनी तुरही कार के पीछे रखी

278
00:10:58,450 --> 00:11:00,202
और उन्होंने उस पर कार चढ़ा दी?

279
00:11:00,327 --> 00:11:01,953
माफ़ करना, क्या कहा? ए, हैलो, फ़े।

280
00:11:02,079 --> 00:11:03,538
-हाइ, मि. स्टेमंस।
-यह क्या है?

281
00:11:03,663 --> 00:11:04,831
स्कूल का कोई काम है?

282
00:11:04,956 --> 00:11:06,792
नहीं, एवेरेट ने
लोगों से सवाल पूछने और उन्हें

283
00:11:06,917 --> 00:11:08,335
अपने टेप रिकॉर्डर पर
रिकॉर्ड करने को कहा है।

284
00:11:08,502 --> 00:11:09,628
-यह ख़राब हो गया।
-क्या?

285
00:11:09,753 --> 00:11:12,255
-घूम नहीं रहा। बंद हो गया।
-कैसे? यह बिल्कुल नया है।

286
00:11:12,381 --> 00:11:13,673
पता नहीं क्या हुआ। माफ़ करना।

287
00:11:13,799 --> 00:11:15,509
माफ़ करना, मि. स्टेमंस।
आपको फिर कभी रिकॉर्ड करेंगे।

288
00:11:15,634 --> 00:11:17,427
हमारे लिए रुकने का शुक्रिया।
फिर कभी रिकॉर्ड करेंगे।

289
00:11:17,552 --> 00:11:19,471
कोई बात नहीं। तुम लोगों को शुभ रात्रि।

290
00:11:19,596 --> 00:11:21,098
हाँ, पर इसे ठीक कर सकते हैं?

291
00:11:21,223 --> 00:11:22,182
सच में ख़राब नहीं हुआ।

292
00:11:22,307 --> 00:11:24,476
मि. स्टेमंस एक आम आदमी हैं।
कोई अहमियत नहीं।

293
00:11:24,601 --> 00:11:26,937
-उस बातचीत से बचना था।
-तो यह ख़राब नहीं हुआ?

294
00:11:27,062 --> 00:11:29,689
नहीं। फ़े, मि. स्टेमंस जैसे
फ़ालतू आदमी पर टेप बर्बाद नहीं कर सकते।

295
00:11:29,815 --> 00:11:32,692
दो-मुँहा शैतान कमीना। मैं इतना डर गई थी।

296
00:11:32,818 --> 00:11:34,653
पता है मैंने इसे अपने पैसों से ख़रीदा।

297
00:11:34,778 --> 00:11:36,613
हाँ, जब भी कोई बकवास आदमी मिले
तो ऐसा कर सकती हो।

298
00:11:36,738 --> 00:11:38,073
बस कहो, "माफ़ करना, ख़राब हो गया।

299
00:11:38,198 --> 00:11:39,991
बाद में करेंगे।" फिर कभी करो ही नहीं।

300
00:11:40,117 --> 00:11:41,576
किसी के साथ ऐसा नहीं कर सकती।

301
00:11:41,701 --> 00:11:43,495
-अच्छा, वाक़ई। क्यों?
-क्योंकि यह झूठ बोलना होगा।

302
00:11:43,620 --> 00:11:44,663
न, झूठ बोलना नहीं हुआ।

303
00:11:44,788 --> 00:11:46,206
किसी को शर्मिंदा होने से बचना हुआ।

304
00:11:46,331 --> 00:11:47,749
अगर तुम उन्हें शर्मिंदा न करो तो।

305
00:11:47,874 --> 00:11:50,168
अपने रिकॉर्ड निकालने का मतलब है
तुम लोगों से मनचाही बात कहलवाओ,

306
00:11:50,293 --> 00:11:51,920
उन्हें बीच में रोकने
या चुप कराने से डरो नहीं।

307
00:11:52,045 --> 00:11:53,255
मैं कोई रिकॉर्ड नहीं निकालूँगी।

308
00:11:53,380 --> 00:11:56,174
माफ़ करना, तुम दोनों।
मुझे इसका लाइसेंस देखना है।

309
00:11:56,299 --> 00:11:58,051
अरे, यह कोई शॉटगन नहीं है, पापा फ़्रेड।

310
00:11:58,218 --> 00:12:00,137
और तुम ख़ुशक़िस्मत हो वरना तुम सब मारे जाते।

311
00:12:00,262 --> 00:12:01,430
फ़े ने नया रिकॉर्डर लिया है।

312
00:12:01,555 --> 00:12:03,473
इससे बात करो। ए, इनसे सवाल पूछो, फ़े।

313
00:12:03,598 --> 00:12:04,724
अच्छा, किस बारे में?

314
00:12:06,893 --> 00:12:08,311
अब फिर से घबरा रही हूँ।

315
00:12:08,437 --> 00:12:10,397
-यह क्या है?
-यह एक टेप रिकॉर्डर है।

316
00:12:10,522 --> 00:12:12,107
पूछो इन्होंने पहले कभी
"बेकन, बेकन, 940" सुना है?

317
00:12:12,232 --> 00:12:13,233
'बेकन"? क्या कह रहे...

318
00:12:13,358 --> 00:12:14,276
-"बेकन" क्या?
-"बेकन"?

319
00:12:14,401 --> 00:12:17,070
-जंग की एक फ़िल्म में सुना था।
-माइक अपने मुँह के पास रखो।

320
00:12:17,195 --> 00:12:19,865
तुमने कभी किसी जंग की फ़िल्म में
"बेकन, बेकन, 940" सुना है?

321
00:12:19,990 --> 00:12:20,866
अब इसके मुँह के पास।

322
00:12:20,991 --> 00:12:23,368
शायद तुम्हारा मतलब "ब्रेकर, ब्रेकर" है।

323
00:12:23,493 --> 00:12:24,327
यही तो है।

324
00:12:24,453 --> 00:12:26,163
-देखा, मैं क़रीब थी।
-अरे, रहने भी दो।

325
00:12:26,288 --> 00:12:27,205
तुम बिल्कुल ग़लत थीं।

326
00:12:27,330 --> 00:12:28,790
अब तुम्हारा अपना शो है, फ़े?

327
00:12:29,166 --> 00:12:31,084
हाँ, सही कहा।
उसका नाम "किशोरों के क़िस्से" है

328
00:12:31,209 --> 00:12:32,878
और इसका रेडियो का नाम कयूगा महारानी है।

329
00:12:33,003 --> 00:12:35,422
यह फ़रमाइश पर
जवान प्रेम के क़िस्से सुनाती है।

330
00:12:35,547 --> 00:12:37,340
बढ़िया सुझाव है। मुझे अपना शो करना चाहिए।

331
00:12:37,466 --> 00:12:40,051
लाइसेंस के लिए पढ़ाई शुरू कर दो।
और सवाल पूछना सीखो।

332
00:12:40,177 --> 00:12:41,553
-कैसा लाइसेंस?
-रेडियो लाइसेंस, एफ़सीसी।

333
00:12:41,678 --> 00:12:43,555
ए, तुम लोग खेल देखने जा रहे हो?

334
00:12:43,680 --> 00:12:45,974
-नहीं, हमें काम करना है।
-बेशक।

335
00:12:46,099 --> 00:12:48,393
बहुत अच्छा काम करती हो, बेटा।
तुम्हारी माँ कैसी हैं?

336
00:12:48,518 --> 00:12:50,187
फ़े ने तुम्हें
ग्रिमाल्डी परिवार के बारे में बताया?

337
00:12:50,312 --> 00:12:51,605
उनके कुत्ते को बिजली का झटका लगा था?

338
00:12:51,771 --> 00:12:53,565
उनके कुत्ते के बारे में नहीं। फ़े से पूछना।

339
00:12:53,690 --> 00:12:55,609
फ़े के मामले में दख़ल मत दो, मार्जरी।

340
00:12:55,734 --> 00:12:58,195
यह फ़े का नहीं,
ग्रिमाल्डी परिवार का मामला है।

341
00:12:58,320 --> 00:13:00,030
इसे पूरा मामला पता है।

342
00:13:00,155 --> 00:13:01,865
बस अपनी टेप मशीन बंद कर लेना।

343
00:13:01,990 --> 00:13:03,325
बिल्कुल ऐसा ही करूँगा।

344
00:13:03,450 --> 00:13:05,285
इसे पूरा मामला पता है।

345
00:13:05,410 --> 00:13:06,578
बकवास बंद करो, मार्जी

346
00:13:06,703 --> 00:13:07,954
अरे, अब देखो तो।

347
00:13:08,079 --> 00:13:09,247
मैंने कुछ नहीं कहाँ, फ़्रेड।

348
00:13:09,372 --> 00:13:11,791
मैं अदालत में जाकर बाइबिल पर हाथ रखकर...

349
00:13:11,917 --> 00:13:13,418
चलती बनो। यह शादी की दिक़्क़तें है।

350
00:13:13,585 --> 00:13:14,794
-चलो।
-...कि मैंने कुछ नहीं कहा।

351
00:13:14,920 --> 00:13:16,588
भगवान और सबके सामने कहोगी?

352
00:13:16,713 --> 00:13:17,964
हाँ, कहूँगी।

353
00:13:18,298 --> 00:13:19,591
और तुम दुनिया में धूम मचाते हो

354
00:13:19,716 --> 00:13:21,301
और तुम धूम मचाते हो, हाँ...

355
00:13:21,426 --> 00:13:22,928
मुझे ग्रिमाल्डी परिवार का क़िस्सा बताओ।

356
00:13:23,053 --> 00:13:24,387
दूसरे लोगों के मामले पर नहीं बोलती।

357
00:13:24,513 --> 00:13:27,098
तो इस टेप रिकॉर्डर को भरने का
कोई दूसरा तरीक़ा सोचो, फ़े।

358
00:13:27,265 --> 00:13:28,934
नहीं सोच सकती। बहुत घबरा जाती हूँ,

359
00:13:29,059 --> 00:13:30,477
और पता नहीं कि क्या कहूँ।

360
00:13:30,685 --> 00:13:33,480
हालाँकि, जब हम सवाल पूछ रहे थे
तो मुझे मज़ा आ रहा था।

361
00:13:33,647 --> 00:13:34,856
हम दोनों की आपसी बातचीत है।

362
00:13:34,981 --> 00:13:36,650
अपने सबसे अजीब फ़ोन की बात बताओ।

363
00:13:36,816 --> 00:13:38,193
पता है तुम्हें क्या बता सकती हूँ।

364
00:13:38,318 --> 00:13:40,445
किसी फ़ोन के नहीं,
बल्कि किसी विज्ञान के बारे में।

365
00:13:40,570 --> 00:13:43,198
-उस बारे में बताऊँ?
-हाँ, बेशक बताओ, फ़े कार्डेलिया क्रॉकर।

366
00:13:43,323 --> 00:13:44,616
यह मेरा बीच का नाम नहीं।

367
00:13:44,741 --> 00:13:46,243
जानता हूँ, नहीं है। मुझे परवाह नहीं।

368
00:13:46,368 --> 00:13:48,370
मतलब, पता नहीं था, पर यक़ीनन परवाह नहीं।

369
00:13:52,165 --> 00:13:53,583
इसमें और क्या है?

370
00:13:53,708 --> 00:13:55,961
बस मेरा माउथपीस और कुछ हेयरपिन।

371
00:13:56,086 --> 00:13:57,546
-हेयरपिन?
-हाँ।

372
00:13:57,671 --> 00:13:59,297
माँ कहती हैं हेयरपिन कहीं भी डाल सकते हैं

373
00:13:59,422 --> 00:14:01,925
-और किसी दिन तुम्हें इस बात की ख़ुशी होगी।
-उफ़, अजीब बात है।

374
00:14:02,050 --> 00:14:03,468
अच्छा, मैंने अभी इस बारे में पढ़ा था

375
00:14:03,635 --> 00:14:05,971
और मुझे यह मस्त लगा,
तो इसे पसंद करने के लिए

376
00:14:06,096 --> 00:14:07,222
-बुरा महसूस न कराना।
-बिल्कुल नहीं।

377
00:14:07,347 --> 00:14:08,515
बताओ, मैं सुनने को बेताब हूँ।

378
00:14:08,640 --> 00:14:10,976
तो ठीक है, तुम्हें पता था
कि लिंकन, नेब्रास्का में

379
00:14:11,101 --> 00:14:13,395
इस साल की शुरुआत में
एक रेडियो-संचालित कार को लेकर

380
00:14:13,520 --> 00:14:14,896
एक प्रयोग हुआ था?

381
00:14:15,021 --> 00:14:16,231
आरसीए द्वारा। असली बड़ी कार पर।

382
00:14:16,356 --> 00:14:17,691
-अरे, बाप रे।
-हाँ।

383
00:14:17,816 --> 00:14:19,693
इसे "इलेक्ट्रॉनिक राजमार्ग संचालन"
कहते हैं।

384
00:14:19,818 --> 00:14:21,945
और लेख में लिखा है
कि फ़ुटपाथ पर छोटी लाइटों से जुड़े

385
00:14:22,070 --> 00:14:24,030
कई सर्किट दबाए गए हैं
ताकि वे रेडियो संचालन से

386
00:14:24,197 --> 00:14:26,366
कार से संपर्क कर सकें
और स्टीयरिंग और ब्रेक पर

387
00:14:26,533 --> 00:14:28,368
नियंत्रण कर सकें, यह समझ से बाहर है।

388
00:14:28,493 --> 00:14:30,829
रुको। तो, यह प्रयोग पहले हो चुका है?
पहले कर चुके हैं?

389
00:14:30,954 --> 00:14:32,247
अप्रैल में, लिंकन, नेब्रास्का में।

390
00:14:32,372 --> 00:14:35,250
आपको कार के डैशबोर्ड पर
"इलेक्ट्रॉनिक चालन" लिखा एक बटन दबाना है

391
00:14:35,375 --> 00:14:36,710
और कार ख़ुद चलने लगती है।

392
00:14:36,835 --> 00:14:38,253
-यक़ीन नहीं होता।
-हाँ, जानती हूँ।

393
00:14:38,378 --> 00:14:41,464
और यह सुनो... दरअसल, दो बातें हैं।

394
00:14:41,590 --> 00:14:44,968
सबसे पहली, अगर मील आगे
कोई कार खड़ी हो तो यह बता सकती है,

395
00:14:45,093 --> 00:14:46,678
और ख़ुद-ब-ख़ुद ट्रैफ़िक को धीमा कर देगी।

396
00:14:46,803 --> 00:14:48,805
एक साथ सभी कारों को,
मछलियों के झुंड की तरह।

397
00:14:48,930 --> 00:14:51,182
और दूसरी बात,
इसके लिए देखने की ज़रूरत नहीं,

398
00:14:51,308 --> 00:14:53,268
तो अगर आपकी नज़र कमज़ोर है,

399
00:14:53,393 --> 00:14:55,395
या बाहर मूसलाधार बारिश हो रही हो,

400
00:14:55,520 --> 00:14:57,439
या आपके हेडलैंप सही से काम नहीं कर रहे,

401
00:14:57,564 --> 00:14:58,690
तब भी कार सही चलेगी।

402
00:14:58,815 --> 00:15:00,609
अरे, और रेडियो पर एक आवाज़ आएगी

403
00:15:00,734 --> 00:15:01,818
और आपको दिशा बताएगी।

404
00:15:01,985 --> 00:15:04,738
तो अगर आप राजमार्ग पर हैं
और निकासी आने वाली है,

405
00:15:04,863 --> 00:15:06,323
या आपको दूसरे राजमार्ग पर जाना है,

406
00:15:06,448 --> 00:15:08,408
तो एक आवाज़ आपके रेडियो पर आकर

407
00:15:08,533 --> 00:15:10,285
आपको बताएगी कि आपका निकास आने वाला है,

408
00:15:10,410 --> 00:15:12,954
ताकि आप दोबारा
स्टीयरिंग संभालकर नियंत्रण ले सकें।

409
00:15:13,330 --> 00:15:15,915
जानती हूँ ये तीन बातें थीं,
पर जब मैंने इसे पढ़ा,

410
00:15:16,041 --> 00:15:18,084
मैंने सोचा, "वाह, वाक़ई?
क्या यह सब सच हो सकता है?

411
00:15:18,209 --> 00:15:19,919
और यह है। यह 100 प्रतिशत सच है।

412
00:15:20,045 --> 00:15:21,880
इस अप्रैल में,
लिंकन, नेब्रास्का में परीक्षण हुआ।

413
00:15:22,005 --> 00:15:23,590
यह लेख "साइंस डाइजेस्ट" के
इस अंक में छपा है।

414
00:15:23,715 --> 00:15:26,593
तो रेडियो पर एक आवाज़ आकर बताती है
कि आप किस दिशा में जाएँ?

415
00:15:26,760 --> 00:15:28,178
इस लेख में लिखा है। इसे पढ़ो।

416
00:15:28,345 --> 00:15:29,763
इसमें लिखा है कि यह कब होगा?

417
00:15:29,888 --> 00:15:33,141
सन् 1974 में। और 1990 तक
सभी सड़कें इलेक्ट्रॉनिक हो जाएँगी।

418
00:15:33,266 --> 00:15:34,351
सच में?

419
00:15:34,726 --> 00:15:36,144
मुझ पर यक़ीन नहीं है न?

420
00:15:36,269 --> 00:15:38,355
-मेरा मज़ाक उड़ा रहे हो।
-मज़ाक नहीं उड़ा रहा।

421
00:15:38,480 --> 00:15:40,565
मुझे यह पसंद है। इंटरव्यू ले रहा हूँ।
भूमिका निभा रहा हूँ।

422
00:15:40,690 --> 00:15:41,858
दो और कहानियाँ याद आ गईं।

423
00:15:41,983 --> 00:15:43,526
-उन दोनों के लिए समय है?
-बिल्कुल है।

424
00:15:43,652 --> 00:15:44,861
-चलो, टेप भरते हैं।
-अच्छा,

425
00:15:44,986 --> 00:15:46,863
अगर यह पसंद है, तो इसके लिए तैयार हो जाओ,

426
00:15:46,988 --> 00:15:48,365
क्योंकि इन ट्यूबों पर एक लेख...

