1
00:02:48,711 --> 00:02:52,590
नॉक्टर्न

2
00:04:24,056 --> 00:04:26,100
जूजू का
फ़ोन

3
00:04:50,958 --> 00:04:52,167
अरे, जुड़वाँ बहन।

4
00:04:52,710 --> 00:04:55,796
मेरी सेंट-सान्स वाली स्वर लिपि देखी?
फ़ाइल में नहीं है।

5
00:04:55,879 --> 00:04:57,756
तुम्हारे संगीत का मुझे क्या पता?

6
00:04:58,966 --> 00:05:02,428
पता नहीं। माफ़ करना कि पूछने की हिमाकत की।

7
00:05:02,678 --> 00:05:03,887
तुम्हारा हो गया?

8
00:05:03,971 --> 00:05:06,598
तुम्हारे इयरफ़ोन चाहिए।
मेरे वाले खराब हो गए।

9
00:05:06,682 --> 00:05:09,268
वैसे भी, मेरा कुछ काम हो भी नहीं रहा।

10
00:05:10,436 --> 00:05:12,187
पता ही होगा, क्या कहते हैं।

11
00:05:13,397 --> 00:05:16,025
"वाह। वसंत की छुट्टियाँ!"

12
00:05:16,734 --> 00:05:18,152
मैं अपने कमरे में हूँ।

13
00:05:19,153 --> 00:05:20,279
तुम्हारा स्वागत है।

14
00:05:21,155 --> 00:05:23,866
न, उत्तर की तरफ़ जाना।
कमाल के अंगूर के बगीचे हैं।

15
00:05:23,949 --> 00:05:25,784
वहाँ वाइन बनती है।

16
00:05:25,868 --> 00:05:28,162
वेनिस के ठीक बगल में। क्या नाम है उसका?

17
00:05:28,245 --> 00:05:30,748
-वेनेटो।
-वहाँ जा सकते हैं।

18
00:05:31,540 --> 00:05:34,043
-हाँ, मेरे पास है।
-हाँ!

19
00:05:35,335 --> 00:05:36,754
हैलो!

20
00:05:38,255 --> 00:05:41,175
जूजू, जान, तुम लोगों का अभ्यास हो भी गया?

21
00:05:41,258 --> 00:05:42,259
वी का चल रहा है।

22
00:05:42,342 --> 00:05:45,137
-जूलिएट हमारी छोटी बेटी है।
-मुझे लगा जुड़वाँ हैं।

23
00:05:45,220 --> 00:05:48,182
दो मिनट का अंतर है।
किसी को तो दरवाज़ा खोलना होगा।

24
00:05:49,016 --> 00:05:51,351
पर हमने तुम्हारी खबर सुनी। जूलियार्ड।

25
00:05:51,435 --> 00:05:53,187
बधाई हो, बहुत बड़ी बात है।

26
00:05:53,270 --> 00:05:57,316
आप मेरी बहन, वी के बारे में कह रहे हैं।
वह अगले साल जूलियार्ड जाएगी।

27
00:05:57,399 --> 00:06:00,194
-जूली ने एक साल की छुट्टी ली है।
-समझदारी की।

28
00:06:00,277 --> 00:06:03,864
मेरा एक कज़िन है।
उसने ललित कला, कॉलेज, सब किया है।

29
00:06:03,947 --> 00:06:07,367
अब वह छोटे बच्चों को
टेप से चीज़ें बनाना सिखाता है।

30
00:06:07,451 --> 00:06:09,369
अरे, शिल्पकला भी ज़रूरी है।

31
00:06:09,453 --> 00:06:11,580
इस ग्रह पर आठ बिलियन लोग हैं।

32
00:06:11,663 --> 00:06:14,500
अगर हर कोई मशहूर बनना चाहे,
तो वह नहीं हो सकता।

33
00:06:14,583 --> 00:06:18,003
इंस्टाग्राम पीढ़ी को करियर के बारे में
समझदारी से सोचना होगा।

34
00:06:18,796 --> 00:06:21,006
मैं सोशल मीडिया पर नहीं हूँ, इसलिए...

35
00:06:21,090 --> 00:06:23,550
-देखा?
-अच्छी बात है। अच्छी शुरुआत है।

36
00:06:23,634 --> 00:06:26,053
-हम लोग कब निकलेंगे?
-जब तुम चाहो।

37
00:06:26,136 --> 00:06:28,388
ये बोर्डिंग स्कूल में हैं, लिनबर्ग अकैडमी।

38
00:06:28,472 --> 00:06:30,516
वही कला स्कूल जहाँ वह लड़की...

39
00:06:32,643 --> 00:06:35,270
कोई बात नहीं। मैं उसे नहीं जानती थी।

40
00:06:38,315 --> 00:06:42,277
अच्छा, जान, कल के लिए
सब कुछ तैयार कर लेना।

41
00:06:42,361 --> 00:06:44,196
-तुमसे मिलकर अच्छा लगा।
-शुक्रिया।

42
00:06:45,739 --> 00:06:46,907
अच्छा।

43
00:06:47,407 --> 00:06:49,159
माफ़ करना, वह कौन सी जगह थी?

44
00:07:30,701 --> 00:07:32,244
मैक्स!

45
00:07:33,162 --> 00:07:34,538
-हैलो।
-हैलो, वी।

46
00:07:37,457 --> 00:07:40,085
हाँ, कोई बात नहीं, वी! कोई जल्दी नहीं है!

47
00:07:40,169 --> 00:07:41,879
गाड़ी से सामान अपने-आप उतर जाएगा!

48
00:07:42,337 --> 00:07:44,840
जवां प्यार, एक पिता का बुरा सपना।

49
00:07:44,923 --> 00:07:46,300
तुम अपनी गोलियाँ लाई हो?

50
00:07:46,383 --> 00:07:49,511
देखो, मुझे पता है
कि जूलियार्ड को लेकर तुम्हें दुख पहुँचा।

51
00:07:49,595 --> 00:07:52,472
उन्हें नहीं पता कि उन्होंने
क्या खो दिया... मेरी बात सुनो।

52
00:07:52,556 --> 00:07:54,391
तुम्हारा दिल बहुत बड़ा है।

53
00:07:54,474 --> 00:07:57,019
-प्यारा सा चेहरा है।
-पापा।

54
00:07:57,102 --> 00:07:59,271
और वे कलाकार तुमसे जो भी कहें,

55
00:07:59,354 --> 00:08:01,773
एकल प्रदर्शन और शोहरत के सिवा भी
बहुत कुछ है।

56
00:08:01,857 --> 00:08:04,610
और कोई भी स्कूल,
खुशी-खुशी तुम्हें भर्ती कर लेगा।

57
00:08:05,360 --> 00:08:07,112
मैं तुम्हारा सामान लेकर आता हूँ।

58
00:08:23,045 --> 00:08:27,841
हमारे मनपसंद मेहनती बच्चे के लिए! - प्यार
माँ और पापा (अपनी बहन को मत बताना)

59
00:08:32,095 --> 00:08:35,974
बड़ा सोचो
खूब चमको

60
00:08:42,898 --> 00:08:46,151
मोइरा विल्सन हमारे
बेहतरीन संगीतकारों में से थी

61
00:08:46,235 --> 00:08:48,737
जिसने लिनबर्ग अकैडमी को नवाज़ा।

62
00:08:49,404 --> 00:08:51,073
आप में से कई लोगों के लिए,

63
00:08:51,156 --> 00:08:55,285
छह हफ़्ते पहले यहाँ जो हुआ,
वह किसी को खोने का पहला अनुभव होगा।

64
00:08:56,453 --> 00:09:00,499
मोइरा का जाना उस अंधेरे की याद दिलाता है
जिसका सामना हम सब

65
00:09:00,582 --> 00:09:04,169
अपनी ज़िंदगियों और कला को लेकर
अपनी तलाश में करते हैं।

66
00:09:05,128 --> 00:09:06,255
जैसा कि आप जानते हैं,

67
00:09:06,338 --> 00:09:08,465
इस तिमाही में होने वाले संगीत समारोह में

68
00:09:08,548 --> 00:09:11,301
मोइरा एकल कंचेर्टो पेश करने वाली थी।

69
00:09:11,385 --> 00:09:13,470
काफ़ी समय से चलती आ रही इस परंपरा,

70
00:09:13,553 --> 00:09:16,640
सीनियर कंचेर्टो ने पिछले कई सालों में

71
00:09:16,723 --> 00:09:19,643
लिनबर्ग के कई छात्रों के करियर
सफलतापूर्वक शुरू करवाए हैं।

72
00:09:19,726 --> 00:09:21,728
काफ़ी चर्चा के बाद, उसकी याद में,

73
00:09:21,812 --> 00:09:27,234
हमने सीनियर कंचेर्टो प्रतियोगिता
दोबारा करने का फ़ैसला किया है।

74
00:09:27,317 --> 00:09:31,154
सभी विषयों के संगीत मेजर
भाग लेने के लिए आगे आएँ।

75
00:09:31,613 --> 00:09:34,408
अपने कृतियों की सूची
डॉ. कैस्क को जमा करवा दीजिए।

76
00:10:27,419 --> 00:10:28,962
आत्महत्या करने वाली का परिवार : प्रतिष्ठित
कला स्कूल ने बात को 'अनदेखा किया'

77
00:10:29,046 --> 00:10:31,715
तुम संगीत के दीवाने
दूसरी पारी के लिए तैयार हो?

78
00:10:31,798 --> 00:10:34,843
-"संगीत के दीवाने"? मुझे यह ठीक नहीं लगा।
-इसे बताया?

79
00:10:34,926 --> 00:10:38,430
-कौन कहता है कि मुझे नहीं पता?
-तुम सभा में मौजूद थे?

80
00:10:38,513 --> 00:10:39,556
मुझे कुछ काम था।

81
00:10:39,639 --> 00:10:42,726
-कंचेर्टो फिर से हो रहा है।
-पागल मोइरा की याद में।

82
00:10:42,809 --> 00:10:45,020
हे भगवान। उसे उस नाम से पुकारना बंद करोगे?

83
00:10:45,103 --> 00:10:48,315
उसने पूरी दीवार पर कई चिह्न बनाए
और खिड़की से कूद गई।

84
00:10:48,398 --> 00:10:51,193
न ही किसी से बातें करती थी
और उभयहस्त भी थी।

85
00:10:51,276 --> 00:10:52,903
और यह मायने रखता है क्योंकि...

86
00:10:52,986 --> 00:10:56,365
वह दोनों हाथों से लिखती थी।
बखूबी, लियोनार्डो दा विंची की तरह।

87
00:10:56,448 --> 00:10:59,201
-अलग ही तरह की पागल थी।
-वह लाजवाब थी।

88
00:11:00,452 --> 00:11:03,038
यह प्रतियोगिता बहुत ही अजीब लग रही है।

89
00:11:03,121 --> 00:11:04,790
उसे मरे छह हफ़्ते ही हुए हैं।

90
00:11:04,873 --> 00:11:08,835
हाँ, जल्दी है,
पर यह समारोह एक बहुत बड़ा मौका है।

91
00:11:08,919 --> 00:11:10,754
किसी और को मौका मिलना चाहिए।

92
00:11:10,837 --> 00:11:13,423
-जूलियार्ड इस साल स्काउट भेज रहा है।
-अच्छा?