427
00:15:48,490 --> 00:15:49,783
मुझे सब बताओ।

428
00:15:49,908 --> 00:15:52,160
ज़रा रुको, क्योंकि इन सभी विज्ञापनों

429
00:15:52,285 --> 00:15:54,871
और नौसिखियों वाली बातों को हटाना पड़ता है।

430
00:15:56,122 --> 00:15:58,458
ज़रा रुको, क्योंकि मैं
पढ़कर सुनाना चाहती हूँ

431
00:15:58,583 --> 00:16:00,293
जिस तरह वह लिखा गया था, क्योंकि

432
00:16:00,418 --> 00:16:02,796
मैं चाहती हूँ कि तुम पर भी वही असर हो।

433
00:16:03,254 --> 00:16:04,506
ठीक है, यह सुनो।

434
00:16:04,964 --> 00:16:07,133
तो, "न्यू यॉर्क शहर के टाइम्स स्क्वायर में

435
00:16:07,258 --> 00:16:08,551
एक आदमी की कल्पना करो।

436
00:16:08,968 --> 00:16:11,596
और वह सीढ़ियाँ उतरता है
एक सबवे सुरंग में आकर

437
00:16:11,721 --> 00:16:12,972
एक ट्रेन कार में सवार होता है

438
00:16:13,098 --> 00:16:16,184
और अपने सिर के ऊपर बने रैक में
अपना सूटकेस रखकर बैठ जाता है।

439
00:16:16,309 --> 00:16:18,603
वह एक किताब पढ़ने लगता है
और क़रीब एक घंटे के बाद,

440
00:16:18,728 --> 00:16:20,271
उसे लगता है कि ट्रेन रुकने वाली है।

441
00:16:20,397 --> 00:16:23,358
तो वह उठकर अपना सामान संभालता है,
सूटकेस उठाता है,

442
00:16:23,483 --> 00:16:25,735
अपनी टोपी पहनता है, ट्रेन से उतरता है,

443
00:16:25,902 --> 00:16:28,363
कोई सीढ़ियाँ चढ़कर
गोल्डन गेट ब्रिज पर निकल आता है।"

444
00:16:28,488 --> 00:16:30,240
क्या? वाह। यह कैसे मुमकिन है?

445
00:16:30,365 --> 00:16:31,991
जानती हूँ। बेहद अजीब है न?

446
00:16:32,117 --> 00:16:35,161
तो, पूरे देश में इन ट्यूबों में ट्रेन
2,000 से 5,000 मील प्रति घंटे

447
00:16:35,286 --> 00:16:37,872
की रफ़्तार से चलेंगी। यही होने वाला है।

448
00:16:37,997 --> 00:16:39,749
इसे वैक्यूम ट्यूब परिवहन कहते हैं।

449
00:16:39,874 --> 00:16:41,835
और ये ट्यूब पूरी दुनिया में फैली होंगी,

450
00:16:41,960 --> 00:16:43,712
तो हम ट्यूबों में दौड़ने वाली
इन कारों में बैठेंगे

451
00:16:43,837 --> 00:16:45,088
बगीचे की पाइप में नन्हे टुकड़ों की तरह।

452
00:16:45,213 --> 00:16:46,339
ज़रा रुको...

453
00:16:46,464 --> 00:16:47,716
यह सन् 2000 तक सब जगह होंगी।

454
00:16:47,841 --> 00:16:49,050
-रुको। मैं...
-इस लेख में लिखा है।

455
00:16:49,175 --> 00:16:50,552
-देखा?
-ज़रा ठहरो। रुको भी।

456
00:16:50,677 --> 00:16:52,429
इसका मतलब दूसरे वाली बात नहीं होगी?

457
00:16:52,554 --> 00:16:53,930
रेडियो कार और राजमार्ग वाली?

458
00:16:55,306 --> 00:16:56,391
नहीं।

459
00:16:57,267 --> 00:16:59,018
नहीं, शायद वह कम दूरी के लिए होगा।

460
00:16:59,144 --> 00:17:01,020
यह ट्रेन और हवाई जहाज़ों की जगह लेंगी।

461
00:17:01,146 --> 00:17:02,731
-ओह, ऐसा है?
-हाँ, शायद।

462
00:17:02,856 --> 00:17:04,399
मतलब, महासागरों पर भी?

463
00:17:04,607 --> 00:17:05,817
शायद।

464
00:17:06,025 --> 00:17:07,694
दरअसल, पता नहीं। इसमें लिखा नहीं है।

465
00:17:07,819 --> 00:17:09,696
अच्छा, लगता है एक और चीज़ का वक़्त बचा है।

466
00:17:09,821 --> 00:17:11,656
अपने तीसरे क़िस्से के लिए
तैयार हो, मिस क्रॉकर?

467
00:17:11,781 --> 00:17:12,949
हाँ, ज़रा रुको।

468
00:17:13,533 --> 00:17:15,368
दरअसल, दो का वक़्त है या सिर्फ़ एक का है?

469
00:17:15,493 --> 00:17:16,536
नहीं, सिर्फ़ एक का है।

470
00:17:16,661 --> 00:17:18,037
-ठीक है, तो...
-चलो।

471
00:17:18,163 --> 00:17:19,372
इसके साथ ख़त्म करूँगी,

472
00:17:19,497 --> 00:17:21,124
क्योंकि मेरी माँ नहीं सोचतीं
कि ऐसा कभी होगा

473
00:17:21,249 --> 00:17:22,917
और कहा कि वे सिर्फ़ मैगज़ीन बेचने के लिए

474
00:17:23,042 --> 00:17:23,960
ऐसा कहते हैं।

475
00:17:24,085 --> 00:17:25,920
कैसी दिलचस्प भूमिका है, फ़े।
प्लीज़, आगे बताओ।

476
00:17:26,546 --> 00:17:28,423
अच्छा। तो, भविष्य में,

477
00:17:28,548 --> 00:17:30,675
पैसा होने पर हर बच्चे को
एक टेलीफ़ोन नंबर मिलेगा

478
00:17:30,800 --> 00:17:32,051
और वह ज़िंदगीभर उसका रहेगा।

479
00:17:32,177 --> 00:17:33,511
और सबके पास हथेली जितने डायल होंगे,

480
00:17:33,636 --> 00:17:34,929
बिना रिसीवर के, किसी सीपी की तरह।

481
00:17:35,722 --> 00:17:36,848
या...

482
00:17:37,432 --> 00:17:39,684
शायद हमारे पास छोटे स्पीकर
और माइक्रोफ़ोन होंगे।

483
00:17:39,809 --> 00:17:41,394
और एक तरफ़ डायल होगा।

484
00:17:41,519 --> 00:17:43,605
और उसकी पिछली तरफ़ एक नन्ही स्क्रीन होगी,

485
00:17:43,730 --> 00:17:45,190
नन्ही टेलीविज़न स्क्रीन की तरह।

486
00:17:45,398 --> 00:17:46,900
और उसे अपनी जेब में रख सकेंगे,

487
00:17:47,025 --> 00:17:50,945
ताकि आप रोम, या न्यू यॉर्क,
या कहीं के भी दोस्त से बात कर सकें

488
00:17:51,070 --> 00:17:52,447
और अपने डायल पर उसका

489
00:17:52,572 --> 00:17:54,240
रंगीन चेहरा देखते हुए उससे बात कर सकें।

490
00:17:54,365 --> 00:17:56,284
-स्क्रीन रंगीन होंगी।
-यह किस मैगज़ीन में था?

491
00:17:56,409 --> 00:17:57,285
"मॉडर्न मैकेनिक्स।"

492
00:17:57,410 --> 00:17:58,912
यह लेख दो साल पुराना है।

493
00:17:59,037 --> 00:18:01,414
पर, सुनो, उसमें यह भी लिखा था
कि अगर आपका दोस्त

494
00:18:01,539 --> 00:18:02,832
फ़ोन करने पर नहीं उठाए

495
00:18:02,957 --> 00:18:04,250
-समझना कि वह मर गया।
-क्या?

496
00:18:04,375 --> 00:18:05,460
क्यों समझना कि वह मर गया?

497
00:18:05,585 --> 00:18:06,711
क्योंकि वह उनके साथ हमेशा होगा,

498
00:18:06,836 --> 00:18:08,338
-तो हमेशा उठा सकते हैं।
-मुझे यक़ीन नहीं।

499
00:18:08,463 --> 00:18:09,881
क्या? यह लो, तस्वीर देखो।

500
00:18:10,006 --> 00:18:11,299
-कोई अंतरिक्ष उपन्यास लगता है।
-पता है।

501
00:18:11,424 --> 00:18:13,760
शायद मैं तुम्हारी माँ से सहमत हूँ।
वह समझदार हैं।

502
00:18:14,093 --> 00:18:16,137
दरअसल, मुझे ट्रेन ट्यूबों
और राजमार्गों पर यक़ीन है

503
00:18:16,262 --> 00:18:18,723
लेकिन नन्हे टीवी टेलीफ़ोन, यह बकवास है।

504
00:18:18,848 --> 00:18:20,892
ठीक है। ए, बहुत मज़ा आया।

505
00:18:21,017 --> 00:18:23,019
मुझे जाना होगा। रेडियो सुनना। ठीक है?

506
00:18:23,144 --> 00:18:25,146
-सुनूँगी! शुक्रिया।
-अरे, अब ध्यान रखना।

507
00:18:56,678 --> 00:18:58,263
-मैंने टेप रिकॉर्डर ख़रीदा है।
-क्या कहा?

508
00:18:58,388 --> 00:19:00,390
-मैंने टेप रिकॉर्डर ख़रीदा है।
-अच्छा। यही है क्या?

509
00:19:00,515 --> 00:19:01,808
हाँ, यह वेस्टिंगहाउस का है।

510
00:19:01,933 --> 00:19:04,727
और मैंने और एवेरेट ने जिम से
यहाँ आते हुए पूरे रास्ते रिकॉर्डिंग की।

511
00:19:04,853 --> 00:19:07,188
-तुमने उसका बताया हुआ ही ख़रीदा?
-हाँ, सुनो।

512
00:19:07,313 --> 00:19:08,815
...रोम, या न्यू यॉर्क,

513
00:19:08,940 --> 00:19:11,067
या कहीं भी उससे बात कर सकें
और अपने डायल पर

514
00:19:11,234 --> 00:19:12,569
उसका चेहरा देख सकें।

515
00:19:12,694 --> 00:19:14,612
बहुत बढ़िया, फ़े। वह बहुत मज़ेदार लड़का है।

516
00:19:14,737 --> 00:19:16,197
हाँ, और उसने कहा कि रिकॉर्ड करने को

517
00:19:16,322 --> 00:19:18,616
-"बिस्कुट बनाना" कहते हैं।
-"बिस्कुट बनाना"?

518
00:19:18,825 --> 00:19:20,535
-हाँ।
-मैं ज़रूर बनाऊँगी।

519
00:19:20,660 --> 00:19:22,620
-हाँ।
-तुमने पोकैसेट वाले लड़कों को देखा?

520
00:19:22,745 --> 00:19:24,664
हाँ, खेल से पहले बस एक पल के लिए।

521
00:19:24,789 --> 00:19:26,499
वे बस से उतर रहे थे। वे लंबे थे।

522
00:19:26,916 --> 00:19:28,668
-अरे, नहीं। सच में?
-हाँ।

523
00:19:29,002 --> 00:19:31,170
उनकी टीम में कुछ भारतीय लड़के भी हैं,

524
00:19:31,296 --> 00:19:32,714
क़रीब चार या पाँच हैं।

525
00:19:32,839 --> 00:19:34,924
अच्छा, शायद कुछ परिवार ही हैं,

526
00:19:35,049 --> 00:19:37,010
मतलब चार या पाँच भाई या कज़िन।

527
00:19:37,135 --> 00:19:39,012
शायद इसका मतलब वे हमें बुरी तरह हराएँगे।

528
00:19:39,137 --> 00:19:40,847
और उनके भारतीय होने के कारण नहीं कहा।

529
00:19:40,972 --> 00:19:42,348
हाँ, अपनी जर्सी पहनकर

530
00:19:42,473 --> 00:19:44,684
-वे बड़ों जैसे लगते हैं।
-इसका मतलब हम हारेंगे।

531
00:19:44,809 --> 00:19:46,769
ए, क्या यहाँ बिजली कम-तेज़ हो रही थी?

532
00:19:46,895 --> 00:19:47,979
नहीं। क्यों?

533
00:19:48,104 --> 00:19:50,315
क्योंकि स्कूल में कम-तेज़ हो रही थी।

534
00:19:50,440 --> 00:19:51,941
पर आर्लो उसे ठीक करने में लगा है।

535
00:19:52,066 --> 00:19:54,611
पिछली बार, जब वहाँ पढ़ाती थी
तो गिलहरी के कारण हुई थी।

536
00:19:54,736 --> 00:19:56,070
उसने तार कुतर दी थी।

537
00:19:56,195 --> 00:19:57,322
अच्छा, मैं चलती हूँ।

538
00:19:57,530 --> 00:20:00,116
सैन मिरियल की लाइन में
स्थायी सिग्नल आ रहा है

539
00:20:00,241 --> 00:20:02,160
तो यह तंग कर रही है, उसे बंद करना चाहोगी

540
00:20:02,285 --> 00:20:04,621
-तो फ़्रैन और जूडिथ को पता चल जाएगा।
-अच्छा, बाय।

541
00:20:08,249 --> 00:20:09,334
नंबर बोलिए?

542
00:20:15,757 --> 00:20:16,966
नंबर बोलिए?

543
00:20:38,988 --> 00:20:41,616
यह कयूगा, न्यू मैक्सिको का
डब्ल्यूओटीडब्ल्यू रेडियो है,

544
00:20:41,741 --> 00:20:43,368
और इस घंटे के समाचार सुनिए।

545
00:20:43,493 --> 00:20:45,954
बोइंग ने अपने नए...

546
00:21:12,480 --> 00:21:13,481
नंबर बोलिए?

547
00:21:13,606 --> 00:21:15,692
...ऑफ़िसर शर्मन ने बताया कि वह हादसा,

548
00:21:15,900 --> 00:21:17,735
-उनके शब्दों में बताता...
-नंबर बोलिए?

549
00:21:24,909 --> 00:21:25,868
हैलो?

550
00:21:33,459 --> 00:21:36,045
...बेहद-गुप्त अवधारणा। ज़ाहिर तौर पर

551
00:21:36,170 --> 00:21:38,381
-यह ज़्यादा सिलसिलेवार और...
-किस शहर से फ़ोन है?

552
00:21:38,548 --> 00:21:39,966
हे, विनी। मैं हूँ।

553
00:21:40,091 --> 00:21:42,385
मुझे बताओगी कि तुमने
यह आवाज़ पहले कभी सुनी है?

554
00:21:49,809 --> 00:21:52,228
-तुमने कभी सुनी?
-नहीं, लेकिन वापस सुनाओ।

555
00:21:52,353 --> 00:21:54,272
कुछ और औरतों को सुनाती हूँ।

556
00:21:54,397 --> 00:21:55,398
ठीक है।

557
00:21:58,651 --> 00:22:00,570
सुनो, विनी, एक और कॉल आ रही है,

558
00:22:00,695 --> 00:22:02,655
तो तुम्हें थोड़ी देर बाद फ़ोन करती हूँ।

559
00:22:06,492 --> 00:22:07,702
नंबर बोलिए?

560
00:22:08,786 --> 00:22:09,871
हैलो?

561
00:22:11,539 --> 00:22:12,665
हैलो?

562
00:22:13,499 --> 00:22:14,375
हैलो?

563
00:22:14,500 --> 00:22:17,712
सुनिए, मैडम, क्या आप काटकर
फिर से फ़ोन मिलाएँगी? यह सब...

564
00:22:17,837 --> 00:22:19,297
...हम फ़ोन कर रहे हैं...

565
00:22:19,714 --> 00:22:24,260
और मेरी ज़मीन पर एक अजीब सी बड़ी चीज़

566
00:22:24,385 --> 00:22:25,678
मंडरा रही है...

567
00:22:25,803 --> 00:22:26,971
एक बवंडर की तरह...

568
00:22:28,181 --> 00:22:30,266
तेज़ी से घूमती हुई...

569
00:22:30,391 --> 00:22:32,977
-...प्लीज़ पुलिस को भेजिए...
-मैडम, क्या यह आपातस्थिति है?

570
00:22:33,102 --> 00:22:35,063
...क्योंकि घाटी में कुछ है।

571
00:22:35,188 --> 00:22:37,774
-बता सकती हैं कि आप कहाँ हैं?
-हम तहख़ाने में जा रहे हैं।

572
00:23:20,108 --> 00:23:22,318
-हैलो?
-हे, जोज़ी, सुनो। फ़े बोल रही हूँ।

573
00:23:22,443 --> 00:23:24,529
ऑफ़िसर प्रुइट या बोकर वहाँ हैं क्या?

574
00:23:24,654 --> 00:23:27,073
वह यहाँ नहीं हैं
और मि. प्रुइट उनके साथ गए हैं।

575
00:23:27,573 --> 00:23:30,076
उन्होंने स्टेशन पर फ़ोन नहीं उठाया।
स्टेशन में कोई नहीं है?

576
00:23:30,243 --> 00:23:32,286
नहीं, वे यहाँ थे, पर राजमार्ग से
एक ट्रक वाले ने अभी आकर

577
00:23:32,411 --> 00:23:33,538
किसी बात की सूचना दी।

578
00:23:33,663 --> 00:23:35,081
-किस बात की?
-उसने बताया नहीं।

579
00:23:35,206 --> 00:23:37,166
पर उससे ज़ोर की आँधी चली
और उसका ट्रक उलट गया,

580
00:23:37,291 --> 00:23:38,543
और फल सड़क पर बिखर गए।

581
00:23:38,668 --> 00:23:40,670
क्या ऑफ़िसर एबट वहाँ हैं? बिना ड्यूटी?

582
00:23:40,795 --> 00:23:42,380
क्योंकि जूडी चीयरलीडिंग कर रही है न?

583
00:23:42,505 --> 00:23:44,090
हाँ, पर वह दिखाई नहीं दिए?

584
00:23:44,382 --> 00:23:45,883
अच्छा। उन्हें ढूँढ़ सकती हो?

585
00:23:46,008 --> 00:23:48,386
शायद मि. बोकर
और मि. प्रुइट के साथ चले गए।

586
00:23:48,928 --> 00:23:50,096
बात क्या है?

587
00:23:50,471 --> 00:23:52,014
पता नहीं। शायद कोई बात नहीं।

588
00:23:53,182 --> 00:23:54,809
सुनो, जोज़ी, एक और फ़ोन आ रहा है,

589
00:23:54,934 --> 00:23:56,394
तो कुछ पता चलने पर मुझे बताओगी?

590
00:23:56,561 --> 00:23:57,520
ठीक है। बाय।

591
00:23:58,646 --> 00:23:59,772
किस शहर से फ़ोन है?

592
00:23:59,897 --> 00:24:01,232
फ़े, कहाँ चली गई थी?

593
00:24:01,357 --> 00:24:03,276
विनी, हमें एक फ़ोन आया

594
00:24:03,401 --> 00:24:05,570
और उसकी लाइन से वही आवाज़ आ रही थी,

595
00:24:05,695 --> 00:24:08,072
लेकिन मैं उसका नाम
या कोई जानकारी नहीं ले पाई।

596
00:24:08,197 --> 00:24:10,241
लगता नहीं था कि उसे घायल है। क्या करूँ?

597
00:24:12,994 --> 00:24:14,078
विनी?

598
00:24:15,705 --> 00:24:16,873
विनी?

599
00:24:18,124 --> 00:24:19,208
विनी?

600
00:24:32,430 --> 00:24:33,514
हैलो?

601
00:24:33,639 --> 00:24:35,933
एथल, हाइ। अभी तुम रेडियो सुन रही हो क्या?