93
00:11:13,507 --> 00:11:16,760
मेरी बेमिसाल प्रेमिका
अपने कंचेर्टो से उनका दिल जीत लेगी।

94
00:11:16,843 --> 00:11:19,679
-सार्वजनिक प्रतियोगिता है।
-कैस्क तुम्हारे साथ हैं।

95
00:11:19,763 --> 00:11:21,807
बेहतरीन टीचर, बेहतरीन शिष्या।

96
00:11:21,890 --> 00:11:25,894
वैसे भी, अगर मेरी निष्पक्ष राय चाहिए तो,

97
00:11:25,977 --> 00:11:28,271
पहली बार भी तुम्हें ही चुनना चाहिए था।

98
00:11:28,355 --> 00:11:32,109
-तो, तुमने उसे धकेला, और फिर...
-चुप रहो!

99
00:11:32,192 --> 00:11:35,445
-अब यह महान बन रही है।
-पूरी कहानी सही बैठ रही है।

100
00:11:40,117 --> 00:11:43,203
-अपनी एंट्री बदलोगी?
-अब देर हो चुकी है।

101
00:11:43,286 --> 00:11:44,663
रॉजर बदलने भी नहीं देंगे।

102
00:11:44,746 --> 00:11:49,126
-तुम्हें पता है मुझे क्या लगता है।
-"मोज़ार्ट बजाकर कभी कोई नहीं जीता।"

103
00:12:00,387 --> 00:12:04,349
जूल्स, तुम्हारी बहन होने के नाते
दिल से कहती हूँ, हिम्मत पैदा करो।

104
00:12:04,433 --> 00:12:06,017
मेरे पीछे दोहराओ,

105
00:12:06,101 --> 00:12:09,729
"रॉजर मेलिंग, तुम एक पियक्कड़,
फट्टू टीचर हो..."

106
00:12:09,813 --> 00:12:12,607
-मैं ऐसा नहीं कह सकती, है न?
-क्यों?

107
00:12:12,691 --> 00:12:14,443
उसके पंजे जैसे हाथ से डरती हो?

108
00:12:15,152 --> 00:12:16,736
अच्छा, बस करो।

109
00:12:16,820 --> 00:12:20,323
उसे फ़ोकल डिस्टोनिया है
और संगीतकारों को इस उम्र में हो जाता है।

110
00:12:20,407 --> 00:12:21,908
पंजा तुम्हें पकड़ लेगा।

111
00:12:27,122 --> 00:12:28,707
सुनिए, आपकी...

112
00:12:41,344 --> 00:12:43,096
मोइरा विल्सन
एपी संगीत परिकल्पना

113
00:12:44,723 --> 00:12:46,391
मोइरा विल्सन

114
00:13:42,697 --> 00:13:43,532
फ़्रेज़िंग।

115
00:13:49,621 --> 00:13:51,164
वाह। बहुत अच्छे।

116
00:13:51,915 --> 00:13:54,417
नशे और इतनी कम उम्र में पीने के अलावा

117
00:13:54,501 --> 00:13:57,337
तुमने अभ्यास के लिए समय निकाल ही लिया।

118
00:13:57,420 --> 00:13:59,464
पीने का काम माहिर लोगों पर छोड़ दिया।

119
00:13:59,548 --> 00:14:00,924
मज़ेदार बात कही।

120
00:14:01,925 --> 00:14:04,386
-कंचेर्टो फिर से हो रहा है।
-मैंने सुना।

121
00:14:04,469 --> 00:14:07,973
-उम्मीद जाग रही है?
-अपनी कृति बदलने की सोच रही थी।

122
00:14:08,598 --> 00:14:10,892
मैंने सेंट-सान्स नंबर दो आज़माकर देखा है।

123
00:14:10,976 --> 00:14:13,853
तीसरी लय पर अभ्यास की ज़रूरत है,
पर मैं कर लूँगी।

124
00:14:13,937 --> 00:14:16,815
-यानि विवियन की कृति?
-उतनी मुश्किल नहीं है।

125
00:14:16,898 --> 00:14:18,191
कैस्क ने वी को नहीं रोका।

126
00:14:18,275 --> 00:14:19,818
हेनरी के तरीके अलग हैं।

127
00:14:19,901 --> 00:14:24,072
-पता है, पर अगर मुझे मौका मिले तो...
-तुम सब गड़बड़ कर दोगी।

128
00:14:24,155 --> 00:14:25,407
तुम यही चाहती हो?

129
00:14:26,283 --> 00:14:29,077
<i>हेर</i> आमाडेयस का ही अभ्यास करो।

130
00:14:29,160 --> 00:14:31,913
वह तुम्हें पुरस्कृत करेंगे।
हमेशा करते हैं।

131
00:15:23,673 --> 00:15:24,924
डॉ. कैस्क?

132
00:15:28,178 --> 00:15:30,221
कल के लिए मेरी कृति।

133
00:15:44,486 --> 00:15:46,071
सेंट-सान्स
जी माइनर में दूसरा कंचेर्टो

134
00:17:52,655 --> 00:17:56,493
"अमर महिमा उसका इंतज़ार करती है
जो अंधेरे में मेरा स्वागत करती है

135
00:17:56,576 --> 00:18:01,831
"उसकी राह, यह पुस्तक दर्शाती है
एक, दो, तीन, चार, पाँच, छह।"

136
00:18:45,875 --> 00:18:47,126
टार्टीनी।

137
00:18:50,672 --> 00:18:51,673
इसके संगीतकार।

138
00:18:52,966 --> 00:18:54,634
कृति का नाम नहीं लिखा है।

139
00:18:54,717 --> 00:18:56,261
यह <i>डेविल्स ट्रिल</i> है।

140
00:18:56,344 --> 00:19:00,223
वैसे, विवियन को नहीं पता कि तुम भी
वही कृति बजा रही हो जो वह बजाने वाली है,

141
00:19:01,015 --> 00:19:02,016
है न?

142
00:19:07,730 --> 00:19:09,524
प्लीज़ उसे मत बताइएगा।

143
00:19:10,692 --> 00:19:12,026
वह मुझे मार डालेगी।

144
00:19:14,153 --> 00:19:15,280
शुभकामनाएँ।

145
00:20:03,578 --> 00:20:05,580
जूल्स, दरवाज़ा खोलो भी!