602
00:24:36,058 --> 00:24:37,602
नहीं, मैं टीवी देख रही थी।

603
00:24:37,727 --> 00:24:40,563
अपना रेडियो चलाकर बताओगी
कि क्या किसी तरह की आवाज़ सुनाई दे रही है?

604
00:24:40,688 --> 00:24:42,231
-किस तरह की?
-जैसे...

605
00:24:42,356 --> 00:24:44,025
अभी कुछ मिनट पहले बोर्ड से

606
00:24:44,150 --> 00:24:45,860
कोई आवाज़ आई और जानना चाहती थी...

607
00:24:45,985 --> 00:24:48,029
वह बंद हो गई। बस देखना चाहती थी...

608
00:24:48,446 --> 00:24:49,614
एवेरेट को फ़ोन करो।

609
00:24:49,739 --> 00:24:51,574
शो के दौरान उसे परेशान नहीं करना चाहती।

610
00:24:51,699 --> 00:24:53,117
उससे तकल्लुफ़ मत करो।

611
00:24:53,284 --> 00:24:54,744
उसे परवाह नहीं अगर तुम उसे...

612
00:24:56,370 --> 00:24:57,455
एथल?

613
00:24:58,915 --> 00:24:59,999
एथल?

614
00:25:25,441 --> 00:25:27,026
-हैलो?
-ग्रेस, हाइ।

615
00:25:27,151 --> 00:25:29,237
जल्दी से जाकर एथल और मैडी को देखोगी?

616
00:25:29,362 --> 00:25:31,364
वैन ऑर्टन को फ़ोन किया,
पर वे खेल देखने गए हैं।

617
00:25:31,489 --> 00:25:33,324
अभी सब लोग खेल देखने गए हैं।

618
00:25:33,449 --> 00:25:35,159
-कौन बोल रहा है?
-फ़े बोल रही हूँ।

619
00:25:36,535 --> 00:25:39,455
उफ़। चेहरा सामने नहीं होता
तो समझ नहीं पाती हूँ।

620
00:25:39,580 --> 00:25:42,667
-तो तुम जाकर एथल और मैडी को देखोगी?
-शायद। सब ठीक तो है?

621
00:25:42,792 --> 00:25:45,628
क्योंकि मैं रसोई में हूँ
और हाथ बिस्कुट के आटे से सने हैं।

622
00:25:45,753 --> 00:25:48,506
लगता तो है। मैंने एथल को फ़ोन किया था
और लाइन कट गई।

623
00:25:48,631 --> 00:25:50,967
आज रात फ़ोन लाइन में बड़ी गड़बड़ है।

624
00:25:51,217 --> 00:25:52,343
देखती हूँ।

625
00:25:52,468 --> 00:25:55,054
मैं अपने हाथ धोकर
बिस्कुट को ओवन में रख दूँ,

626
00:25:55,179 --> 00:25:56,806
या चाहती हो कि मैं भी जाऊँ?

627
00:25:56,931 --> 00:25:59,141
अभी जा सकती हूँ,
पर शायद दरवाज़े का हैंडल गंदा कर दूँगी।

628
00:25:59,267 --> 00:26:00,226
हाथ धो सकती हो।

629
00:26:00,351 --> 00:26:03,145
जब भी जाने का मौक़ा मिले।
मुझे यक़ीन है कि सब ठीक है। बस...

630
00:26:03,271 --> 00:26:04,563
तुम्हारी माँ कहाँ हैं, बेटा?

631
00:26:04,689 --> 00:26:05,940
अब वो रात की पाली करती हैं।

632
00:26:06,065 --> 00:26:07,441
अरे, याद आया कि उन्होंने बताया था।

633
00:26:07,566 --> 00:26:08,818
देर रात फ़ोन करने के लिए माफ़ करना।

634
00:26:08,943 --> 00:26:11,028
गर्टी वैन ऑर्टन को फ़ोन किया
पर वे खेल में थे।

635
00:26:11,153 --> 00:26:12,780
अभी सब खेल देखने गए हैं।

636
00:26:12,905 --> 00:26:13,990
कोई दिक़्क़त नहीं, बेटा।

637
00:26:14,115 --> 00:26:16,075
मैं इसे ख़त्म करूँगी और जाकर देखूँगी

638
00:26:16,200 --> 00:26:17,368
और फिर तुम्हें फ़ोन करूँगी।

639
00:26:17,493 --> 00:26:18,744
तुमने कहा एथल बच्चे को संभाल रही है?

640
00:26:18,869 --> 00:26:20,371
-हाँ।
-ठीक है।

641
00:26:20,496 --> 00:26:22,456
-बस कुछ मिनट दो।
-ठीक है। शुक्रिया।

642
00:26:22,581 --> 00:26:24,166
-बाय-बाय।
-बाय-बाय।

643
00:26:28,045 --> 00:26:29,755
और यह लीजिए, यह लीजिए।

644
00:26:29,880 --> 00:26:30,965
चल रहा है।

645
00:26:31,090 --> 00:26:33,175
जिमी रेन और क्रॉक्स का ज़बरदस्त गाना

646
00:26:33,301 --> 00:26:34,427
"हॉपिंग एंड कुकिंग।"

647
00:26:34,552 --> 00:26:36,387
आप सुन रहे हैं
एवेरेट "द मेवरिक" स्लोअन को,

648
00:26:36,512 --> 00:26:38,472
और जैसा जानते हैं,
यह शो है "हाईवे हिट्स,"

649
00:26:38,597 --> 00:26:41,100
पेशकर्ता हैं सैंटा मिरा मिल्स
और क्लोवरब्लूम हनी,

650
00:26:41,225 --> 00:26:43,477
सह-प्रायोजक हैं इस हफ़्ते की बेहतरीन दुकान,

651
00:26:43,602 --> 00:26:46,063
द अडर स्टैंड, जो पूरी घाटी को

652
00:26:46,188 --> 00:26:49,025
सबसे ठंडी मिठाईयाँ
और सबसे मीठे शरबत पेश करता है।

653
00:26:49,483 --> 00:26:51,402
जानते हैं कि आज रात सभी व्यस्त हैं

654
00:26:51,527 --> 00:26:54,488
क्योंकि आज सीज़न का पहला खेल है
और दो घाटियों के बीच मुक़ाबला है।

655
00:26:54,613 --> 00:26:56,699
लेकिन याद रखिए
कि बास्केटबॉल सीज़न के दौरान

656
00:26:56,824 --> 00:27:00,703
अडर स्टैंड खेल के लिए बंद होता है
और एक घंटे बाद उनके लिए खुलता है

657
00:27:00,828 --> 00:27:02,997
जिन्हें घर की ओर रवाना होने से पहले

658
00:27:03,205 --> 00:27:05,207
देर रात कुछ खाने की और कुछ सामान

659
00:27:05,333 --> 00:27:06,625
लेने की ज़रूरत होती है।

660
00:27:06,751 --> 00:27:08,127
और मेरी यही सलाह है।

661
00:27:08,252 --> 00:27:11,172
स्टेट्समैन के खेल के दौरान
यहाँ हमेशा चुप्पी रहती है।

662
00:27:11,297 --> 00:27:13,174
लेकिन शो सुन रहे पाँच लोगों से कहूँगा,

663
00:27:13,299 --> 00:27:14,967
जल्दी से फ़ोन करके अपने संदेश दें

664
00:27:15,092 --> 00:27:17,011
और सबको बताएँ कि आप सुन रहे हैं।

665
00:27:17,136 --> 00:27:19,430
उम्मीद करते हैं
कि आप आख़िर तक सुनते रहेंगे।

666
00:27:19,555 --> 00:27:22,266
डब्ल्यूओटीडब्ल्यू वक़्त सुनिए।
सवा बज चुके हैं।

667
00:27:22,391 --> 00:27:24,727
ध्यान रखिए। बाहर का तापमान 62 डिग्री है।

668
00:27:24,852 --> 00:27:27,188
हमें सुनते रहिए
और हमारे संगीत में खो जाइए,

669
00:27:27,313 --> 00:27:29,857
चलिए अब शुरुआत करते हैं गेब गन्टन के

670
00:27:29,982 --> 00:27:33,152
"स्क्रीमिंग स्कूच" गाने से,
"हाईवे हिट्स पर"।

671
00:27:46,415 --> 00:27:47,583
यह डब्ल्यूओटीडब्ल्यू है।

672
00:27:47,708 --> 00:27:49,251
-एवेरेट "द मेवरिक" सलोअन।
-फ़े बोल रही हूँ।

673
00:27:49,377 --> 00:27:50,669
माफ़ करना। प्लीज़ ग़ुस्सा मत होना।

674
00:27:50,795 --> 00:27:51,879
मुझे लगा तुम श्रोता हो।

675
00:27:52,046 --> 00:27:53,381
माफ़ करना। पता था तुम यही सोचोगे।

676
00:27:53,547 --> 00:27:55,508
-प्लीज़ ग़ुस्सा मत होना।
-टेप रिकॉर्डर की बात है क्या?

677
00:27:55,633 --> 00:27:58,511
नहीं, बोर्ड से कोई आवाज़ आई
और उसने तुम्हारे रेडियो शो में ख़लल डाला।

678
00:27:58,677 --> 00:28:01,180
पता नहीं। पहले कभी ऐसी आवाज़ नहीं आई।

679
00:28:01,305 --> 00:28:02,723
किसी चीज़ में मेरे शो में ख़लल डाला?

680
00:28:02,890 --> 00:28:04,892
-हाँ, रेडियो से आई आवाज़ ने।
-आवाज़ कैसी थी?

681
00:28:05,017 --> 00:28:06,727
पता नहीं। चाहो तो उससे जोड़ सकती हूँ।

682
00:28:06,852 --> 00:28:08,604
-मैक्सिकन भाषा थी?
-नहीं, मैक्सिकन नहीं थी।

683
00:28:08,729 --> 00:28:11,023
क्योंकि मैक्सिको के एक स्टेशन से
थोड़े सिग्नल जुड़ जाते हैं।

684
00:28:11,148 --> 00:28:12,942
लगता था कि कोई ख़तरे में हो सकता है।

685
00:28:13,067 --> 00:28:14,485
-क्योंकि यह औरत...
-क्यों? कैसे?

686
00:28:14,610 --> 00:28:16,737
यहाँ तो कुछ अलग नहीं लगा। कितनी देर पहले?

687
00:28:16,862 --> 00:28:18,197
ख़बरों की शुरुआत में।

688
00:28:20,074 --> 00:28:21,367
मुझसे ग़ुस्सा हो?

689
00:28:21,992 --> 00:28:24,662
नहीं, पर पता नहीं तुम मुझसे क्या चाहती हो।
शायद तुम्हारा रेडियो ख़राब है।

690
00:28:24,787 --> 00:28:26,872
इस वक़्त बोर्ड से आती हुई
आवाज़ को सुन सकते हो?

691
00:28:26,997 --> 00:28:28,416
इसी आवाज़ ने शो में ख़लल डाला था?

692
00:28:28,541 --> 00:28:30,376
लगभग। और वे एक दूसरे के ऊपर आ रही थीं।

693
00:28:30,501 --> 00:28:31,836
-अच्छा, ठीक है। जोड़ दो।
-ठीक है।

694
00:28:40,386 --> 00:28:41,804
पहले कभी नहीं सुनी।

695
00:28:41,929 --> 00:28:43,639
मैंने भी नहीं सुनी।
और फिर एक औरत का फ़ोन आया।

696
00:28:43,764 --> 00:28:45,641
उसने कहा कि शहर के बाहर कुछ हो रहा है

697
00:28:45,766 --> 00:28:47,226
और वह अपने तहख़ाने में जा रही है,

698
00:28:47,351 --> 00:28:49,228
और फिर वह आवाज़ उसकी लाइन से आने लगी।

699
00:28:49,353 --> 00:28:51,272
फिर एथल को फ़ोन किया
क्योंकि वह मैडी को संभाल रही है

700
00:28:51,397 --> 00:28:52,314
और उसकी लाइन कट गई।

701
00:28:52,440 --> 00:28:54,150
मेरे शो में ख़लल कब आया था?

702
00:28:54,275 --> 00:28:55,609
ख़बरों के शुरू होते ही।

703
00:28:55,985 --> 00:28:57,695
मेरे हेडफ़ोन पर कुछ सुनाई नहीं दिया,

704
00:28:57,820 --> 00:28:59,029
पर यह कमरा पूरी तरह बंद है,

705
00:28:59,155 --> 00:29:01,407
तो अगर वह स्टेशन से आई होगी,
तो प्लेबैक पर रिकॉर्ड होगी।

706
00:29:01,532 --> 00:29:03,576
तो, उसे रिवाइंड करके चलाने तक
फ़ोन पर बनी रहो,

707
00:29:03,784 --> 00:29:05,327
-और कुछ सुनाई दिया तो बता दूँगा।
-ठीक है।

708
00:29:08,622 --> 00:29:10,916
यह कयूगा, न्यू मैक्सिको का
डब्ल्यूओटीडब्ल्यू रेडियो है,

709
00:29:11,041 --> 00:29:12,585
और इस घंटे के समाचार सुनिए।

710
00:29:12,710 --> 00:29:14,712
बोइंग ने अपने नए...

711
00:29:18,048 --> 00:29:19,383
-वही थी। वही थी।
-क्या?

712
00:29:19,508 --> 00:29:21,135
वही थी। इसी तरह से आई थी।

713
00:29:21,385 --> 00:29:22,261
बाप रे।

714
00:29:22,470 --> 00:29:23,888
क्या? क्यों? गड़बड़ है क्या?

715
00:29:24,013 --> 00:29:25,181
अच्छा सवाल है।

716
00:29:25,973 --> 00:29:26,974
अगर विदेशी या कोड भाषा है,

717
00:29:27,099 --> 00:29:28,809
तो मान लो कि वायु-सेना आने वाली है।

718
00:29:28,934 --> 00:29:30,227
-सच में?
-हाँ।

719
00:29:31,270 --> 00:29:33,522
-हम मुसीबत में पड़ जाएँगे?
-हमने कुछ नहीं किया।

720
00:29:33,647 --> 00:29:34,815
हाँ, यह सच है।

721
00:29:39,528 --> 00:29:41,322
अच्छा, हाँ, यह सच है।

722
00:29:42,490 --> 00:29:44,700
मुझे वह सिग्नल फिर भेजो
और उसे प्रसारित करूँगा।

723
00:29:44,825 --> 00:29:46,952
अगर कोई सुन रहा होगा,
तो शायद उसे कुछ पता चले।

724
00:29:47,119 --> 00:29:48,412
यक़ीन है किसी मुसीबत में नहीं पड़ेंगे?

725
00:29:48,621 --> 00:29:50,539
पड़ें भी तो परवाह नहीं।
ये रेडियो के लिए अच्छा मसाला है।

726
00:29:53,918 --> 00:29:56,378
ठीक है, करती हूँ। लो, सिग्नल भेज रही हूँ।

727
00:29:56,837 --> 00:29:58,714
अगर कोई फ़ोन नहीं करता,
मुझे दस मिनट तक फ़ोन मत करना।

728
00:29:58,839 --> 00:30:01,050
बेकार का डर नहीं चाहता।
अपनी घड़ी देख लो... दस मिनट।

729
00:30:01,175 --> 00:30:03,344
ठीक है, समझ गई।
फ़ोन का इंतज़ार करूँगी। यह लो।

730
00:30:06,347 --> 00:30:08,724
तो आपने सुना, जैसा कि मैं कहा था।

731
00:30:08,849 --> 00:30:11,810
वह गेब गन्टन था, जिसके बाद
द गोल्डन ग्लोस का "क्रेज़ी वेव्स" सुना।

732
00:30:11,936 --> 00:30:14,230
डब्ल्यूओटीडब्ल्यू पर 7:18 हुए हैं।

733
00:30:14,355 --> 00:30:16,273
ए, ध्यान से सुनें, क्योंकि एक सवाल है

734
00:30:16,398 --> 00:30:17,983
अगर कोई उसका जवाब देना चाहे।

735
00:30:18,108 --> 00:30:20,319
हमें एक आवाज़ सुनाना चाहते हैं जो आज रात

736
00:30:20,444 --> 00:30:22,029
घाटी में गूँज रही लगती है।

737
00:30:22,154 --> 00:30:23,280
और आपके विचार जानना चाहेंगे।

738
00:30:23,405 --> 00:30:25,032
फ़ोन का इंतज़ार कर रहे हैं और जानना चाहेंगे

739
00:30:25,157 --> 00:30:27,076
कि क्या कोई गुमनाम बूढ़ा विशेषज्ञ
या युवा हैम ऑपरेटर

740
00:30:27,201 --> 00:30:29,328
हमारे ऐन्टेना से छेड़छाड़ कर रहा है।

741
00:30:29,453 --> 00:30:32,706
और जो कॉलर इसमें हमारी मदद करके
आवाज़ को पहचानेगा,

742
00:30:32,915 --> 00:30:36,835
उसे मेम्फ़िस के उसके फ़र्श से निकला गया
एल्विस के कालीन का एक टुकड़ा मुफ़्त मिलेगा।

743
00:30:36,961 --> 00:30:39,421
लाइन खुली हैं। प्लीज़ फ़ोन करके जानकारी दें।

744
00:31:00,192 --> 00:31:02,987
हिल ड्राई गुड्स

745
00:32:50,928 --> 00:32:53,055
मेज़बान 20 - मेहमान 17

746
00:32:55,557 --> 00:32:57,267
शाबाश कयू!

747
00:33:00,729 --> 00:33:02,189
कयूगा

748
00:33:24,378 --> 00:33:26,046
पास करके ग़ुस्सा दिलाया।

749
00:33:26,171 --> 00:33:27,548
एक और पास।

750
00:33:27,673 --> 00:33:28,966
और तीसरा पास।

751
00:33:30,551 --> 00:33:32,428
और लगता है जैसे... और हो गया।

752
00:33:33,846 --> 00:33:36,140
बॉल उसे मिलेगी और
उसे कोर्ट के पार ले जाएगा।

753
00:33:36,265 --> 00:33:38,851
और वह जाकर बॉल को पास करेगा।

754
00:33:39,643 --> 00:33:40,728
एक और पास।

755
00:33:40,936 --> 00:33:42,771
और लगता है वह शॉट की कोशिश करेगा।

756
00:33:42,896 --> 00:33:44,857
-नहीं। उसे गेंद दे दी।
-ठीक है।

757
00:33:44,982 --> 00:33:47,317
-कहना पड़ेगा...
-शॉट हो गया। दो और अंक।

758
00:33:47,443 --> 00:33:49,319
लगता है वह कहीं से भी फेंक सकता है।

759
00:33:49,862 --> 00:33:51,989
उसका बॉल का खेल ख़त्म।

760
00:33:52,156 --> 00:33:53,198
पास दे रहा है।

761
00:33:53,907 --> 00:33:55,033
यह रहा।

762
00:34:32,279 --> 00:34:34,281
डब्ल्यूओटीडब्ल्यू

763
00:35:02,851 --> 00:35:03,977
एवेरेट, फ़ोन आया है।

764
00:35:04,144 --> 00:35:05,229
-बात कराओ।
-शहर से बाहर का है।

765
00:35:05,354 --> 00:35:06,438
लगता है शायद उसे कुछ पता है।

766
00:35:06,605 --> 00:35:08,065
तो उससे बात कराओ, फ़े। चलो भी, प्लीज़।

767
00:35:08,190 --> 00:35:09,775
सर, अभी करा रहे हैं।

768
00:35:11,151 --> 00:35:13,278
हैलो, सर। एवेरेट सलोअन बोल रहा हूँ।
सुन रहे हैं?

769
00:35:13,612 --> 00:35:15,155
हैलो, हाँ। आप कैसे हैं?

770
00:35:15,614 --> 00:35:16,990
बढ़िया हूँ। अपना नाम बताएँगे?

771
00:35:17,157 --> 00:35:18,450
हाँ, मेरा नाम बिली है।

772
00:35:19,326 --> 00:35:20,994
बिली। अच्छा, शुक्रिया, बिली।

773
00:35:21,119 --> 00:35:23,539
सबसे पहले बता दूँ कि शो पर गालियों
या अनुचित क़िस्सों की

774
00:35:23,664 --> 00:35:25,958
इजाज़त नहीं है, वरना मेरी नौकरी चली जाएगी।

775
00:35:26,083 --> 00:35:28,085
और अब देर नहीं करूँगा और सीधे

776
00:35:28,210 --> 00:35:30,212
प्रसारण शुरू करूँगा,
पर वादा करो कि ऐसा करके

777
00:35:30,337 --> 00:35:31,713
हम सुरक्षित रहेंगे।

778
00:35:31,839 --> 00:35:33,131
बेशक। मैं समझता हूँ।

779
00:35:33,257 --> 00:35:36,051
वैसे भी मैं गालियाँ नहीं देता,
न वैसी बातें करता हूँ

780
00:35:36,176 --> 00:35:37,719
अच्छा, ऐसा करके मैं नियम तोड़ रहा हूँ,

781
00:35:37,845 --> 00:35:39,888
इसलिए प्लीज़ मुझसे सच बोलना
और शायद पूछ लेना

782
00:35:40,013 --> 00:35:41,890
अगर लगे कि अलग से कुछ बात करनी है

783
00:35:42,015 --> 00:35:43,851
और मैं प्रसारण रोकूँगा
या प्रसारित कर दूँगा, समझे?

784
00:35:43,976 --> 00:35:45,310
ठीक है, ऐसा कर सकता हूँ।

785
00:35:45,519 --> 00:35:47,938
ठीक है, जल्दी ही प्रसारण शुरू कर रहे हैं,

786
00:35:48,063 --> 00:35:49,189
तीन...

787
00:35:50,691 --> 00:35:51,692
दो...

788
00:35:53,026 --> 00:35:54,236
एक।

789
00:35:56,321 --> 00:35:58,657
और हम लौट आए हैं।
पिछले गाने को रोकने के लिए माफ़ी,

790
00:35:58,782 --> 00:36:00,909
पर हमारे साथ एक कॉलर हैं
जो शायद कुछ जानते हैं।

791
00:36:01,034 --> 00:36:03,161
बिली, हमें बताएँगे, आप क्या जानते हैं?

792
00:36:03,704 --> 00:36:05,706
हाँ, एक कहानी है जिससे शायद मदद मिले।

793
00:36:05,831 --> 00:36:09,042
पता नहीं, शायद न मिले,
लेकिन फिर भी मैं सुना देता हूँ।

794
00:36:09,167 --> 00:36:10,711
ठीक है, बिली। हम सुन रहे हैं।

795
00:36:11,128 --> 00:36:13,338
अच्छा, तो मैं सेना में था,

796
00:36:13,463 --> 00:36:17,342
और वहाँ हमेशा ऐसे काम करने पड़ते थे

797
00:36:17,467 --> 00:36:19,261
जिनके बारे में कुछ नहीं जानते थे।

798
00:36:19,386 --> 00:36:20,554
क्या मतलब?

799
00:36:20,679 --> 00:36:22,347
मतलब, पता ही नहीं होता था कि हम

800
00:36:22,472 --> 00:36:24,224
किन जगहों पर तैनात किए गए हैं,

801
00:36:24,349 --> 00:36:26,476
अपनी समझ से बाहर वाले काम करने के लिए,

802
00:36:26,602 --> 00:36:28,478
जो कि सेना में आम बात है।

803
00:36:28,604 --> 00:36:31,648
और एक रात मेरे अफ़सर ने मुझे जगाया।

804
00:36:31,773 --> 00:36:34,526
उसने मुझे वर्दी पहनकर
काम पर आने के लिए कहा।

805
00:36:34,902 --> 00:36:38,697
फिर एक मालवाहक प्लेन आया
और उन्होंने मुझे अकेला उस पर सवार कर दिया।

806
00:36:38,947 --> 00:36:42,075
हम दूसरे लोगों को लेने के लिए
कई जगहों पर रुके।

807
00:36:42,200 --> 00:36:44,620
फिर हमने कम से कम दो घंटे की उड़ान भरी।

808
00:36:44,745 --> 00:36:48,290
और उतरने पर
उन्होंने हमें एक बस में बैठा दिया,

809
00:36:48,415 --> 00:36:50,959
लेकिन उसकी सारी खिड़कियों पर
काला रंग किया गया था,

810
00:36:51,084 --> 00:36:53,629
तो पता नहीं था कि हम कहाँ जा रहे थे।

811
00:36:54,129 --> 00:36:55,422
जब हम जगह पर पहुँचे

812
00:36:55,547 --> 00:36:58,258
तो वहाँ तब भी रेगिस्तानी झाड़ियाँ
और सपाट ज़मीन थी।

813
00:36:58,383 --> 00:37:00,761
लेकिन वहाँ पर तंबू और सुरंगें

814
00:37:00,886 --> 00:37:03,764
और भूमिगत प्रयोगशालाएँ
परीक्षण बंकर वग़ैरह थे।

815
00:37:03,889 --> 00:37:07,559
और एक अफ़सर ने, जिसे मैंने
पहले नहीं देखा था, मुझे काम समझाया

816
00:37:08,310 --> 00:37:11,688
और उसने कहा कि हम जो देख रहे हैं,
वह सब गुप्त था,

817
00:37:11,813 --> 00:37:15,692
और अगर हमने कभी उसका ज़िक्र किया
तो अमरीका ख़तरे में पड़ जाएगा

818
00:37:15,817 --> 00:37:17,069
और उन्हें पता चल जाएगा।

819
00:37:17,986 --> 00:37:22,616
और हम सबको एक पहाड़ी,
रेतीली सी गुफ़ा में भेजा गया

820
00:37:22,741 --> 00:37:26,161
और उन्होंने हमसे
उनकी खोदने की मशीनों वग़ैरह से

821
00:37:26,286 --> 00:37:27,996
एक चौकोर गड्ढा खोदने को कहा।

822
00:37:28,121 --> 00:37:30,165
और हमने बड़ी ईंटों की दीवारें बनाईं

823
00:37:30,290 --> 00:37:32,626
और कंक्रीट का फ़र्श वग़ैरह बनाया।

824
00:37:32,751 --> 00:37:34,169
और हमने खिड़कियाँ बनाईं

825
00:37:34,294 --> 00:37:37,005
जो अवलोकन और वायु-संचार कक्ष से जुड़ी थीं।

826
00:37:37,130 --> 00:37:40,008
और वे हमें चारपाइयों, जंग के सामान से भरे

827
00:37:40,133 --> 00:37:42,511
एक भूमिगत कमरे में सुलाते थे।

828
00:37:42,719 --> 00:37:45,180
फिर एक दिन, हम उठकर काम पर पहुँचे

829
00:37:45,305 --> 00:37:47,641
और उस गड्ढे में कोई बहुत बड़ी चीज़ थी,

830
00:37:48,016 --> 00:37:49,309
जो तिरपाल से ढकी थी।

831
00:37:50,018 --> 00:37:51,436
क्या मतलब?

832
00:37:52,062 --> 00:37:53,939
वह एक हवाई जहाज़ से बड़ी थी,

833
00:37:54,064 --> 00:37:56,149
पर किसी को उसे देखने की इजाज़त नहीं थी।

834
00:37:56,775 --> 00:37:58,819
और पूरा दिन पहरेदार वहाँ तैनात रहते थे।

835
00:37:58,944 --> 00:38:00,362
वह कैसी दिखती थी?

836
00:38:00,862 --> 00:38:03,782
ज़्यादातर चिकनी सतह थी,
पर वह टूटी या ख़राब लगती थी,

837
00:38:03,907 --> 00:38:05,784
क्योंकि कुछ जगह से उबड़-खाबड़ थी।

838
00:38:06,410 --> 00:38:07,744
लगता है वह अमरीकी थी?

839
00:38:08,036 --> 00:38:09,705
जानने का कोई तरीक़ा नहीं था।

840
00:38:10,288 --> 00:38:12,082
ऐसी बातें पूछी नहीं जातीं।

841
00:38:12,207 --> 00:38:15,502
हम भी सबकी तरह
किसी चीज़ के बारे में जानना चाहते हैं।

842
00:38:15,711 --> 00:38:18,922
पर अपने अफ़सरों पर भरोसा करके
आदेश का पालन करते हैं।

843
00:38:21,008 --> 00:38:22,050
लेकिन इसने...

844
00:38:23,218 --> 00:38:24,428
मुझे चिंता में डाल दिया।

845
00:38:24,803 --> 00:38:26,013
और ऐसा क्यों?

846
00:38:26,346 --> 00:38:28,724
शायद उसके इतना गुप्त होने के कारण।

847
00:38:30,142 --> 00:38:31,476
तो आगे क्या हुआ?

848
00:38:32,602 --> 00:38:36,648
हमने बड़ी सावधानी से
इस चीज़ के ऊपर एक छत बनाई।

849
00:38:37,190 --> 00:38:39,276
और फिर हमारा काम ख़त्म होने पर

850
00:38:39,401 --> 00:38:41,445
हम सबको प्लेन पर बैठा दिया गया।

851
00:38:41,653 --> 00:38:44,239
और जब प्रोपेलर घूमने लगे थे

852
00:38:44,364 --> 00:38:46,033
और हम उड़ान भरने ही वाले थे,

853
00:38:46,450 --> 00:38:48,535
तो रेडियो पर वह आवाज़ आनी शुरू हो गई।

854
00:38:49,745 --> 00:38:51,038
कौन सी आवाज़?

855
00:38:52,414 --> 00:38:54,458
वही आवाज़ जो आज रात तुमने सुनाई थी?

856
00:38:56,001 --> 00:38:57,544
यक़ीन है कि वह यही थी?

857
00:38:58,253 --> 00:38:59,629
मैं उसे भूल नहीं सकता।

858
00:39:01,298 --> 00:39:04,259
और जब हमने उड़ान भर ली
और मैंने खिड़की से बाहर देखा,

859
00:39:04,384 --> 00:39:08,055
तो दिख रहा था कि लोग
हवाई पट्टी को मिट्टी से ढक रहे थे,

860
00:39:08,180 --> 00:39:09,765
जैसे हम वहाँ गए ही नहीं।

861
00:39:09,890 --> 00:39:12,976
फिर आवाज़ बंद हो गई और हम दूर निकल आए।

862
00:39:13,435 --> 00:39:16,813
और वापस लौटकर
मेरी तबियत बहुत ख़राब रहने लगी।

863
00:39:16,938 --> 00:39:18,440
और अगले कुछ हफ़्तों में,

864
00:39:18,565 --> 00:39:20,859
मुझे फेफड़ों की कोई बीमारी हो गई।

865
00:39:21,610 --> 00:39:23,528
तो अब ठीक से साँस नहीं ले पाता।

866
00:39:23,653 --> 00:39:26,907
और लगता है कि वह किसी चीज़...
उस रेगिस्तानी इलाक़े

867
00:39:27,032 --> 00:39:29,034
या किसी चीज़ की वजह से हुई।

868
00:39:29,159 --> 00:39:30,619
शायद विकिरण था।

869
00:39:30,744 --> 00:39:32,496
क्योंकि मैं हमेशा से सेहतमंद था।

870
00:39:33,205 --> 00:39:35,957
फिर मैं सेना के अस्पताल में रहा।

871
00:39:36,083 --> 00:39:38,752
और फिर कुछ साल बाद, मैंने एक बंदे को देखा

872
00:39:38,877 --> 00:39:41,922
जो मेरे साथ रेगिस्तान में तैनात था।

873
00:39:42,047 --> 00:39:44,925
और मैंने उससे पूछा
कि क्या बाद में वह बीमार पड़ा था,

874
00:39:45,050 --> 00:39:46,301
और उसने हामी भरी।

875
00:39:46,968 --> 00:39:51,098
और फिर उसने मुझे बताया कि यह दूसरी बार थी

876
00:39:51,223 --> 00:39:54,684
जब उसे इस तरह के काम के लिए चुना गया था।

877
00:39:55,477 --> 00:39:57,145
और उसने मुझे एक रात के बारे में बताया

878
00:39:57,270 --> 00:39:59,564
जब वह नेवाडा में तैनात था

879
00:39:59,689 --> 00:40:02,359
और उसे कोलोराडो नदी पर ले जाया गया था

880
00:40:02,484 --> 00:40:04,444
जहाँ पर एक मालवाहक नाव थी

881
00:40:04,611 --> 00:40:07,906
जिसमें उसके आकार का
दोगुना सामान ले जाया जा रहा था।

882
00:40:08,031 --> 00:40:10,492
और नदी में कई घंटे सफ़र करने के बाद

883
00:40:10,617 --> 00:40:12,577
वह एक अस्थायी स्टेशन पर पहुँचे,

884
00:40:12,702 --> 00:40:16,706
और उन्होंने सामान को
सेना के दो ट्रकों पर लाद दिया।

885
00:40:17,457 --> 00:40:19,626
और पूरा सामान लादने के बाद

886
00:40:19,751 --> 00:40:23,922
जो आवाज़ हमने रेगिस्तान में सुनी थी,
वही आवाज़ ज़मीन के

887
00:40:24,047 --> 00:40:27,676
और नाव के सभी रेडियो पर आने लगी।

888
00:40:28,635 --> 00:40:32,639
और फिर उसने कहा कि सेना के दो ट्रक चले गए

889
00:40:33,348 --> 00:40:34,933
और आवाज़ भी उनके साथ चली गई।

890
00:40:37,519 --> 00:40:39,271
तो, उसे उस चीज़ का पता था?

891
00:40:40,105 --> 00:40:41,314
नहीं।

892
00:40:42,190 --> 00:40:44,151
लेकिन रेगिस्तान की हमारी तैनाती के बाद

893
00:40:44,484 --> 00:40:45,861
उसने पूछताछ की

894
00:40:45,986 --> 00:40:49,447
और उसे किसी और का पता चला
जिसे आवाज़ के बारे में पता था।

895
00:40:49,573 --> 00:40:53,410
तो हम उससे बेस से बाहर मिले,

896
00:40:53,994 --> 00:40:55,662
लेकिन उसकी जानकारी अधूरी थी।

897
00:40:55,787 --> 00:40:57,998
देखो, सेना में सबको अधूरी जानकारी होती है।

898
00:40:58,123 --> 00:40:59,916
किसी को पूरी जानकारी नहीं होती।

899
00:41:00,041 --> 00:41:01,668
और योजना के तहत होता है।

900
00:41:01,793 --> 00:41:05,630
इसीलिए वे पूरे देश से लोगों को चुनते हैं

901
00:41:06,381 --> 00:41:10,051
और हमें एक बार में
सिर्फ़ एक ही काम के लिए बुलाते हैं।

902
00:41:10,343 --> 00:41:12,470
ताकि किसी को भी पूरी जानकारी नहीं होगी।

903
00:41:12,596 --> 00:41:15,432
और रुकिए, माफ़ कीजिए। पूरी बात समझाइए।

904
00:41:15,974 --> 00:41:17,809
क्या यह आवाज़ कोई सैन्य आवाज़ है?

905
00:41:20,395 --> 00:41:22,898
हमने वॉकर में उस बंदे से यही पूछा था।

906
00:41:23,899 --> 00:41:25,150
और उसने क्या कहा?

907
00:41:25,734 --> 00:41:27,277
उसने कहा कि वह सैन्य नहीं थी।

908
00:41:29,237 --> 00:41:31,072
किसी देश की सेना से नहीं थी।

909
00:41:32,866 --> 00:41:34,743
वह आसमान में उड़ने वाली किसी भी चीज़ से

910
00:41:34,868 --> 00:41:36,328
हज़ारों फ़ुट ऊपर से आ रही थी।

911
00:41:37,537 --> 00:41:38,914
वह कैसे जानता था?

912
00:41:39,289 --> 00:41:40,874
क्योंकि वह एक राडार ऑपरेटर था।

913
00:41:42,709 --> 00:41:44,211
तो, ये सिग्नल अक़सर आते हैं?

914
00:41:44,336 --> 00:41:45,629
-नहीं।
-और पूछ सकता हूँ...

915
00:41:45,754 --> 00:41:47,255
शायद यह स्पतनिक से पहले की बात है।

916
00:41:47,380 --> 00:41:49,090
स्पतनिक से सालों पहले की बात है।

917
00:41:49,883 --> 00:41:51,593
और तुम्हारे जैसे सिग्नलों को

918
00:41:51,718 --> 00:41:53,595
आते और जाते पाया गया है।

919
00:41:53,720 --> 00:41:54,888
क्या मतलब?

920
00:41:55,096 --> 00:41:56,389
बातचीत की तरह।

921
00:41:57,015 --> 00:42:00,727
जैसे आसमान के
इस हिस्से में कोई कुछ कहता है

922
00:42:00,852 --> 00:42:02,938
और कोई दूसरा जवाब में कुछ कहता है।

923
00:42:03,063 --> 00:42:05,523
कभी-कभी उसे स्पतनिक की
ऊँचाई पर रिकॉर्ड किया गया

924
00:42:05,649 --> 00:42:08,443
और कभी-कभी ज़मीन से
सिर्फ़ कुछ सौ फ़ुट ऊपर ही।

925
00:42:08,568 --> 00:42:09,611
कहाँ?

926
00:42:09,736 --> 00:42:11,029
कई जगहों पर।

927
00:42:11,446 --> 00:42:12,656
सब जगहों पर।

928
00:42:15,325 --> 00:42:16,868
सब जगहों का क्या मतलब?

929
00:42:19,746 --> 00:42:20,872
बिली?

930
00:42:22,457 --> 00:42:24,793
बिली, लगता है... तुमसे संपर्क टूट गया।

931
00:42:24,918 --> 00:42:26,211
बिली?

932
00:42:27,087 --> 00:42:29,673
हमारे पाँच श्रोताओं को बता दूँ
कि बिली से संपर्क टूट गया लगता है।

933
00:42:29,798 --> 00:42:31,633
उसे फिर से जोड़ने की कोशिश करता हूँ।

934
00:42:31,758 --> 00:42:32,968
अभी वापस लौटता हूँ।

935
00:42:33,551 --> 00:42:34,803
-फ़े, क्या हुआ?
-पता नहीं।

936
00:42:34,928 --> 00:42:36,096
उसका फ़ोन कट गया। यही हो रहा...