146
00:20:06,372 --> 00:20:09,000
जूल्स, हमें देर हो जाएगी! जूल्स!

147
00:20:10,126 --> 00:20:11,669
जुड़वाँ बहन, तुम...

148
00:20:16,841 --> 00:20:18,343
-धत्।
-कितनी मज़ेदार बात है।

149
00:20:18,426 --> 00:20:22,305
-कैलेंडर नहीं रखती?
-नहीं, इसे अभी...

150
00:20:22,388 --> 00:20:23,598
धत्!

151
00:20:25,433 --> 00:20:28,436
ए। यहाँ आओ। मेरी तरफ़ देखो। ए।

152
00:20:29,187 --> 00:20:31,189
ध्यान लगाओ, ठीक है?

153
00:20:33,358 --> 00:20:34,525
ठीक है।

154
00:20:35,151 --> 00:20:37,236
कुछ नहीं हुआ। टैंपॉन लगाओ और चलो।

155
00:21:04,430 --> 00:21:05,682
वी?

156
00:21:09,185 --> 00:21:11,020
-वी।
-जूल्स, अभी नहीं।

157
00:22:34,562 --> 00:22:36,230
बहुत अच्छे, एन्डी।

158
00:22:36,856 --> 00:22:39,776
-कोई बचा है?
-मैंने नहीं बजाया।

159
00:22:39,859 --> 00:22:42,153
जूलिएट। नीचे आ जाओ।

160
00:22:45,573 --> 00:22:46,657
यहाँ आओ।

161
00:22:46,741 --> 00:22:48,618
तो, यहाँ लिखा है

162
00:22:48,701 --> 00:22:52,580
कि तुम भी हमारे सामने
सेंट-सान्स पेश करोगी?

163
00:22:53,664 --> 00:22:54,999
सही कहा न?

164
00:23:01,422 --> 00:23:03,299
आराम से।

165
00:26:45,730 --> 00:26:48,691
जूलिएट, मेरी आवाज़ सुनाई दे रही है?

166
00:26:56,657 --> 00:26:58,284
होश आ गया।

167
00:26:59,327 --> 00:27:01,912
-नर्स का इंतज़ार कर रहे हैं।
-क्या हुआ?

168
00:27:01,996 --> 00:27:03,622
तुम बेहोश हो गई थी।

169
00:27:05,583 --> 00:27:07,084
मैंने कैसा बजाया? अच्छा बजाया?

170
00:27:07,668 --> 00:27:09,128
बहुत अच्छा बजाया।

171
00:27:09,211 --> 00:27:11,881
रॉजर ने बताया
कि तुम प्रोप्रानोलॉल लेती हो।

172
00:27:11,964 --> 00:27:13,966
-घबराहट के लिए लेती हो?
-हाँ।

173
00:27:14,050 --> 00:27:18,429
हाल में जो घटनाएँ घटी हैं, उनके चलते
तुम्हें घबराहट महसूस हो रही होगी।

174
00:27:18,512 --> 00:27:21,640
दिमाग में कुछ चल रहा है क्या?
कोई अजीब खयाल?

175
00:27:21,724 --> 00:27:24,060
-परेशान करने वाले खयाल?
-नहीं।

176
00:27:24,977 --> 00:27:26,312
कुछ नहीं।

177
00:27:29,482 --> 00:27:31,859
तो, याद रहे, ई-फ़्लैट मेजर।

178
00:27:39,742 --> 00:27:41,077
इसमें एक एक्सिडेंटल है।

179
00:27:42,912 --> 00:27:44,497
उसका पता लगाओ।

180
00:27:49,210 --> 00:27:50,961
फिर से वही।

181
00:27:51,754 --> 00:27:55,257
और आखिर में, अवरोह का नाम बताना मत भूलना।

182
00:28:01,389 --> 00:28:03,391
देवियो और सज्जनो,

183
00:28:03,474 --> 00:28:06,394
दिन के आखिर तक,
प्रतिलेख मेरे पास जमा कर देना।

184
00:28:09,271 --> 00:28:11,357
जूलिएट, तुम ठीक हो? नर्स से मिली?

185
00:28:11,440 --> 00:28:13,234
हाँ, बस थोड़ी सी घबराहट थी।

186
00:28:13,317 --> 00:28:16,529
तुमने अच्छा बजाया।
रॉजर तुम्हें कुछ अलग सिखा रहे हैं क्या?

187
00:28:17,780 --> 00:28:20,783
नहीं, बस मुझे एक प्रेरणा मिल गई थी।

188
00:28:20,866 --> 00:28:22,326
जो भी है, असर दिख रहा है।

189
00:28:22,410 --> 00:28:24,495
जोश को बनाए रखना, ठीक है?

190
00:28:24,578 --> 00:28:25,746
जी।

191
00:28:29,291 --> 00:28:30,167
वी!

192
00:28:32,044 --> 00:28:33,337
वी, सुनो तो।

193
00:28:39,635 --> 00:28:41,178
वी, रुक जाओ।

194
00:28:41,262 --> 00:28:44,473
माफ़ कर दो। गलती हो गई।
बताना चाहिए था कि एंट्री बदल दी।

195
00:28:44,557 --> 00:28:46,058
तुमने मेरी कृति चुरा ली।

196
00:28:47,101 --> 00:28:49,311
-क्या हुआ? हँसने वाली बात है?
-नहीं, बस...

197
00:28:49,395 --> 00:28:52,022
तुमने ही तो मुझे बदलने को कहा था।

198
00:28:52,106 --> 00:28:55,609
बेथोवेन या ग्रीग या फिर रैकमैनिनॉफ़।

199
00:28:55,693 --> 00:28:57,862
-मैंने नहीं सोचा।
-न, नहीं सोचा।

200
00:28:57,945 --> 00:29:01,866
अगर सोचती तो पता चलता
कि खुद का ही मज़ाक बना रही हो।

201
00:29:01,949 --> 00:29:03,659
मुझे पहले से पता था कि जलती हो।

202
00:29:03,742 --> 00:29:06,745
अब इस करतूत के बाद,
बाकी लोगों को भी पता चल गया।

203
00:29:38,861 --> 00:29:40,779
लिनबर्ग अकैडमी
सीनियर संगीत समारोह

204
00:29:44,867 --> 00:29:47,495
जी माइनर में दूसरा कंचेर्टो
कमील सेंट-सान्स

205
00:29:48,454 --> 00:29:51,373
पियानो एकल : विवियन लोव

206
00:30:53,644 --> 00:30:55,813
-कैसा महसूस हो रहा है?
-अच्छा।

207
00:31:03,821 --> 00:31:06,323
तो, तुमने सेंट-सान्स बजाया।

208
00:31:07,950 --> 00:31:11,412
पता है, जब मैंने सुझाव दिया था

209
00:31:12,037 --> 00:31:14,540
कि तुम मोज़ार्ट ही बजाओ, मैंने तुम्हारी

210
00:31:14,623 --> 00:31:16,917
भलाई के बारे में सोचकर ही कहा था।

211
00:31:18,460 --> 00:31:20,754
फिर भी, मैं इस बात को भुला देता हूँ।

212
00:31:27,886 --> 00:31:30,139
-आपको मुझ पर गर्व है?
-गर्व?

213
00:31:31,098 --> 00:31:34,018
बिल्कुल, तुम पर गर्व है।

214
00:31:34,101 --> 00:31:37,354
चार साल से हम एकसाथ सीख रहे हैं।
तुम अच्छा बजा लेती हो।

215
00:31:37,438 --> 00:31:38,689
हाँ।

216
00:31:41,025 --> 00:31:42,651
अगर मैं ज़्यादा बन सकूँ तो?

217
00:31:43,777 --> 00:31:45,070
मैं समझा नहीं।

218
00:31:45,154 --> 00:31:46,905
अगर अच्छी से ज़्यादा बन सकूँ तो?

219
00:31:46,989 --> 00:31:48,574
अगर मैं महान बन सकूँ तो?

220
00:31:48,657 --> 00:31:52,286
खुद को साबित करने के लिए,
अगर मुझे सिर्फ़ एक मौके की ज़रूरत हो तो?

221
00:31:52,369 --> 00:31:55,873
जूली, मैं तुम्हारी महत्वाकांक्षा को
सलाम करता हूँ।

222
00:31:56,874 --> 00:32:00,836
पर अगर सब कॉन्सर्ट-मास्टर बन जाते,
तो ऑर्केस्ट्रा होता ही नहीं।

223
00:32:00,919 --> 00:32:04,548
अब, तुम अच्छा बजा लेती हो।
मुझे तुम पर भरोसा है।

224
00:32:04,632 --> 00:32:07,384
पर तुम्हें अपनी अपेक्षाओं को
काबू में रखना होगा।

225
00:32:07,468 --> 00:32:11,180
हम सब कंचेर्टो के पीछे नहीं भाग सकते।

226
00:32:11,263 --> 00:32:14,475
-तो, किसके पीछे भागूँ?
-संगीत टीचर बन सकती हो।

227
00:32:14,558 --> 00:32:16,018
चेंबर संगीत।

228
00:32:16,101 --> 00:32:18,604
तुम एक संवेदनशील उपवादक हो।

229
00:32:18,687 --> 00:32:20,689
स्कूलों को हमेशा ऐसे लोग चाहिए।

230
00:32:20,773 --> 00:32:23,442
"संवेदनशील उपवादक"?

231
00:32:27,946 --> 00:32:32,660
मैं जब नौ साल की थी,
तब दिन में तीन घंटे अभ्यास करती थी।

232
00:32:32,743 --> 00:32:34,787
मेरे पास कभी भी प्लेस्टेशन नहीं था।

233
00:32:34,870 --> 00:32:36,914
कभी एक सिगरेट भी नहीं पी।

234
00:32:36,997 --> 00:32:41,460
आपको पता है कि इस देश में, आम तौर पर,
किस उम्र में लोग कौमार्य खो देते हैं?

235
00:32:42,670 --> 00:32:44,088
सत्रह की उम्र में।

236
00:32:44,880 --> 00:32:48,258
अगले महीने, मैं एक अपवाद बन जाऊँगी।

237
00:32:49,510 --> 00:32:51,679
मैंने पूरी ज़िंदगी संगीत को समर्पित कर दी

238
00:32:51,762 --> 00:32:55,557
और आपको लगता है
कि मैंने यह सब किसी स्कूल में जाकर

239
00:32:55,641 --> 00:32:57,768
सातवीं कक्षा को सिखाने के लिए किया?

240
00:33:03,399 --> 00:33:04,566
आपने उसे वोट दिया?

241
00:33:05,984 --> 00:33:08,070
-क्या?
-प्रतियोगिता में।

242
00:33:09,822 --> 00:33:11,448
आपने वी को वोट दिया?

243
00:33:13,242 --> 00:33:14,284
विवियन...

244
00:33:15,244 --> 00:33:17,329
ज़्यादा बेहतर संगीतकार है।

245
00:33:19,748 --> 00:33:22,167
अब, इन सब बातों को भूल जाते हैं।

246
00:33:23,127 --> 00:33:24,128
नहीं।

247
00:33:25,421 --> 00:33:27,256
मुझे अब आपकी ज़रूरत नहीं, रॉजर।

248
00:33:27,339 --> 00:33:30,050
-ज़रूरत नहीं?
-इतने भोले मत बनिए।

249
00:33:30,884 --> 00:33:32,261
मुझे पता है। आपको पता है।

250
00:33:32,344 --> 00:33:36,223
अगर आप ज़रा भी ढंग के टीचर होते,
तो बहुत पहले किसी और के पास भेज देते।

251
00:33:36,306 --> 00:33:39,685
और जूलियार्ड? वह भी मेरी ही गलती है क्या?