937
00:42:36,221 --> 00:42:37,681
-उसे वापस जोड़ना होगा।
-नहीं जोड़ सकती।

938
00:42:37,806 --> 00:42:39,057
-क्यों नहीं?
-फ़ोन लंबी दूरी से था।

939
00:42:39,266 --> 00:42:41,351
-नहीं जानती वह कहाँ रहता है।
-तो होलोमैन नाम से मिलाओ।

940
00:42:41,476 --> 00:42:43,436
मुमकिन नहीं।
शायद उसने झूठा नाम बताया या...

941
00:42:43,561 --> 00:42:44,854
उस नंबर पर वापस नहीं मिला सकती...

942
00:42:44,980 --> 00:42:46,064
-ऐसे नहीं होता।
-तो उसे ढूँढ़ो।

943
00:42:46,189 --> 00:42:47,649
-उसे फ़ोन बुक में ढूँढ़ो।
-किस नाम से?

944
00:42:47,816 --> 00:42:49,985
-बिली नियर होलोमैन?
-पता नहीं।

945
00:42:51,069 --> 00:42:52,237
धत् तेरी की।

946
00:42:52,487 --> 00:42:54,364
ज़रा रुको, एक फ़ोन आया है!

947
00:42:55,282 --> 00:42:56,157
किस शहर से फ़ोन है?

948
00:42:56,283 --> 00:42:57,993
-एलामोगोर्डो ऑपरेटर।
-मिला रही हूँ।

949
00:43:00,620 --> 00:43:02,747
-क्यूगा, नंबर बोलिए।
-हाँ, बिली बोल रहा हूँ।

950
00:43:02,914 --> 00:43:04,749
लाइन दे रही हूँ! उसका फ़ोन है, एवेरेट।

951
00:43:05,250 --> 00:43:07,669
बिली, क्या हो रहा है?
हमें आपका असली नंबर चाहिए।

952
00:43:08,295 --> 00:43:10,005
माफ़ करना, पर नहीं दे सकता।

953
00:43:10,130 --> 00:43:12,048
अच्छा, तो आपको फिर से
प्रसारित नहीं कर सकता।

954
00:43:12,173 --> 00:43:14,509
ऐसा करना चाहूँगा,
पर यह नैतिकता का उल्लंघन होगा,

955
00:43:14,634 --> 00:43:17,012
क्योंकि जान नहीं सकता
कि आप सच बोल रहे हैं या नहीं।

956
00:43:17,137 --> 00:43:18,638
पता है। मैं समझता हूँ।

957
00:43:19,180 --> 00:43:22,183
मैं तुम्हें किसी मुसीबत में
नहीं डालना चाहता।

958
00:43:22,309 --> 00:43:24,728
बिली, मुझे पूछना होगा,
यह सब क्यों बता रहे हैं?

959
00:43:24,853 --> 00:43:26,604
मतलब, इससे हम मुसीबत में पड़ जाएँगे?

960
00:43:27,314 --> 00:43:29,357
शायद इसलिए बता रहा हूँ
क्योंकि मैं बीमार हूँ।

961
00:43:31,151 --> 00:43:32,235
और मैं बूढ़ा हूँ।

962
00:43:32,819 --> 00:43:34,529
और कोई हमारी बात नहीं सुनता।

963
00:43:34,863 --> 00:43:36,990
और लोगों को बताना चाहता हूँ
हमने उनके लिए क्या किया।

964
00:43:37,115 --> 00:43:38,742
कोई आपकी बात क्यों नहीं सुनता?

965
00:43:39,242 --> 00:43:41,244
शायद इसलिए भी क्योंकि मैं अश्वेत हूँ।

966
00:43:44,539 --> 00:43:47,083
-अगर दिक़्क़त है तो माफ़ी चाहूँगा।
-नहीं, ऐसी बात नहीं।

967
00:43:48,460 --> 00:43:50,211
मुझे लगा कि शायद यही होगा।

968
00:43:52,005 --> 00:43:54,090
पहले कभी किसी अश्वेत ने फ़ोन नहीं किया।

969
00:43:56,259 --> 00:43:58,803
और माफ़ी चाहूँगा,
शायद मुझे पहले बताना चाहिए था।

970
00:43:59,429 --> 00:44:02,390
लेकिन वहाँ तैनात होने वाले सभी अश्वेत थे।

971
00:44:02,515 --> 00:44:04,809
या मैक्सिकन थे।
हम सभी मज़दूरों वाले काम करते थे।

972
00:44:04,934 --> 00:44:06,644
आपको लगता है यह जानबूझकर किया गया?

973
00:44:07,562 --> 00:44:08,897
मुझे पूरा यक़ीन है।

974
00:44:09,105 --> 00:44:10,190
क्यों?

975
00:44:11,483 --> 00:44:13,276
क्योंकि हमारी बात कौन सुनेगा?

976
00:44:13,985 --> 00:44:17,489
लेकिन तुम कुछ बातों को जाँच सकते हो,

977
00:44:17,614 --> 00:44:19,449
ताकि जान सको कि मैं झूठ नहीं बोल रहा।

978
00:44:19,574 --> 00:44:22,660
अच्छा, ठीक है, हाँ, शायद वैसा करना होगा,
क्योंकि इस वक़्त हमारे पास

979
00:44:22,786 --> 00:44:24,079
सिर्फ़ आपकी कहानी है।

980
00:44:24,204 --> 00:44:26,414
अब, एक सज्जन है
जिसके बारे में अभी बताऊँगा।

981
00:44:26,539 --> 00:44:28,917
और टोकने के लिए माफ़ी, बिली,
पर अब भी रिकॉर्ड कर रहा हूँ

982
00:44:29,042 --> 00:44:30,668
हालाँकि यह प्रसारित नहीं हो रहा, ठीक है?

983
00:44:31,294 --> 00:44:32,462
हाँ, ज़रूर करो।

984
00:44:32,587 --> 00:44:34,089
ठीक है। आगे बोलिए, बिली।

985
00:44:34,589 --> 00:44:36,925
तो हमने वॉकर बेस पर जिस बंदे से बात की थी,

986
00:44:37,050 --> 00:44:39,427
वह रेडियो ऑपरेटर
जो हमें बेस से बाहर मिला था,

987
00:44:39,552 --> 00:44:42,472
रिटायर होने के बाद
उसने सिग्नलों पर काम करना नहीं छोड़ा।

988
00:44:43,264 --> 00:44:45,725
दरअसल, वह उनका इंतज़ार करने लगा

989
00:44:45,850 --> 00:44:48,978
और ख़ुद से उन्हें
रिकॉर्ड करने की कोशिश कर रहा था,

990
00:44:49,104 --> 00:44:52,941
मरम्मत किए गए रेडियो
और जंग के फ़ालतू उपकरण से।

991
00:44:53,066 --> 00:44:54,526
उसे कभी कुछ मिला?

992
00:44:54,692 --> 00:44:56,152
हाँ, उसे मिला।

993
00:44:56,820 --> 00:44:58,071
आख़िरकार।

994
00:44:58,196 --> 00:44:59,739
इसमें बहुत वक़्त लगा,

995
00:45:00,323 --> 00:45:02,325
लेकिन एक रात आख़िरकार उसे मिल गया।

996
00:45:02,992 --> 00:45:04,244
और उसने रिकॉर्ड कर लिया।

997
00:45:04,869 --> 00:45:08,540
और फिर उसने उसकी प्रतियाँ बनाकर
हम में से कुछ लोगों को भेज दीं...

998
00:45:09,374 --> 00:45:13,128
जो लोग इनमें से
कुछ गुप्त तैनातियों पर मौजूद थे।

999
00:45:13,628 --> 00:45:15,463
उसके हिसाब से वे सिग्नल क्या थे?

1000
00:45:16,798 --> 00:45:19,509
यही तो चौंका देने वाली बात है।

1001
00:45:20,260 --> 00:45:21,761
क्योंकि उसने हमें बताया

1002
00:45:22,512 --> 00:45:24,222
कि कोई बात करता है

1003
00:45:24,681 --> 00:45:26,099
और फिर ग़ायब हो जाता है,

1004
00:45:26,850 --> 00:45:28,268
बहुत ऊँचाई पर कोई

1005
00:45:28,893 --> 00:45:30,145
जिसे हम देख नहीं सकते।

1006
00:45:31,771 --> 00:45:33,773
-और उसने उसकी प्रतियाँ बनाईं?
-हाँ।

1007
00:45:34,649 --> 00:45:36,276
और उसने हमें भेजीं।

1008
00:45:36,651 --> 00:45:39,487
इस इलाक़े के कई लोगों को
जो वहाँ तैनात थे।

1009
00:45:39,946 --> 00:45:43,324
और जब मुझे मेरी टेप मिली और मैंने जाकर

1010
00:45:43,741 --> 00:45:45,160
प्लेयर पर उसे चलाया,

1011
00:45:46,536 --> 00:45:48,496
मेरे रोंगटे खड़े हो गए।

1012
00:45:49,080 --> 00:45:50,206
क्यों?

1013
00:45:50,874 --> 00:45:54,127
क्योंकि वे वही आवाज़ें थीं
जो मैंने रेगिस्तान में सुनी थीं।

1014
00:45:58,631 --> 00:46:00,300
आपके पास वह टेप अब भी है?

1015
00:46:00,425 --> 00:46:02,844
नहीं, मैं नहीं चाहता था
कि उसके साथ पकड़ा जाऊँ,

1016
00:46:03,178 --> 00:46:04,512
इसलिए मैंने उसे जला दिया।

1017
00:46:04,804 --> 00:46:07,223
लेकिन एक दूसरा बंदा है, कोई और वायु-सैनिक

1018
00:46:07,348 --> 00:46:10,226
जो इनमें से एक
सुरक्षा तैनातियों पर मौजूद था

1019
00:46:10,351 --> 00:46:13,897
और उसने भी ये आवाज़ें सुनी थीं,
और वह कयूगा में रहता है,

1020
00:46:14,022 --> 00:46:16,441
उसे भी मेरी जैसी टेप भेजी गई थी।

1021
00:46:16,566 --> 00:46:18,526
और लगा कि तुम आज रात वही चला रहे थे।

1022
00:46:18,693 --> 00:46:20,320
रुकिए। कयूगा में टेप है? किसके पास।

1023
00:46:20,445 --> 00:46:22,822
रेमंड बक, एक भूतपूर्व वायु-सैनिक।

1024
00:46:22,947 --> 00:46:25,366
तो उसे इन सिग्नलों की एक टेप भेजी गई थी?

1025
00:46:25,575 --> 00:46:26,993
लेकिन रेमंड बक मर चुका है

1026
00:46:28,328 --> 00:46:30,246
-अरे, नहीं।
-तुमने कहा कि मर चुका है?

1027
00:46:30,413 --> 00:46:31,539
हाँ।

1028
00:46:34,167 --> 00:46:35,877
मुझे लगा था शायद यही हुआ होगा।

1029
00:46:37,045 --> 00:46:38,379
मुझे अफ़सोस है, बिली।

1030
00:46:39,797 --> 00:46:43,801
मैं उसे इतने अच्छे से नहीं जानता था।

1031
00:46:45,261 --> 00:46:46,930
आप जानते हैं उसकी टेप कहाँ होगी?

1032
00:46:47,347 --> 00:46:49,766
नहीं। शायद उसके बच्चे हों?

1033
00:46:49,891 --> 00:46:52,143
नहीं, मिसेज़ बक ने
सारी टेप लाइब्रेरी को दे दीं।

1034
00:46:52,268 --> 00:46:54,270
लाइब्रेरी में टेप रिकॉर्डर नहीं है, फ़े।

1035
00:46:54,395 --> 00:46:55,813
नहीं, वहाँ है। तहख़ाने में है।

1036
00:46:55,939 --> 00:46:57,232
अभी तक उन्होंने सब टेप नहीं सुनीं,

1037
00:46:57,357 --> 00:46:58,775
इसलिए सामने नहीं रखीं।
जानती हूँ वे कहाँ है।

1038
00:46:58,900 --> 00:47:00,485
नहीं, लाइब्रेरी बंद है,
बोर्ड पर कोई नहीं होगा।

1039
00:47:00,610 --> 00:47:01,986
सब खेल देखने गए हैं। कोई फ़ोन नहीं करेगा।

1040
00:47:02,111 --> 00:47:03,655
मुझे लाइब्रेरी में घुसने का तरीक़ा पता है।

1041
00:47:05,949 --> 00:47:09,577
बिली, क्या लगता है अगर हम
उसे ढूँढ़ कर चलाएँ तो क्या होगा?

1042
00:47:11,788 --> 00:47:12,830
पता नहीं।

1043
00:47:14,457 --> 00:47:16,084
पर अगर तुम ऐसा करोगे,

1044
00:47:16,751 --> 00:47:18,044
तो कर ही डालो,

1045
00:47:18,920 --> 00:47:20,547
क्योंकि ऊपर अभी कुछ है।

1046
00:47:22,257 --> 00:47:23,883
और वे देर तक नहीं ठहरते।

1047
00:47:31,724 --> 00:47:32,892
ठीक है, फ़े, भागो।

1048
00:48:41,753 --> 00:48:43,755
सिटी लाइब्रेरी

1049
00:49:18,081 --> 00:49:19,082
अंदर बैठो!

1050
00:49:19,540 --> 00:49:21,542
-तुमने कार चुरा ली?
-टेप मिल गईं? नहीं।

1051
00:49:21,709 --> 00:49:23,336
हाँ। चलो, अंदर बैठो। टेप ले लीं?

1052
00:49:23,461 --> 00:49:25,213
-मैंने एक साइकिल चुराई!
-जवाब दो, फ़े।

1053
00:49:25,338 --> 00:49:26,756
-हाँ, मैंने ले लीं।
-ठीक है।

1054
00:49:26,881 --> 00:49:28,883
-यह किसकी कार है?
-मि. मैककीन की है।

1055
00:49:29,008 --> 00:49:31,177
-मि. मैककीन जानते हैं?
-बिल्कुल नहीं।

1056
00:49:37,892 --> 00:49:39,894
बिली को एल्विस के कलीन का टुकड़ा दोगे?

1057
00:49:40,061 --> 00:49:41,062
क्या?

1058
00:49:41,229 --> 00:49:44,023
तुमने कहा था कि हमारी मदद करने वाले को
एल्विस के कालीन का टुकड़ा दोगे।

1059
00:49:44,190 --> 00:49:45,233
अच्छा।

1060
00:49:48,736 --> 00:49:50,446
नहीं, वह एल्विस के कालीन नहीं है।

1061
00:49:50,571 --> 00:49:52,615
वह था, पर कुछ वक़्त पहले ही पूरा बाँट दिया।

1062
00:49:52,740 --> 00:49:54,575
तो अब जैक सेज
और रेड गैंट के पास दोनों टुकड़े हैं,

1063
00:49:54,701 --> 00:49:56,869
और हम जेस पर्विस के घर का कालीन देते हैं।

1064
00:49:57,036 --> 00:49:58,162
एवेरेट, यह झूठ बोलना हुआ।

1065
00:49:58,579 --> 00:50:00,665
लोग सोचते हैं वह एल्विस का कालीन है।

1066
00:50:03,251 --> 00:50:04,335
बकवास बंद करो, फ़े।

1067
00:50:23,438 --> 00:50:25,606
बिली? फ़े बोल रही हूँ, कयूगा की ऑपरेटर।

1068
00:50:25,732 --> 00:50:27,024
यहाँ बहुत सारी टेप हैं।

1069
00:50:27,150 --> 00:50:28,526
आपको याद है वह कौन सी थी?

1070
00:50:29,110 --> 00:50:30,319
काफ़ी वक़्त हो गया है,

1071
00:50:30,987 --> 00:50:32,488
पर शायद वह पारदर्शी थी।

1072
00:50:33,197 --> 00:50:34,532
ये सभी पारदर्शी हैं, बिली।

1073
00:50:36,451 --> 00:50:37,577
बिली?

1074
00:50:38,953 --> 00:50:40,913
-लाइन कट गई।
-क्या?

1075
00:50:42,123 --> 00:50:43,207
बिली?

1076
00:50:45,501 --> 00:50:47,545
बोर्ड पर गए बिना दोबारा नहीं मिला सकती।

1077
00:50:47,670 --> 00:50:49,964
हाँ, मत जाओ। बस एक-एक करके देती जाओ।

1078
00:50:50,089 --> 00:50:51,591
और मेरी कुर्सी से उठो।

1079
00:50:55,344 --> 00:50:56,971
तो, तुम्हें मि. बिली पर यक़ीन नहीं?

1080
00:50:57,805 --> 00:50:58,931
पता नहीं।

1081
00:51:01,684 --> 00:51:03,478
लेकिन अगर आसमान में कुछ है,

1082
00:51:04,479 --> 00:51:05,646
तो मैं जानना चाहूँगा।

1083
00:51:08,232 --> 00:51:10,485
बैक्स्टर एक चार साल का...

1084
00:51:10,610 --> 00:51:11,736
नहीं।

1085
00:51:12,028 --> 00:51:13,070
अगली।

1086
00:51:14,447 --> 00:51:15,948
कैसे पता चलेगा कि वह कौन सी है?

1087
00:51:16,115 --> 00:51:17,074
पता नहीं।

1088
00:51:17,617 --> 00:51:19,160
शायद उसके ऊपर रिकॉर्ड किया हो?

1089
00:51:19,702 --> 00:51:20,870
हाँ।

1090
00:51:21,204 --> 00:51:22,455
हाँ, बिल्कुल।

1091
00:51:23,748 --> 00:51:24,874
बदक़िस्मती से।

1092
00:51:29,462 --> 00:51:31,005
तो, मैंने किया और...

1093
00:51:35,384 --> 00:51:36,552
यह कौन सा रिकॉर्डर है?

1094
00:51:36,677 --> 00:51:38,095
यह मैगी पीटी-6 है।

1095
00:51:38,221 --> 00:51:40,223
-मैगी?
-हाँ, मैग्नेकॉर्ड के लिए।

1096
00:51:40,723 --> 00:51:42,767
तुम्हारे रिकॉर्डर का
प्रसारण करने वाला रूप है।

1097
00:51:42,892 --> 00:51:44,560
इसी पर खेल और विज्ञापन चलाते हैं।

1098
00:51:44,811 --> 00:51:46,604
वाक़ई लोग अगले दिन खेलों को सुनते हैं,

1099
00:51:46,729 --> 00:51:48,356
पहले से नतीजा जानने के बावजूद?

1100
00:51:48,481 --> 00:51:50,525
हाँ। नतीजा पता होने की परवाह नहीं करते।

1101
00:51:50,650 --> 00:51:52,151
बस रेडियो पर
अपने बच्चे का नाम सुनना चाहते हैं।

1102
00:51:55,905 --> 00:51:56,989
यह नहीं है।

1103
00:51:59,784 --> 00:52:01,619
इससे तुम मुसीबत में तो नहीं पड़ोगे?

1104
00:52:01,786 --> 00:52:03,246
पड़ भी जाऊँ तो मुझे परवाह नहीं।

1105
00:52:03,412 --> 00:52:04,539
ये रेडियो का अच्छा मसाला है।

1106
00:52:05,039 --> 00:52:07,500
और इससे कहीं और बेहतर काम मिल जाएगा।

1107
00:52:09,627 --> 00:52:10,878
कहाँ जाना चाहते हो?

1108
00:52:11,879 --> 00:52:13,631
-पता नहीं।
-उस वक़्त...

1109
00:52:13,798 --> 00:52:14,966
शायद वेस्ट कोस्ट।

1110
00:52:15,091 --> 00:52:17,343
वही रेडियो का सबसे बड़ा गढ़ है।

1111
00:52:22,265 --> 00:52:23,766
मैं भी निकलना चाहती हूँ।

1112
00:52:24,016 --> 00:52:27,228
बेशक, मैडी के बड़े होने के बाद,
पर बाद में कभी।

1113
00:52:28,563 --> 00:52:30,064
कहाँ? क्या करने के लिए?

1114
00:52:30,231 --> 00:52:31,566
कॉलेज जाना चाहती हो?

1115
00:52:31,899 --> 00:52:34,652
शायद किसी और जगह
बड़े स्विचबोर्ड पर काम करने के लिए।

1116
00:52:35,444 --> 00:52:37,864
अभी मैं किसी अस्पताल, होटल या स्कूल के

1117
00:52:38,030 --> 00:52:39,699
स्विचबोर्ड पर काम कर सकती हूँ।

1118
00:52:39,824 --> 00:52:42,034
पर अगर किसी बड़े बोर्ड पर काम करना है

1119
00:52:42,159 --> 00:52:43,786
तो मुझे एक बड़े शहर जाकर

1120
00:52:43,911 --> 00:52:45,538
फ़ोन कंपनी में नौकरी करनी होगी।

1121
00:52:45,663 --> 00:52:46,956
कॉलेज नहीं जाना?

1122
00:52:47,081 --> 00:52:48,666
कॉलेज का ख़र्च नहीं उठा सकती, एवेरेट।

1123
00:52:49,041 --> 00:52:50,126
लोन मिल जाते हैं।

1124
00:52:50,251 --> 00:52:51,627
उन्हें देख सकती हो।

1125
00:52:52,378 --> 00:52:53,504
ऐसा करना चाहूँगी।

1126
00:53:04,223 --> 00:53:05,766
बाप रे।

1127
00:53:06,392 --> 00:53:07,476
अरे, एवेरेट।

1128
00:53:08,519 --> 00:53:09,770
यही है।

1129
00:53:11,272 --> 00:53:13,024
-और ज़्यादा साफ़ है।
-तुम क्या करोगे?

1130
00:53:17,486 --> 00:53:20,031
दोस्तो, हमें एक और आवाज़ के लिए
आपकी मदद चाहिए।

1131
00:53:20,156 --> 00:53:21,616
सुनिए, और हमें बताइए।

1132
00:53:22,241 --> 00:53:24,285
और बिली, अगर यही आवाज़ है,
हमें फ़ोन कीजिए।

1133
00:53:24,410 --> 00:53:25,953
ठीक है। यह सुनो, दोस्तो।

1134
00:53:45,681 --> 00:53:48,100
-हे भगवान। एवेरेट?
-हे, भगवान।

1135
00:53:48,225 --> 00:53:49,894
तुमने क्या किया? कोई मज़ाक कर रहे हो?

1136
00:53:50,019 --> 00:53:51,270
तुमसे मज़ाक नहीं कर रहा।

1137
00:53:51,395 --> 00:53:52,855
-हिलना मत।
-क्या हो रहा है, एवेरेट?

1138
00:53:52,980 --> 00:53:54,523
शांत हो जाओ। कहीं टॉर्च पड़ी होगी।

1139
00:53:54,649 --> 00:53:56,108
-सिल्वर टॉर्च है।
-क्या हो रहा है, एवेरेट?

1140
00:53:56,233 --> 00:53:57,276
ए, फ़े, शाँत रहो!

1141
00:53:57,401 --> 00:53:58,819
सिल्वर टॉर्च।

1142
00:54:02,198 --> 00:54:04,200
जानती थी कुछ तो है।
मुझे पता था। मुझे पता था।

1143
00:54:04,325 --> 00:54:05,826
-सत्यानाश।
-तुमने क्या किया?

1144
00:54:05,952 --> 00:54:07,495
मैंने कुछ नहीं किया! पता नहीं!

1145
00:54:07,620 --> 00:54:09,163
यहाँ तो बिजली है।

1146
00:54:10,665 --> 00:54:11,874
हम... लानत है।

1147
00:54:11,999 --> 00:54:13,292
उसे चलाने के बाद बिजली गुल हो...

1148
00:54:13,417 --> 00:54:14,835
-क्या कर रहे हो?
-ख़बर मिलने पर

1149
00:54:14,961 --> 00:54:17,380
-बाद के लिए रिकॉर्ड कर रहा हूँ।
-ऐसे आवाज़ क्यों बदल लेते हो?

1150
00:54:17,505 --> 00:54:18,965
-कैसे?
-जब रेडियो पर होते हो,

1151
00:54:19,090 --> 00:54:20,758
हमेशा आवाज़ बदल लेते हो! ऐसा क्यों करते हो?

1152
00:54:20,883 --> 00:54:22,468
रेडियो की आवाज़ ऐसी ही होती है!

1153
00:54:22,593 --> 00:54:24,512
फ़े, देखो, अभी तुम्हारी आलोचना नहीं चाहिए।

1154
00:54:25,262 --> 00:54:26,389
अरे, नहीं।

1155
00:54:26,514 --> 00:54:28,891
-क्या?
-स्विचबोर्ड!

1156
00:54:29,016 --> 00:54:30,518
फ़े, रुको!

1157
00:54:54,917 --> 00:54:56,293
धत्। फ़े!

1158
00:54:56,585 --> 00:54:57,586
अंदर बैठो!

1159
00:55:00,631 --> 00:55:02,550
इतनी देर के लिए नहीं जाना चाहिए था।

1160
00:55:02,675 --> 00:55:03,843
हमेशा सड़क पर दौड़ती क्यों हो?

1161
00:55:03,968 --> 00:55:05,636
-अभी गाड़ी से आए थे।
-क्योंकि हमारे पास कार नहीं है।

1162
00:55:05,803 --> 00:55:07,722
कभी कार में नहीं जाती।
हर जगह पैदल जाती हूँ।

1163
00:55:09,598 --> 00:55:10,975
अच्छा, ठीक है।

1164
00:55:16,480 --> 00:55:18,774
तो, अब भी नहीं लगता कि कुछ गड़बड़ है?

1165
00:55:20,026 --> 00:55:21,527
अगर कुछ हो रहा है,

1166
00:55:21,652 --> 00:55:24,405
तो हमारी जासूसी हो रही है
या हम पर हमला होने वाला है।

1167
00:55:24,530 --> 00:55:25,865
-ऐसा कौन करेगा?
-रूसी।

1168
00:55:25,990 --> 00:55:28,075
-तुम्हें ऐसा लगता है?
-सौ फ़ीसदी, बिल्कुल।

1169
00:55:28,284 --> 00:55:30,077
और वे यहीं से आएँगे भी,

1170
00:55:30,202 --> 00:55:31,287
दक्षिणी सीमा से।

1171
00:55:46,886 --> 00:55:48,345
नंबर बोलिए। इंतज़ार के लिए माफ़ी।

1172
00:55:49,597 --> 00:55:51,432
नंबर बोलिए। ठीक है, बात कराती हूँ।

1173
00:55:51,932 --> 00:55:54,018
पक्का नहीं पता। नहीं, आप पहले हैं जो...

1174
00:55:54,351 --> 00:55:56,228
हाँ, उन्हें बता देंगे। शुक्रिया।

1175
00:55:57,688 --> 00:55:59,815
नंबर बोलिए।
हाँ, राजमार्ग पुलिस को बता रहे हैं।

1176
00:55:59,982 --> 00:56:01,400
कोई ख़बर होगी तो बता देंगे।

1177
00:56:01,525 --> 00:56:02,693
शुक्रिया, शुक्रिया।

1178
00:56:03,527 --> 00:56:05,196
नंबर बोलिए। इंतज़ार के लिए माफ़ी।

1179
00:56:06,947 --> 00:56:08,491
अच्छा, शुक्रिया। गुडबाय।

1180
00:56:08,657 --> 00:56:09,784
शुक्रिया, गुडबाय।

1181
00:56:11,786 --> 00:56:13,537
लोग कह रहे हैं कि आसमान में कुछ है।

1182
00:56:19,710 --> 00:56:21,003
अभी 7:45 हुए हैं। लिख लो।

1183
00:56:21,128 --> 00:56:22,797
-रिकॉर्ड नहीं कर सकते?
-हाँ।

1184
00:56:22,922 --> 00:56:25,591
दोस्तो, शाम के 7:45 बजे हैं
और शायद हमारे पास कुछ...

1185
00:56:25,716 --> 00:56:27,384
तुमने देखा? वह दूसरी ओर गया क्या?

1186
00:56:27,510 --> 00:56:28,677
-क्या?
-आसमान में कुछ है।

1187
00:56:28,803 --> 00:56:30,179
हमने कल्प घाटी से उसका पीछा किया।

1188
00:56:30,304 --> 00:56:31,639
मैं... मैं बर्टसी हूँ। यह जेरी है।

1189
00:56:31,764 --> 00:56:33,224
अब जेरल्ड है। प्लीज़ जेरल्ड कहिए।

1190
00:56:33,349 --> 00:56:34,850
-भूल गई। माफ़ करना।
-मैं एवेरेट हूँ। यह फ़े है।

1191
00:56:34,975 --> 00:56:36,060
रेडियो स्टेशन की बिजली चली गई...

1192
00:56:36,185 --> 00:56:37,394
-सब कहाँ हैं?
-तुम रेडियो स्टेशन से हो।

1193
00:56:37,561 --> 00:56:39,063
हाँ। 7:00 से 11:00 बजे
"हाईवे हिट्स" करता हूँ।

1194
00:56:39,188 --> 00:56:40,481
-सुन रहे थे?
-80 मील प्रति घंटा गाड़ी चलाई

1195
00:56:40,606 --> 00:56:41,899
-पूरे रास्ते...
-आसमान में कुछ था...

1196
00:56:42,024 --> 00:56:43,317
हाँ, आसमान। न, वह पुराने गाने बजाता है।

1197
00:56:43,442 --> 00:56:45,319
-मैं नए बजाता हूँ...
-न, हम नहीं सुनते...

1198
00:56:45,444 --> 00:56:47,113
मुझे नए पसंद नहीं, जेरी को हैं।

1199
00:56:47,321 --> 00:56:48,364
अरे।

1200
00:56:52,993 --> 00:56:54,120
नंबर बोलिए।

1201
00:56:55,913 --> 00:56:58,207
हाँ, एवेरेट यहीं है।
उससे यहीं बात करना चाहेंगे?

1202
00:56:58,707 --> 00:57:00,209
ठीक है, बात कराती हूँ।

1203
00:57:00,543 --> 00:57:01,919
एवेरेट, बोर्ड एक पर आ जाओ!

1204
00:57:02,044 --> 00:57:03,754
स्टेशन से किसी औरत का फ़ोन है!

1205
00:57:08,676 --> 00:57:09,760
यह लो।

1206
00:57:10,719 --> 00:57:12,888
हैलो। डब्ल्यूओटीडब्ल्यू से
एवेरेट "द मेवरिक" सलोअन हूँ।

1207
00:57:13,305 --> 00:57:15,391
क्या चल रहा है, मैं बता सकती हूँ।

1208
00:57:15,516 --> 00:57:17,810
-क्या मतलब?
-उस बंदे ने रेडियो पर जो बताया

1209
00:57:17,935 --> 00:57:20,020
मैं उस बारे में ज़्यादा बता सकती हूँ

1210
00:57:20,146 --> 00:57:22,231
और तुम्हारे रेडियो शो के लिए
ज़्यादा मसाला दे सकती हूँ।

1211
00:57:22,356 --> 00:57:23,732
ठीक है, बोलिए।

1212
00:57:23,858 --> 00:57:26,569
नहीं, मैं चाहूँगी कि तुम मेरे घर आओ।

1213
00:57:26,694 --> 00:57:28,362
मैं यहाँ पर बताना चाहूँगी।

1214
00:57:28,487 --> 00:57:30,197
आसमान में कुछ है, मैडम।

1215
00:57:30,364 --> 00:57:31,323
जानती हूँ।

1216
00:57:32,032 --> 00:57:34,118
तुमसे उसी बारे में बात करना चाहती हूँ।

1217
00:57:34,660 --> 00:57:37,037
यहाँ आओगे तो अभी जो जानते हो,
उससे बहुत ज़्यादा

1218
00:57:37,163 --> 00:57:38,414
बता सकती हूँ।

1219
00:57:39,957 --> 00:57:41,375
मुझे लगता है कि आज रात

1220
00:57:41,500 --> 00:57:43,294
तुम्हें जो बताऊँगी वह बहुत अहम होगा।

1221
00:57:43,419 --> 00:57:44,753
ठीक है, आपका पता क्या है?

1222
00:57:44,920 --> 00:57:46,714
1616 सिकामोर।

1223
00:57:46,839 --> 00:57:48,132
1616... ठीक है।

1224
00:57:48,465 --> 00:57:51,385
आगे के दालान के गमले से चाबी निकाल लेना।

1225
00:57:51,510 --> 00:57:54,013
किराने का सामान लाने वाले
लड़के के लिए वहाँ रखती हूँ।

1226
00:57:54,138 --> 00:57:55,973
दरवाज़ा खोलने नहीं आ पाऊँगी।

1227
00:57:56,098 --> 00:57:57,600
अब ज़्यादा नहीं चल पाती।

1228
00:57:57,725 --> 00:57:59,101
पर मैं यहीं मिलूँगी।

1229
00:57:59,226 --> 00:58:01,228
ठीक है, मैं चंद मिनट में पहुँच जाऊँगा।

1230
00:58:01,353 --> 00:58:03,230
-आपका नाम क्या है?
-मेबल ब्लैंच।

1231
00:58:03,355 --> 00:58:05,191
ठीक है, मिसेज़ ब्लैंच, जल्दी ही मिलते हैं।

1232
00:58:05,357 --> 00:58:06,525
ठीक है, बाय-बाय।

1233
00:58:06,692 --> 00:58:08,319
कहती है वह बता सकती है
क्या चल रहा है। चलो।

1234
00:58:08,444 --> 00:58:10,112
-मैंने कहा मैं पहुँच ही रहा हूँ।
-कौन?

1235
00:58:10,237 --> 00:58:12,198
बूढ़ी औरत कहती है
उसे पता है क्या चल रहा है।

1236
00:58:12,323 --> 00:58:13,574
उसे जानते हो? वह क्या बताएगी?

1237
00:58:13,699 --> 00:58:15,284
नहीं जानता।
उसने अभी उसके घर आने के लिए कहा।

1238
00:58:15,409 --> 00:58:17,828
क्या बताने के लिए? वह कहाँ...
कैसे पता कि वह पागल नहीं है?

1239
00:58:17,953 --> 00:58:19,413
नहीं जानता। हो सकती है, पर वह ठीक लगी।

1240
00:58:19,538 --> 00:58:20,915
एयर्स से सिकामोर एक मिनट ही दूर है।

1241
00:58:21,040 --> 00:58:22,166
हम यहाँ रुककर देखेंगे।

1242
00:58:22,291 --> 00:58:23,375
ठीक है। कुछ दिखा तो हमें बताओगे?

1243
00:58:23,500 --> 00:58:24,668
हाँ। कुछ पता चला तो हमें बताओगे?

1244
00:58:24,793 --> 00:58:26,003
-हाँ, ज़रूर।
-ए, उसकी लाइन वहीं है।

1245
00:58:26,128 --> 00:58:27,546
-चाबी घुमाना...
-न, जान, इन चीज़ों के बारे में

1246
00:58:27,671 --> 00:58:30,341
-मैं कुछ नहीं जानती।
-अच्छा, रहने दो।

1247
00:58:36,847 --> 00:58:38,098
क्या हो रहा है, फ़े?

1248
00:58:38,224 --> 00:58:39,892
पता नहीं। वह कभी रात में फ़ोन नहीं करती।

1249
00:58:40,017 --> 00:58:41,810
-अपने में रहती है।
-यह ख़बर हो सकती है।

1250
00:58:41,936 --> 00:58:43,312
-ऐसा लगता है?
-ऐसा ही लगता है।

1251
00:58:43,437 --> 00:58:46,190
-अपना टेप रिकॉर्डर लाना चाहिए था क्या?
-नहीं, यह वाला बेहतर है।

1252
00:58:46,315 --> 00:58:47,524
मेरा अच्छा नहीं है?

1253
00:58:47,650 --> 00:58:50,361
नहीं, वह अच्छा है,
लेकिन प्रसारण वाली बात नहीं है।

1254
00:58:50,486 --> 00:58:52,029
अच्छा है, लेकिन खिलौने जैसा है।

1255
00:58:52,154 --> 00:58:54,073
तुम्हारी भावनाओं को
चोट नहीं पहुँचाना चाहता।

1256
00:58:54,198 --> 00:58:57,034
-भावनाओं को चोट नहीं पहुँचेगी।
-अच्छा है, लड़कियों के साथ अक़सर करता हूँ।

1257
00:58:59,036 --> 00:59:00,955
हमेशा बकवास न करो
तो शायद किसी को चोट...

1258
00:59:01,121 --> 00:59:03,082
आज मेरे पीछे पड़ गई हो!

1259
00:59:16,262 --> 00:59:17,721
-ज़रा रुको।
-नहीं, जल्दी आओ।

1260
00:59:25,020 --> 00:59:26,146
ठीक है।

1261
00:59:45,165 --> 00:59:46,333
मैं यहाँ पीछे हूँ।

1262
01:00:16,196 --> 01:00:17,489
यह कौन है?

1263
01:00:17,614 --> 01:00:18,741
यह फ़े है।

1264
01:00:18,866 --> 01:00:20,659
मैं एवेरेट हूँ। यह स्विचबोर्ड ऑपरेटर है।

1265
01:00:20,826 --> 01:00:21,910
यह मेरी दोस्त है।

1266
01:00:22,036 --> 01:00:24,204
-कोई एतराज़ तो नहीं?
-कोई बात नहीं।

1267
01:00:26,832 --> 01:00:28,083
तुम बैठ सकते हो।

1268
01:00:32,296 --> 01:00:34,590
-फ़ोन पर तुम ही थीं?
-हाँ।

1269
01:00:35,132 --> 01:00:36,425
तुम्हारी उम्र कितनी है, बच्ची?