252
00:33:39,768 --> 00:33:41,729
मैंने कहा था, दूसरी जगह भी कोशिश करो।

253
00:33:41,812 --> 00:33:44,690
नॉर्थवेस्टर्न, ओबर्लिन, तुम जा सकती थी।

254
00:33:44,773 --> 00:33:48,193
पर नहीं, तुम अड़ी रही।
सिर्फ़ जूलियार्ड चाहिए था।

255
00:33:48,277 --> 00:33:51,071
जूलियार्ड जहाँ सिर्फ़ छह प्रतिशत को
भर्ती किया जाता है।

256
00:33:51,155 --> 00:33:52,573
आपको बहुत तकलीफ़ होती है न?

257
00:33:52,656 --> 00:33:54,491
कि मेरी महत्वाकांक्षाएँ हैं।

258
00:33:54,575 --> 00:33:57,202
कि मैं कोई शागिर्द बनकर नहीं रहूँगी।

259
00:33:57,286 --> 00:33:59,079
शागिर्द? तुम्हारा जो हाल है,

260
00:33:59,163 --> 00:34:02,166
तुम पहली संगीत में माहिर लड़की होगी
जो खाना पकाएगी।

261
00:34:02,249 --> 00:34:05,335
एक विकलांग पियक्कड़ होने से तो अच्छा ही है

262
00:34:06,211 --> 00:34:08,297
जो मर्ज़ी से संगीत सिखाने का ढोंग करता है

263
00:34:08,380 --> 00:34:10,716
जबकि लोगों के सामने बजाए उसे 20 साल हो गए।

264
00:34:19,933 --> 00:34:20,893
जूली...

265
00:34:30,569 --> 00:34:32,321
<i>हमने निलंबित करने का फ़ैसला किया।</i>

266
00:34:32,404 --> 00:34:37,201
<i>इस बात की तहकीकात होगी,</i>
<i>पर रॉजर एक बेहतरीन टीचर हैं।</i>

267
00:34:37,284 --> 00:34:39,077
<i>-सख्ती नहीं करना चाहते।</i>
<i>-समझती हूँ।</i>

268
00:34:39,161 --> 00:34:40,621
<i>तब तक दूसरा टीचर चाहिए।</i>

269
00:34:40,704 --> 00:34:43,081
<i>लॉरा से बात की है। उसके पास थोड़ा समय है।</i>

270
00:34:43,165 --> 00:34:45,459
मैं सोच रही थी अगर डॉ. कैस्क मिल जाते तो।

271
00:34:45,542 --> 00:34:50,422
हेनरी उन्हीं छात्रों को सिखाते हैं
जो संगीत को पेशे के रूप में देखते हों।

272
00:34:50,506 --> 00:34:52,257
मैं उसे लेकर गंभीर हूँ।

273
00:35:18,700 --> 00:35:19,910
जो भी हो।

274
00:35:19,993 --> 00:35:23,705
मैं होती तो करती।
अगर मेरी बहन होती, तो मैं करती।

275
00:35:23,789 --> 00:35:26,208
पर, सच में, उसके लिए बुरा लगता है।

276
00:35:29,169 --> 00:35:31,839
जूलिएट लोव

277
00:36:46,163 --> 00:36:47,664
सच में?

278
00:36:47,748 --> 00:36:50,000
-सच में?
-ओह, जूल्स। हे भगवान।

279
00:36:50,083 --> 00:36:52,044
-यह क्या है?
-टैंपॉन, है न, वी?

280
00:36:52,127 --> 00:36:54,755
तुम एक नंबर की कमीनी हो, पता है न?

281
00:36:55,464 --> 00:36:57,674
अच्छा। सुनो। देखो?

282
00:36:57,758 --> 00:36:59,593
यह ठीक है।

283
00:36:59,676 --> 00:37:01,178
अब हिसाब बराबर हो गया।

284
00:37:01,845 --> 00:37:03,138
क्या मतलब है तुम्हारा?

285
00:37:03,221 --> 00:37:04,973
क्या मतलब, मेरा क्या मतलब है?

286
00:37:11,396 --> 00:37:13,941
जुड़वाँ बहनें। हमेशा के लिए एकसाथ, है न?

287
00:37:16,109 --> 00:37:16,944
हाँ।

288
00:37:20,197 --> 00:37:21,865
रॉजर के बारे में सुना?

289
00:37:21,949 --> 00:37:23,617
हाँ। बुरा हुआ।

290
00:37:23,700 --> 00:37:25,160
अब कैस्क मुझे सिखाएँगे।

291
00:37:27,829 --> 00:37:29,373
बधाई हो।

292
00:37:59,403 --> 00:38:01,697
क्रोमैटिक स्केल, बी-फ़्लैट से।

293
00:38:06,994 --> 00:38:08,578
ट्राइटोन्स में। दोनों हाथों से।

294
00:38:13,500 --> 00:38:15,085
अच्छा। पहली लय।

295
00:38:19,131 --> 00:38:20,257
यह मोज़ार्ट है।

296
00:38:22,426 --> 00:38:25,512
पिछली बार तो तुम सेंट-सान्स बजा रही थी।

297
00:38:25,595 --> 00:38:28,432
या फिर वह तुमने अपनी बहन को
गुस्सा दिलाने के लिए किया था?

298
00:38:30,183 --> 00:38:31,768
सेंट-सान्स।

299
00:38:31,852 --> 00:38:33,061
पहली लय।

300
00:38:57,169 --> 00:38:59,796
तुमने अपनी कृति क्यों बदली?

301
00:39:03,633 --> 00:39:04,926
पता नहीं।

302
00:39:05,635 --> 00:39:08,263
तुमने अपनी कृति क्यों बदली?