1270
01:00:36,550 --> 01:00:37,676
सोलह।

1271
01:00:37,801 --> 01:00:39,094
और तुम्हारे माँ-बाप कौन हैं?

1272
01:00:39,219 --> 01:00:40,846
मेरे पिता नहीं हैं, लेकिन...

1273
01:00:41,013 --> 01:00:43,265
मेरी माँ योडी क्रॉकर हैं।
वह सैन मिरियल में नर्स हैं।

1274
01:00:43,432 --> 01:00:45,893
हमारे अंदर आते हुए आप क्या बोल रही थीं?

1275
01:00:46,018 --> 01:00:47,311
उससे बहुत डर लग रहा था।

1276
01:00:48,354 --> 01:00:49,521
मैं जानती हूँ।

1277
01:00:50,439 --> 01:00:51,690
माफ़ी चाहती हूँ।

1278
01:00:52,649 --> 01:00:54,151
मैं समझाती हूँ।

1279
01:00:55,277 --> 01:00:57,529
मैं कोई चुड़ैल नहीं हूँ, वादा करती हूँ।

1280
01:00:58,322 --> 01:01:00,991
आप जो बताएँगी, हम उसे रेडियो पर बताएँ
तो आपको एतराज़ तो नहीं?

1281
01:01:01,408 --> 01:01:03,118
इसीलिए तो बता रही हूँ।

1282
01:01:03,619 --> 01:01:05,829
और ख़बर होने के नाते
हम आपको रिकॉर्ड कर सकते हैं?

1283
01:01:05,996 --> 01:01:07,122
बेशक।

1284
01:01:08,040 --> 01:01:10,125
उम्मीद करती हूँ कि हम ख़बर बन जाएँगे।

1285
01:01:11,502 --> 01:01:13,670
मैंने अपनी पूरी ज़िंदगी
इसका इंतज़ार किया है।

1286
01:01:16,131 --> 01:01:17,466
ठीक है, शुक्रिया।

1287
01:01:18,509 --> 01:01:21,095
साथ ही, हम आपकी पूरी बात सुनना चाहते हैं,

1288
01:01:21,220 --> 01:01:23,180
पर हमारे पास बहुत कम वक़्त है।

1289
01:01:23,305 --> 01:01:25,182
-तो अगर हमें...
-समझती हूँ।

1290
01:01:25,557 --> 01:01:27,309
तो सीधे मुद्दे पर आती हूँ।

1291
01:01:28,727 --> 01:01:31,897
मैं हर रात तुम्हारा प्रसारण सुनती हूँ।

1292
01:01:32,606 --> 01:01:33,899
तुम बहुत अच्छे हो,

1293
01:01:34,024 --> 01:01:35,859
और उम्मीद करती हूँ तुम यहाँ से दूर जाओ।

1294
01:01:35,984 --> 01:01:37,152
शुक्रिया।

1295
01:01:37,736 --> 01:01:39,530
मैं बताऊँगी कि क्या हो रहा है,

1296
01:01:40,030 --> 01:01:43,033
लेकिन बात ख़त्म करने पर
तुमसे एक अनुरोध करूँगी।

1297
01:01:43,283 --> 01:01:45,077
ठीक है। मुझसे जो बन पड़ेगा, करूँगा।

1298
01:01:46,412 --> 01:01:48,038
जिस सज्जन ने फ़ोन किया था...

1299
01:01:49,289 --> 01:01:50,916
मुझे उसकी कहानियों पर यक़ीन है,

1300
01:01:51,667 --> 01:01:54,336
क्योंकि मेरी कहानी भी उससे मिलती है।

1301
01:01:55,546 --> 01:01:57,256
यह उसकी कहानी से पहले शुरू हुई।

1302
01:01:58,632 --> 01:02:00,134
वे यहाँ पहले भी आए हैं।

1303
01:02:01,718 --> 01:02:04,304
और जब ये चीज़ें अक़सर होने लगी हैं,

1304
01:02:04,805 --> 01:02:07,433
हमें अब बेहतर अंदाज़ा है
कि शायद बाहर क्या हो रहा है।

1305
01:02:08,600 --> 01:02:11,645
पर मेरे बचपन के वक़्त से ही,
उन्हें यह जगह पसंद थी।

1306
01:02:13,021 --> 01:02:14,356
हमेशा से पसंद रही है।

1307
01:02:15,023 --> 01:02:16,024
किन्हें?

1308
01:02:16,733 --> 01:02:18,110
आसमान के लोगों को।

1309
01:02:21,822 --> 01:02:23,782
तो, आपको वाक़ई इस पर यक़ीन है?

1310
01:02:24,491 --> 01:02:27,578
मुझे वाक़ई यक़ीन करने की
ज़रूरत नहीं। यही सच है।

1311
01:02:28,245 --> 01:02:29,371
और वजह बता सकती हैं?

1312
01:02:29,538 --> 01:02:30,789
हाँ, बता सकती हूँ।

1313
01:02:32,583 --> 01:02:35,210
तुमने कभी बोल्स एकर्स के हमले
के बारे में सुना है?

1314
01:02:35,335 --> 01:02:36,378
नहीं।

1315
01:02:37,421 --> 01:02:40,257
खैर, जब मैं छोटी थी,

1316
01:02:40,424 --> 01:02:43,385
उन्होंने एलामोगोर्डो-एल पैसो
रेल लाइन पूरी कर ली थी।

1317
01:02:44,970 --> 01:02:49,683
और एक दिन, शहर से बाहर
एक यात्री ट्रेन आकर रुक गई।

1318
01:02:50,642 --> 01:02:54,021
जब पुलिस वहाँ पहुँची, तो वह पूरी ख़ाली थी।

1319
01:02:54,771 --> 01:02:56,815
हर किसी ने सोचा कि उन्हें अपाची ले गए,

1320
01:02:56,940 --> 01:02:58,942
इसलिए उन्होंने
उसे बोल्स एकर्स का हमला कहा।

1321
01:03:00,486 --> 01:03:01,987
लेकिन कुछ दिनों के बाद,

1322
01:03:02,905 --> 01:03:04,698
एक ख़स्ताहाल नौजवान औरत शहर में आई

1323
01:03:04,823 --> 01:03:06,825
जो उस ट्रेन से कूद गई थी।

1324
01:03:07,576 --> 01:03:10,329
वह झाड़ियों में कहीं छुपी हुई थी।

1325
01:03:11,205 --> 01:03:13,624
वह प्यास से बेहाल थी और बिल्कुल चुप थी।

1326
01:03:16,043 --> 01:03:18,003
मेरी सहेली, शार्लेट के
परिवार ने उसे शरण दी।

1327
01:03:18,712 --> 01:03:21,882
उसे खाना खिलाया, बिस्तर दिया...
दरअसल शार्लेट का बिस्तर दिया,

1328
01:03:22,758 --> 01:03:25,469
और एल पैसो में किसी को
टेलीग्राम करके उसे ले जाने को कहा

1329
01:03:25,594 --> 01:03:27,095
ताकि कुछ पता चल सके।

1330
01:03:28,472 --> 01:03:31,600
शार्लेट के पिता,
बैट्सेल ब्रैफ़ मेथोडिस्ट पादरी थे।

1331
01:03:31,850 --> 01:03:33,185
उन्होंने यहाँ चर्च की शुरुआत की।

1332
01:03:34,895 --> 01:03:38,565
मेरे माँ-बाप मेरे बचपन में ही
चल बसे थे, इसलिए...

1333
01:03:39,316 --> 01:03:42,236
मैं साल के कई हफ़्ते
शार्लेट के परिवार के साथ ही रहती थी।

1334
01:03:42,736 --> 01:03:46,281
जब मेरे भाई-बहन काम पर होते थे
या पैसों की तंगी होती थी।

1335
01:03:48,033 --> 01:03:49,034
पर उस रात...

1336
01:03:51,453 --> 01:03:54,998
ट्रेन वाली वह औरत
शार्लेट के कमरे में अपनी नींद में ही

1337
01:03:55,249 --> 01:03:56,583
कुछ बुदबुदाने लगी।

1338
01:03:57,709 --> 01:04:00,420
वह अंग्रेज़ी, स्पेनिश
या आदिवासी भाषा नहीं थी।

1339
01:04:01,838 --> 01:04:05,133
तो, हम दरवाज़े की दरार से सुनने लगे।

1340
01:04:07,427 --> 01:04:09,012
हमने उसे पहले कभी नहीं सुना था,

1341
01:04:10,013 --> 01:04:11,431
लेकिन मैंने उसे याद कर लिया।

1342
01:04:13,183 --> 01:04:15,060
और फिर, वह अगली सुबह से पहले ग़ायब हो गई,

1343
01:04:15,185 --> 01:04:18,105
खिड़की से कूदकर
एक घोड़ा चुरा लिया, मानो या न मानो।

1344
01:04:18,897 --> 01:04:21,525
तो, अगर कभी घोड़े वाली
बूढ़ी चुड़ैल की कहानी सुनो,

1345
01:04:21,650 --> 01:04:23,318
तो उसकी शुरुआत वहाँ से हुई थी।

1346
01:04:26,154 --> 01:04:27,781
मेरी बड़ी बहन ने मेरी परवरिश की।

1347
01:04:28,907 --> 01:04:30,450
पर मैं ज़्यादातर अकेली ही रही।

1348
01:04:31,410 --> 01:04:34,621
मैं पोशाकें, मेज़पोश और कई चीज़ें बनाती थी।

1349
01:04:36,415 --> 01:04:38,625
मैं कम उम्र में ही क्लॉड मेनर्ड से मिली।

1350
01:04:39,793 --> 01:04:42,254
वह टेलीफ़ोन लाइन लगाने वाले दल का सदस्य था।

1351
01:04:43,714 --> 01:04:45,132
हमें प्यार हो गया

1352
01:04:46,049 --> 01:04:48,218
और मेरे पेट में उसका बच्चा आ गया,

1353
01:04:48,343 --> 01:04:49,678
बिना शादी किए।

1354
01:04:50,721 --> 01:04:52,806
वाक़ई नहीं जानती थी
कि बच्चे उस तरह होते हैं,

1355
01:04:52,931 --> 01:04:54,224
मानो या न मानो।

1356
01:04:55,767 --> 01:04:58,270
पर उसने कहा कि वह व्हाइट सैंड्स में
काम ख़त्म करके वापस लौटेगा

1357
01:04:58,395 --> 01:04:59,813
और मैंने यक़ीन कर लिया,

1358
01:05:00,147 --> 01:05:01,398
पर वह कभी नहीं लौटा।

1359
01:05:04,109 --> 01:05:06,612
मेरा बेटा पैदा हुआ
तो मैं उसका नाम हॉलिस रखा।

1360
01:05:08,614 --> 01:05:10,657
कुछ लोगों के मुझ पर दया की, लेकिन...

1361
01:05:10,949 --> 01:05:12,868
ज़्यादातर मैंने उसे अपने बूते पर पाला।

1362
01:05:13,785 --> 01:05:16,997
यह इलाक़ा या शहर आज जैसा नहीं हुआ करता था।

1363
01:05:17,914 --> 01:05:20,709
एयर्स के इमारतों के आसपास
छुट-पुट घर हुआ करते थे।

1364
01:05:21,960 --> 01:05:24,338
मैं अकेली माँ थी,
लेकिन मैंने कमी नहीं छोड़ी।

1365
01:05:26,757 --> 01:05:28,216
और बाद में मैंने सुना

1366
01:05:29,009 --> 01:05:31,011
कि किसी पर्यटन के काम के लिए

1367
01:05:31,178 --> 01:05:34,431
टेक्सस की एक गुफ़ा में लाइट लगाते हुए
क्लॉड की मौत हो गई थी।

1368
01:05:36,266 --> 01:05:37,851
बेशक, उससे मेरा दिल टूट गया।

1369
01:05:39,645 --> 01:05:42,272
लेकिन हॉलिस के बचपन पर वापस लौटती हूँ।

1370
01:05:44,650 --> 01:05:46,318
एक दिन दूध पीने के बाद,

1371
01:05:46,526 --> 01:05:48,195
वह मेरी गोद में सोया हुआ था,

1372
01:05:48,612 --> 01:05:50,906
और वह छोटे बच्चों वाली आवाज़ें निकालने लगा।

1373
01:05:52,324 --> 01:05:53,825
और फिर वे साफ़ होती गईं।

1374
01:05:54,660 --> 01:05:55,744
ज़्यादा तेज़।

1375
01:05:57,454 --> 01:05:59,289
और फिर वह अपने पहले शब्द बोला।

1376
01:06:00,707 --> 01:06:04,294
और जो शब्द मैंने शार्लेट के घर में
उस भ्रमित औरत से सुने थे

1377
01:06:04,419 --> 01:06:07,673
वही नींद में मेरे दस-महीने के
बच्चे के मुँह से निकलने लगे।

1378
01:06:09,758 --> 01:06:11,468
मैंने कुछ लोगों को बताने की कोशिश की।

1379
01:06:12,010 --> 01:06:13,720
दूसरे शहर के एक डॉक्टर को दिखाया।

1380
01:06:13,845 --> 01:06:16,848
उसने कहा वे बच्चे की आवाज़ें थीं
और मैं किसी से न कहूँ।

1381
01:06:19,309 --> 01:06:21,186
हॉलिस का बर्ताव हमेशा अलग था।

1382
01:06:23,230 --> 01:06:25,273
वह चीज़ों में खो जाता था।

1383
01:06:26,608 --> 01:06:27,859
आपकी आवाज़ नहीं सुनता था।

1384
01:06:28,902 --> 01:06:31,780
और कभी-कभी उसकी नींद में,
मैं उसके मुँह से...

1385
01:06:33,115 --> 01:06:34,366
वे शब्द सुनती थी।

1386
01:06:36,743 --> 01:06:38,286
तो मैंने उन्हें लिख लिया।

1387
01:06:39,871 --> 01:06:41,331
एक-एक शब्द।

1388
01:06:43,625 --> 01:06:45,210
मैंने उससे इस बारे में पूछा,

1389
01:06:46,044 --> 01:06:47,421
पर उसे पता नहीं था।

1390
01:06:48,380 --> 01:06:49,589
उसे पता नहीं था।

1391
01:06:52,342 --> 01:06:56,263
और एक रात, जब वह क़रीब चार साल का था,

1392
01:06:57,723 --> 01:06:59,683
तो बाहर बहुत तेज़ हवा चलने लगी।

1393
01:07:03,520 --> 01:07:07,733
और एक बहुत बड़ी पवनचक्की जैसी आवाज़ हुई।

1394
01:07:09,943 --> 01:07:12,028
और हॉलिस एकटक खिड़की को देखने लगा।

1395
01:07:13,280 --> 01:07:14,990
और उसने कोई जवाब ही नहीं दिया।

1396
01:07:17,117 --> 01:07:18,118
तो मैंने...

1397
01:07:19,077 --> 01:07:20,579
उसे वह बुदबुदाहट सुनाई।

1398
01:07:21,788 --> 01:07:24,875
और वह आँखें बंद करके छत को देखने लगा

1399
01:07:25,709 --> 01:07:26,960
और वह हिला तक नहीं।

1400
01:07:27,669 --> 01:07:29,463
और वह मेरे साथ-साथ बोलने लगा।

1401
01:07:32,674 --> 01:07:34,551
और कुछ पल के बाद मैं रुक गई,

1402
01:07:36,511 --> 01:07:38,638
उसने आँखें खोलीं और वापस खेलने लगा।

1403
01:07:41,600 --> 01:07:44,311
कुछ दिनों बाद मैंने दोबारा कोशिश की,
पर कुछ नहीं हुआ।

1404
01:07:45,395 --> 01:07:46,605
तो मैंने समझ लिया

1405
01:07:47,272 --> 01:07:49,858
कि उन रातों को बाहर ज़रूर कोई मौजूद होगा,

1406
01:07:50,525 --> 01:07:52,944
जो उसे कुछ बताता होगा,
जिसे कोई नहीं सुन सकता।

1407
01:07:54,446 --> 01:07:57,365
उन वक़्त रेडियो नया-नया आया था
और मुझे लगा कि वह वही था।

1408
01:07:58,408 --> 01:07:59,951
या कुछ अलौकिक था।

1409
01:08:02,329 --> 01:08:04,164
और जब वह नौ साल का था,

1410
01:08:05,207 --> 01:08:07,751
मुझे महसूस हुआ कि फिर से बाहर कुछ था।

1411
01:08:09,169 --> 01:08:10,420
और उस रात,

1412
01:08:11,630 --> 01:08:12,839
आधी रात को,

1413
01:08:12,964 --> 01:08:16,384
वह इस घर के मुख्य दरवाज़े से
बाहर निकला और ग़ायब हो गया।

1414
01:08:19,471 --> 01:08:20,347
कैसे?

1415
01:08:21,056 --> 01:08:22,724
उसे इस धरती से ले गए थे।

1416
01:08:24,184 --> 01:08:26,728
कोई और घर नहीं थे। मौसम बहुत शुष्क था।

1417
01:08:27,562 --> 01:08:30,482
मैंने मुख्य दरवाज़े से
उसके पैरों के निशान का पीछा किया,

1418
01:08:31,233 --> 01:08:33,401
क़रीब 150 फ़ुट तक,

1419
01:08:34,277 --> 01:08:36,488
और फिर वे मिट्टी में ख़त्म हो गए।

1420
01:08:37,572 --> 01:08:39,157
और वह वहाँ नहीं था।

1421
01:08:41,076 --> 01:08:42,577
वे मेरे बेटे को ले गए,

1422
01:08:43,620 --> 01:08:45,330
और किसी ने कभी मेरा यक़ीन नहीं किया है।

1423
01:08:46,414 --> 01:08:48,041
क्या कोई पड़ताल हुई थी?

1424
01:08:48,166 --> 01:08:49,417
बेशक।

1425
01:08:51,044 --> 01:08:54,047
लेकिन वह सिर्फ़ मेरी ही पड़ताल बनकर रह गई।

1426
01:08:55,590 --> 01:08:59,094
लोगों को यक़ीन था कि मेरे बेटे ने
मेरी ज़िंदगी बर्बाद कर दी थी,

1427
01:08:59,970 --> 01:09:01,263
इसलिए मैंने उसे मार डाला।

1428
01:09:04,432 --> 01:09:09,020
तो क्या हमने आज रात रेडियो पर
जो आवाज़ चलाई, आपने उसे पहचाना?

1429
01:09:09,145 --> 01:09:10,230
नहीं।

1430
01:09:11,022 --> 01:09:14,401
पर मुझे यक़ीन है
कि मैं जानती हूँ क्या हो रहा है।

1431
01:09:14,568 --> 01:09:16,194
बता सकती हैं कि वह क्या है?

1432
01:09:17,571 --> 01:09:19,614
मेरा मानना है वे आज रात ऊपर हैं।

1433
01:09:20,031 --> 01:09:20,907
अभी, इस वक़्त।

1434
01:09:22,158 --> 01:09:24,911
और लगता है कि इस बात को
मानने के कुछ कारण हैं।

1435
01:09:25,036 --> 01:09:25,996
जैसे क्या?