303
00:39:14,936 --> 00:39:16,563
मैं उससे आगे निकलना चाहती थी।

304
00:39:17,981 --> 00:39:20,025
उसका तरीका तुमसे बेहतर नहीं है।

305
00:39:20,984 --> 00:39:22,778
-यह...
-तारीफ़ को स्वीकारो।

306
00:39:22,861 --> 00:39:24,362
उसका तरीका बेहतर नहीं है।

307
00:39:24,446 --> 00:39:26,323
कुशलता तो और भी बेकार है।

308
00:39:26,406 --> 00:39:30,619
तो, विवियन सितारा कैसे है जबकि तुम...

309
00:39:31,661 --> 00:39:33,371
जो भी तुम हो?

310
00:39:35,457 --> 00:39:37,876
वह ऐसे बजाती है मानो
यमराज दरवाज़े पर खड़े हों।

311
00:39:42,214 --> 00:39:43,340
और मोइरा?

312
00:39:43,423 --> 00:39:44,841
मोइरा?

313
00:39:44,925 --> 00:39:47,052
पहली बार में, उसने वी को हरा दिया था।

314
00:39:47,636 --> 00:39:49,137
वह भी उसी तरह बजाती थी?

315
00:39:52,557 --> 00:39:55,060
वह ऐसे बजाती थी मानो
यमराज कमरे के अंदर हों।

316
00:39:59,648 --> 00:40:01,525
संगीत में आक्रामक होना पड़ता है।

317
00:40:01,608 --> 00:40:06,154
अगर तुम्हें सच में शोहरत चाहिए होती तो
तुम किसी भी चीज़ को आड़े आने नहीं देती।

318
00:40:06,238 --> 00:40:07,614
विवियन को भी नहीं।

319
00:40:37,102 --> 00:40:38,562
धत् तेरे की।

320
00:40:43,817 --> 00:40:47,404
पापा - दा विंची का देश...
हैलो गुड़िया

321
00:40:48,280 --> 00:40:51,533
वह दोनों हाथों से लिखती थी।
बखूबी, लियोनार्डो दा विंची की तरह।

322
00:40:53,451 --> 00:40:55,162
धत् तेरे की।

323
00:41:01,168 --> 00:41:03,295
"एक, आह्वान।"

324
00:41:06,756 --> 00:41:10,719
"दो, आश्वासन।"

325
00:41:12,137 --> 00:41:15,223
"तीन, जीत।"

326
00:41:17,517 --> 00:41:20,187
"चार, संपूर्णता।"

327
00:41:23,565 --> 00:41:27,402
"पाँच, शोधन।"

328
00:41:31,823 --> 00:41:32,908
छह...

329
00:42:47,565 --> 00:42:51,486
ए - क्या तुम - सीनियर - पार्टी - में -
आ - रही - हो?

330
00:42:54,614 --> 00:42:57,242
दक्षिण बगीचे में मुझसे मिलो

331
00:42:57,325 --> 00:42:58,410
<i>यह परंपरा है!</i>

332
00:42:58,493 --> 00:42:59,744
मैं नहीं चल सकती।

333
00:42:59,828 --> 00:43:01,413
वी को अच्छा नहीं लगेगा।

334
00:43:01,496 --> 00:43:03,498
-अब जाना मना है।
-उसे अच्छा लगेगा।

335
00:43:03,581 --> 00:43:05,250
चलो। हमें देर हो रही है।

336
00:43:06,084 --> 00:43:08,545
-उन्होंने पकड़ लिया तो?
-अभी तक नहीं पकड़ा।

337
00:43:13,466 --> 00:43:15,260
अरे, मैक्स। रुको।

338
00:43:37,115 --> 00:43:38,950
क्या हाल है, मेरे यार?

339
00:43:39,034 --> 00:43:40,368
हैलो!

340
00:43:40,452 --> 00:43:42,662
जोश बढ़ाने वाले आ गए।

341
00:43:44,372 --> 00:43:45,915
क्या चल रहा है, मेरे यार?

342
00:43:47,334 --> 00:43:49,794
-तुम्हारे लिए कुछ।
-शुक्रिया।

343
00:43:49,878 --> 00:43:51,463
और मेरे लिए कुछ?

344
00:43:52,756 --> 00:43:54,674
बहुत अच्छे। बहुत-बहुत शुक्रिया।

345
00:43:55,091 --> 00:43:56,634
अच्छा, पार्टी के परवानो।

346
00:43:56,718 --> 00:43:59,346
गोलियाँ किसे चाहिए? डॉक्टर आ गया है।

347
00:44:07,854 --> 00:44:10,482
तुम एक बागी हो, जूल्स। बहिष्कृत हो।

348
00:44:10,565 --> 00:44:13,568
एक विद्रोही जो अत्याचार के खिलाफ़...

349
00:44:13,651 --> 00:44:14,903
ठीक है।

350
00:45:17,882 --> 00:45:20,051
क्योंकि सुबह के 3:00 बज रहे हैं!

351
00:45:22,679 --> 00:45:24,180
सब खत्म हो गया, ठीक है?

352
00:45:24,264 --> 00:45:26,474
मैं मैक्स के साथ हूँ...

353
00:45:28,768 --> 00:45:31,479
"खत्म हो गया" में क्या समझ में नहीं आया?

354
00:45:32,564 --> 00:45:34,149
मज़ाक तो नहीं कर रहे?

355
00:45:34,899 --> 00:45:36,151
नहीं, बहुत हो गया।

356
00:45:36,234 --> 00:45:38,862
मेरा अब तुमसे कोई लेना-देना नहीं।

357
00:45:38,945 --> 00:45:40,405
और मुझे फ़ोन करना बंद करो।

358
00:45:45,243 --> 00:45:46,286
वी?

359
00:45:46,369 --> 00:45:48,121
वी, तुम हो क्या?

360
00:45:50,957 --> 00:45:52,292
धत् तेरे की।

361
00:45:52,375 --> 00:45:54,210
हैलो, जूल्स। तुम ठीक हो?

362
00:46:00,133 --> 00:46:03,136
तुमसे कुछ पूछ सकती हूँ?
तुम क्यों बजाते हो?