1436
01:09:26,746 --> 01:09:28,748
शायद वे बड़े शहरों से दूर रहते हैं।

1437
01:09:29,875 --> 01:09:33,378
शायद वे आज रात की तरह लोगों के
एक जगह इकट्ठा होने का इंतज़ार करते हैं

1438
01:09:33,920 --> 01:09:35,630
और अब सभी उस खेल से निकालेंगे,

1439
01:09:35,755 --> 01:09:37,173
वे ग़ायब हो जाएँगे।

1440
01:09:39,467 --> 01:09:41,136
शायद उन्हें लोगों का अकेला रहना पसंद है।

1441
01:09:43,763 --> 01:09:45,265
और शायद वे लोगों से उनकी नींद में

1442
01:09:45,390 --> 01:09:47,767
किसी विकसित रेडियो के ज़रिए बात करते हैं।

1443
01:09:47,893 --> 01:09:50,061
अच्छा, आपके ख़्याल से
जैसा आपके बेटे के साथ किया?

1444
01:09:50,437 --> 01:09:52,731
यह मेरी कल्पना नहीं है।

1445
01:09:56,026 --> 01:09:57,569
मेरे ख़्याल से, सबसे नीचे के स्तर पर,

1446
01:09:58,403 --> 01:09:59,863
वे लोगों से काम करवाते हैं।

1447
01:10:00,322 --> 01:10:02,032
वे लोगों के दिमाग़ से खेलते हैं।

1448
01:10:04,075 --> 01:10:05,869
लोगों को कुछ करने और कुछ सोचने के लिए

1449
01:10:06,578 --> 01:10:08,413
प्रभावित करते हैं,

1450
01:10:08,997 --> 01:10:10,832
ताकि हमारा टकराव बना रहे,

1451
01:10:10,957 --> 01:10:12,375
ख़ुद पर ही ध्यान दें।

1452
01:10:13,543 --> 01:10:14,920
ताकि हम हमेशा

1453
01:10:15,587 --> 01:10:18,757
घर साफ़ करने, वज़न घटाने
या दूसरों के लिए सजने-सँवरने पर ध्यान दें।

1454
01:10:18,882 --> 01:10:20,508
शायद वे हमारे दिमाग़ में घुसकर

1455
01:10:20,634 --> 01:10:23,178
हमें शराब पीने या ज़्यादा खाने जैसे
विनाशकारी काम करवाते हैं।

1456
01:10:23,303 --> 01:10:27,724
मैंने भले लोगों को बुरा बनते
और समझदार लोगों को पागल होते देखा है।

1457
01:10:29,935 --> 01:10:32,103
शायद सबसे ऊँचे स्तर पर वे ऐसे काम करते हैं

1458
01:10:32,228 --> 01:10:34,105
जिससे देशों के बीच जंग छिड़ती है।

1459
01:10:34,814 --> 01:10:36,483
जिन बातों का कोई तुक नहीं होता।

1460
01:10:38,818 --> 01:10:40,320
और शायद कोई नहीं जानता

1461
01:10:40,946 --> 01:10:43,198
कि वे प्रभावित हो रहे हैं।

1462
01:10:44,699 --> 01:10:46,701
हम अपनी हरकतों को सही ठहराने के लिए

1463
01:10:47,202 --> 01:10:48,870
दूसरे कारण बना लेते हैं।

1464
01:10:49,829 --> 01:10:51,122
पर जबतक वे ऊपर हैं

1465
01:10:51,915 --> 01:10:54,167
मुक्त इच्छा मुमकिन नहीं है।

1466
01:10:58,380 --> 01:11:00,966
मेरे पास इस बारे में
सोचने के लिए पूरी ज़िंदगी थी।

1467
01:11:02,258 --> 01:11:03,635
सालों का अकेलापन।

1468
01:11:05,053 --> 01:11:06,554
और मुझे यही लगता है।

1469
01:11:10,642 --> 01:11:13,186
मुझे आपकी ज़िंदगी में हुई
उन सभी बातों का अफ़सोस है

1470
01:11:13,353 --> 01:11:15,021
जिससे आप यह सोचने लगी हैं।

1471
01:11:17,023 --> 01:11:18,400
शुक्रिया।

1472
01:11:19,275 --> 01:11:21,194
जैसा शुरू में कहा था,
हम बदतमीज़ी नहीं करना चाहते,

1473
01:11:21,319 --> 01:11:23,947
-लेकिन हमें अब चलना ही होगा।
-जानती हूँ।

1474
01:11:24,614 --> 01:11:27,534
लेकिन मैंने एक अनुरोध की बात की थी।

1475
01:11:27,659 --> 01:11:28,785
बेशक।

1476
01:11:30,745 --> 01:11:32,622
मैं चाहती हूँ तुम मुझे साथ ले जाओ।

1477
01:11:35,000 --> 01:11:36,167
आपको साथ ले जाएँ?

1478
01:11:36,292 --> 01:11:37,460
हाँ। इसी वक़्त।

1479
01:11:38,044 --> 01:11:40,088
माफ़ कीजिए, हम आपको कहाँ ले जाएँ?

1480
01:11:40,213 --> 01:11:41,464
जहाज़ पर।

1481
01:11:43,800 --> 01:11:45,260
मैं अपने बेटे को देखना चाहती हूँ।

1482
01:11:47,429 --> 01:11:49,180
जानती हूँ वह आज रात यहाँ है।

1483
01:11:50,223 --> 01:11:51,516
वहाँ ऊपर।

1484
01:11:52,434 --> 01:11:54,769
और मैं चाहती हूँ तुम मुझे जहाज़ पर ले जाओ।

1485
01:12:03,111 --> 01:12:04,946
फ़े, चलो।

1486
01:12:05,071 --> 01:12:06,197
अभी।

1487
01:12:06,906 --> 01:12:07,949
रुको।

1488
01:12:16,166 --> 01:12:17,333
यह लो।

1489
01:12:20,670 --> 01:12:22,005
इसे बोलना

1490
01:12:23,089 --> 01:12:25,133
जब तुम्हारा लोगों से सामना हो।

1491
01:12:45,570 --> 01:12:47,197
हमें कोई कैमरा ढूँढ़ना होगा।

1492
01:12:47,322 --> 01:12:48,740
मेरी दोस्त ग्रेचन के डैड के पास है।

1493
01:12:48,865 --> 01:12:50,366
मुझे नहीं लगता ऊपर कुछ है,

1494
01:12:50,492 --> 01:12:52,327
-वैसा नहीं जैसा वह बता रही है।
-एवेरेट।

1495
01:12:52,660 --> 01:12:53,620
क्या? क्या?

1496
01:12:53,828 --> 01:12:55,580
मैं एथल और मैडी को भूल गई।

1497
01:12:55,705 --> 01:12:57,123
रुको। फ़े, क्या?

1498
01:13:14,933 --> 01:13:17,060
एथल? एथल?

1499
01:13:17,936 --> 01:13:19,813
मैडी। मैडी। यहाँ आओ।
यहाँ आओ। यहाँ आओ।

1500
01:13:19,938 --> 01:13:21,564
सब ठीक है। तुम बहन के पास हो।

1501
01:13:21,689 --> 01:13:22,982
आओ, चलो।

1502
01:13:23,108 --> 01:13:24,859
सब ठीक हो जाएगा। आओ।

1503
01:13:25,610 --> 01:13:27,153
हम ठीक हैं। चलो।

1504
01:13:39,749 --> 01:13:42,502
ग्रेचन? मुझे तुम्हारे डैड का कैमरा चाहिए।

1505
01:13:42,669 --> 01:13:44,712
-क्या हो रहा है? सब ठीक है?
-इसे पकड़ो।

1506
01:13:44,838 --> 01:13:47,048
हाँ, पता नहीं। तुम रेडियो सुन भी रही थीं?

1507
01:13:47,173 --> 01:13:48,883
-स्विचबोर्ड पर कौन है?
-कोई नहीं। मैं चली आई।

1508
01:13:49,008 --> 01:13:51,219
-साँस क्यों फूल रही है?
-कुछ चल रहा है।

1509
01:13:51,386 --> 01:13:53,054
शायद आपातस्थिति हो। मुझे कैमरा चाहिए।

1510
01:13:53,304 --> 01:13:54,597
तुम मुझे मुसीबत में डाल दोगी।

1511
01:13:54,722 --> 01:13:55,932
एथल से बात हुई? घर पर नहीं है।

1512
01:13:56,099 --> 01:13:57,433
मैडी की संभाल रही थी
और मैंने फ़ोन किया...

1513
01:13:57,600 --> 01:13:58,726
पता नहीं। मैंने उसे नहीं देखा।

1514
01:13:58,852 --> 01:14:00,895
मैंने उसे फ़ोन किया और लाइन कट गई। तो...

1515
01:14:01,020 --> 01:14:02,313
फ़े! लानत है!

1516
01:14:02,438 --> 01:14:03,857
-वह कौन है?
-वह एवेरेट है।

1517
01:14:03,982 --> 01:14:06,317
-एवेरेट, रेडियो वाला?
-हाँ।

1518
01:14:06,442 --> 01:14:07,527
मुस्कुराना बंद करो।

1519
01:14:07,652 --> 01:14:09,195
-यहाँ क्यों आया है?
-मेरी मदद कर रहा है।

1520
01:14:09,320 --> 01:14:11,239
-मुस्कुराना बंद करो।
-उफ़, फ़े!

1521
01:14:11,364 --> 01:14:13,366
अंदर क्या कर रहे हो?
मैं नाइट गाउन में हूँ।

1522
01:14:13,491 --> 01:14:14,868
देख नहीं रहा, ग्रेचन, और मुझे परवाह नहीं

1523
01:14:14,993 --> 01:14:16,411
तुम नाइट गाउन में कैसी दिखती हो।

1524
01:14:17,996 --> 01:14:19,581
ठीक है, चलो।

1525
01:14:19,706 --> 01:14:21,291
-इसे नहीं ला सकतीं।
-कैमरा नहीं ले जा सकतीं।

1526
01:14:21,416 --> 01:14:22,709
खेल में मेरे डैड से जाकर पूछो।

1527
01:14:22,834 --> 01:14:24,836
ग्रेचन, वक़्त नहीं है। यह आपातस्थिति है।

1528
01:14:25,295 --> 01:14:26,963
क्या है? क्या हो रहा है?

1529
01:14:27,672 --> 01:14:29,174
आसमान में कुछ है।

1530
01:14:29,716 --> 01:14:30,800
घर में ही रहना।

1531
01:14:30,925 --> 01:14:32,927
हम ये नहीं जानते।
लोगों से ऐसा नहीं कहती फिर सकतीं।

1532
01:14:33,052 --> 01:14:34,179
डर का माहौल बना दोगी।

1533
01:14:34,304 --> 01:14:36,431
सब खेल में हैं,
और वह किसी को फ़ोन नहीं कर सकती,

1534
01:14:36,556 --> 01:14:38,099
तो मत बताओ कि क्या करूँ और जाकर

1535
01:14:38,224 --> 01:14:39,934
-कल्प घाटी के दम्पति को ढूँढ़ो।
-अच्छा। ठीक है।

1536
01:14:40,059 --> 01:14:41,936
-अपनी बहन को क्यों लाईं?
-क्योंकि एथल वहाँ नहीं है।

1537
01:14:42,061 --> 01:14:43,229
उसे इसे संभालना था।

1538
01:14:43,354 --> 01:14:45,023
-तो वह कहाँ है?
-मुझे नहीं पता।

1539
01:14:45,690 --> 01:14:46,733
यह कैमरा काम करेगा?

1540
01:14:46,858 --> 01:14:49,277
हाँ, मैं चला सकती हूँ।
पहले भी इस्तेमाल किया है।

1541
01:14:49,903 --> 01:14:52,614
-रेडियो अभी भी ख़राब है?
-कह नहीं सकते।

1542
01:15:05,752 --> 01:15:07,295
-एथल!
-फ़े, मैडी तुम्हारे पास है?

1543
01:15:07,420 --> 01:15:09,380
-हाँ! तुम कहाँ थीं?
-गेब ने आकर कहा...

1544
01:15:09,505 --> 01:15:11,049
गेब के साथ थीं? तुमने क्या सोचा?

1545
01:15:11,174 --> 01:15:12,634
हम सड़क पार उसकी छत पर थे।

1546
01:15:12,759 --> 01:15:14,510
आसमान में कुछ है। तुमने उसे देखा?

1547
01:15:18,181 --> 01:15:19,182
नहीं। तुमने क्या देखा?

1548
01:15:19,307 --> 01:15:20,642
बैठो! वह शहर के बाहर है!

1549
01:15:20,767 --> 01:15:23,019
-जल्दी, जल्दी, जल्दी!
-फ़े, चलो!

1550
01:15:24,604 --> 01:15:26,231
जल्दी, जल्दी, जल्दी!
अंदर बैठो!

1551
01:15:26,522 --> 01:15:28,942
-घर के अंदर ही रहना!
-फ़े, चलो!

1552
01:15:29,067 --> 01:15:31,069
एथल ने कहा कि गेब आया और वे छत पर चढ़े

1553
01:15:31,236 --> 01:15:32,737
-और आसमान में कुछ देखा!
-क्या?

1554
01:15:32,862 --> 01:15:34,197
-बच्चा किसका है? ठीक है?
-किसने क्या देखा?

1555
01:15:34,364 --> 01:15:35,490
-अंदर बैठो।
-तुमने कैमरा लिया?

1556
01:15:35,698 --> 01:15:37,492
-किसने क्या देखा?
-मेरी कज़िन एथल ने,

1557
01:15:37,617 --> 01:15:39,577
वह बच्ची को संभाल रही थी,
उसने कहा वे छत पर गए।

1558
01:15:39,702 --> 01:15:42,038
-उन्होंने आसमान में कुछ देखा?
-कहाँ? दिखने में कैसा था?

1559
01:15:48,503 --> 01:15:50,129
उसने कहा वह गोल था।

1560
01:15:51,839 --> 01:15:53,216
बादलों के पीछे छुपा था।

1561
01:16:01,307 --> 01:16:03,559
बूढ़ी औरत से तुम्हें क्या पता चला?

1562
01:16:04,727 --> 01:16:06,229
उसने कहा कि वे ऊपर हैं।

1563
01:16:09,440 --> 01:16:10,775
आसमान के लोग।

1564
01:16:13,861 --> 01:16:16,572
और उनके पास विकसित रेडियो और संचार हैं।

1565
01:16:18,992 --> 01:16:20,618
और वे लोगों को ऊपर ले जाते हैं।

1566
01:16:22,495 --> 01:16:24,289
सच में? उसने यह कहा?

1567
01:16:25,331 --> 01:16:26,207
बिल्कुल।

1568
01:16:27,667 --> 01:16:30,003
दरअसल, उसने हमें यह सुनाया...

1569
01:16:30,169 --> 01:16:31,170
ज़रा रुको।

1570
01:16:36,801 --> 01:16:39,762
...और मैंने उसे दूध पिलाया
और वह मेरी गोद में सोया हुआ था...

1571
01:16:47,937 --> 01:16:51,482
...मेरे बचपन में, इसलिए मैं...

1572
01:16:57,530 --> 01:16:58,865
मैं यहाँ पीछे हूँ।

1573
01:17:28,561 --> 01:17:30,188
एवेरेट, टेप रोको। टेप रोक दो!

1574
01:17:30,313 --> 01:17:32,815
ठीक है। जेरल्ड?

1575
01:17:32,940 --> 01:17:34,233
जेरल्ड? अरे।

1576
01:17:34,776 --> 01:17:36,861
एवेरेट, स्टीयरिंग संभालो!
मेरे पास मैडी है!

1577
01:17:36,986 --> 01:17:38,529
जेरल्ड, जागो, यार!

1578
01:17:38,654 --> 01:17:40,865
-जेरल्ड! जेरल्ड!
-जेरल्ड!

1579
01:17:42,033 --> 01:17:43,159
क्या हुआ?

1580
01:17:44,243 --> 01:17:45,536
जेरल्ड!

1581
01:17:47,830 --> 01:17:49,082
मुझे बाहर निकलना है! समझे?

1582
01:17:49,207 --> 01:17:50,458
-रफ़्तार धीमी करो!
-ज़रा रुको! ज़रा रुको!

1583
01:17:50,583 --> 01:17:52,710
नहीं! मुझे अभी बाहर जाने दो, प्लीज़!

1584
01:17:58,758 --> 01:18:00,676
-माफ़ी चाहता हूँ।
-मुझे बाहर निकलने दो!

1585
01:18:00,802 --> 01:18:02,303
-मुझे घर जाना है!
-चलो भी। प्लीज़ मत जाओ!

1586
01:18:02,428 --> 01:18:03,304
प्लीज़ भूल जाओ!

1587
01:18:03,471 --> 01:18:05,056
-यह अच्छा नहीं है!
-माफ़ी चाहता हूँ।

1588
01:18:05,181 --> 01:18:06,933
वापस आओ, ताकि तुम्हें घर ले जाएँ!

1589
01:18:07,058 --> 01:18:09,268
-वहाँ रैटल साँप है, जान!
-प्लीज़, मत जाओ!

1590
01:18:27,370 --> 01:18:28,746
मैं यहीं हूँ, फ़े।

1591
01:18:28,871 --> 01:18:30,039
मैं यहीं हूँ।

1592
01:18:34,419 --> 01:18:35,336
सब ठीक है।

1593
01:18:55,940 --> 01:18:57,066
यह क्या है?

1594
01:18:59,902 --> 01:19:00,987
यह जला हुआ है।

1595
01:19:06,826 --> 01:19:08,035
पेड़ भी जले हुए हैं।

1596
01:19:37,857 --> 01:19:39,275
हे भगवान।

1597
01:19:45,573 --> 01:19:46,574
अरे, नहीं।

1598
01:19:51,871 --> 01:19:52,914
वे यहाँ हैं।

1599
01:19:55,291 --> 01:19:56,417
वे सच में यहाँ हैं।

1600
01:20:51,472 --> 01:20:53,224
तुम्हें लगता है वे जंगल में हैं?

1601
01:20:53,933 --> 01:20:55,017
पता नहीं।

1602
01:21:11,367 --> 01:21:12,451
एवेरेट,

1603
01:21:13,286 --> 01:21:14,996
प्लीज़ मत जाओ।

1604
01:21:18,040 --> 01:21:19,041
एवेरेट।

1605
01:21:20,710 --> 01:21:21,961
प्लीज़।

1606
01:21:22,211 --> 01:21:23,170
मत जाओ।

1607
01:24:33,986 --> 01:24:39,950
डब्ल्यूओटीडब्ल्यू

1608
01:25:44,306 --> 01:25:47,726
द स्कैन्डेलियन
टेलीविज़न ऑवर

1609
01:25:48,894 --> 01:25:54,400
पैराडॉक्स थिएटर

1610
01:25:56,944 --> 01:26:03,117
"द वास्ट ऑफ़ नाइट"

1611
01:30:49,444 --> 01:30:51,405
संवाद अनुवादक: संजय मल्होत्रा