363
00:46:05,138 --> 00:46:06,848
सच कहूँ तो,

364
00:46:07,891 --> 00:46:09,517
लड़कियाँ पटाने के लिए।

365
00:46:10,435 --> 00:46:13,062
-बैंड के बुरे लोग।
-सच में, मैक्स।

366
00:46:13,897 --> 00:46:16,065
पता नहीं। शायद हमेशा से यह चाहता था।

367
00:46:16,649 --> 00:46:18,943
और तुम? तुमने बजाना क्यों शुरू किया?

368
00:46:19,027 --> 00:46:21,112
-तुम्हें पता है।
-तुमसे नहीं सुना।

369
00:46:25,700 --> 00:46:28,161
मेरे माँ-बाप को दो चीज़ें पसंद हैं।

370
00:46:28,244 --> 00:46:30,079
आलीशान छुट्टियाँ

371
00:46:31,456 --> 00:46:33,958
और घटिया हॉलीवुड म्यूज़िकल।

372
00:46:34,042 --> 00:46:36,794
उनकी मनपसंद फ़िल्म है <i>ऐन अमेरिकन इन पेरिस।</i>

373
00:46:36,878 --> 00:46:40,256
ऑस्कर लेवांट एफ़ में
गर्श्विन का कंचेर्टो बजाते हैं।

374
00:46:40,340 --> 00:46:44,511
कसम से, चार से लेकर पाँच साल की उम्र में,

375
00:46:44,594 --> 00:46:47,222
मैंने वह सीन 100 दफ़ा देखा होगा।

376
00:46:47,305 --> 00:46:51,100
फिर मैंने बहुत मिन्नतें की,
और आखिरकार, मुझे चुप कराने के लिए,

377
00:46:51,184 --> 00:46:54,646
मेरे माता-पिता ने
हमें पियानो क्लास में डाल दिया।

378
00:46:54,729 --> 00:46:58,441
मानो मैं उसी के लिए बनी थी,
सब समझ में आने लगा।

379
00:46:58,525 --> 00:47:00,276
वी को थोड़ा कम समझ में आता था।

380
00:47:02,195 --> 00:47:03,696
फिर कुछ हुआ।

381
00:47:04,572 --> 00:47:07,283
-मतलब?
-उसमें सुधार आने लगा और मुझमें नहीं।

382
00:47:08,993 --> 00:47:11,204
नहीं, तुम्हारा ऑडिशन तो ज़बरदस्त था।

383
00:47:11,955 --> 00:47:13,498
कोई नए विटामिन ले रही हो?

384
00:47:15,625 --> 00:47:18,378
-पता नहीं, बस उस दिन किस्मत अच्छी थी।
-सच बताओ।

385
00:47:23,424 --> 00:47:27,178
अच्छा, पर वादा करो कि किसी को नहीं बताओगे।

386
00:47:27,262 --> 00:47:28,721
खासकर वी को।

387
00:47:34,060 --> 00:47:36,104
मैंने पागल मोइरा की किताब चुरा ली।

388
00:47:36,187 --> 00:47:38,815
अच्छा, क्या? रुको, क्या?

389
00:47:38,898 --> 00:47:42,318
यह इरादा नहीं था। वे उसकी डाकपेटी
साफ़ कर रहे थे और वह गिर पड़ी।

390
00:47:42,402 --> 00:47:45,363
मैंने उसे पढ़ा, शायद समझने की कोशिश भी की।

391
00:47:45,446 --> 00:47:48,366
और ऐसा लगता है
जैसे वह मुझसे बातें कर रही है।

392
00:47:48,449 --> 00:47:50,326
जैसे मेरी मदद कर रही है।

393
00:47:50,827 --> 00:47:52,328
मेरा आत्मविश्वास बढ़ गया है।

394
00:47:52,412 --> 00:47:54,497
जैसे कि सब मेरे काबू में है।

395
00:47:56,499 --> 00:47:58,918
शायद हम सभी में कोई न कोई बुराई होती है।

396
00:48:05,049 --> 00:48:06,884
और वी?

397
00:48:06,968 --> 00:48:09,846
अगले साल तुम सैन फ़्रैन जा रहे हो।

398
00:48:10,513 --> 00:48:12,390
वह ईस्ट कोस्ट में होगी।

399
00:48:12,473 --> 00:48:14,142
हाँ, हम...

400
00:48:15,351 --> 00:48:16,644
कुछ करेंगे।

401
00:48:18,980 --> 00:48:20,898
-तो, तुम उससे प्यार करते हो?
-बिल्कुल।

402
00:48:21,816 --> 00:48:25,862
चलो भी, जूल्स। तुम्हें सब पता है।
प्यार, नफ़रत, वगैरह-वगैरह।

403
00:48:27,780 --> 00:48:31,242
-नहीं, मुझे नहीं पता।
-क्या? कभी किसी ने तुम्हें चूमा नहीं है?

404
00:48:34,203 --> 00:48:35,997
हम सब इस दौर से गुज़र चुके हैं।

405
00:48:37,999 --> 00:48:39,167
मुझे अच्छा लगेगा।

406
00:48:40,918 --> 00:48:42,003
अगर कोई चूमे।

407
00:48:48,051 --> 00:48:49,093
अरे, जान।

408
00:48:49,802 --> 00:48:52,055
क्या चल रहा है? हम तो बस...

409
00:48:52,138 --> 00:48:54,641
-यह मेरी बहन है।
-हमने फ़ोन करने की कोशिश की।

410
00:48:54,724 --> 00:48:57,602
-मैक्स मेरी मदद कर रहा था।
-जूल्स, शहीद बनना बंद करो।

411
00:48:57,685 --> 00:48:59,437
जिस तरह तुम इसे देखती हो, पता है।

412
00:48:59,520 --> 00:49:02,857
और तुम इसे झाँसा दे रहे हो
जैसे इसका हाल दिखाई नहीं दे रहा।

413
00:49:02,940 --> 00:49:03,941
हम बस बात कर रहे थे।

414
00:49:04,025 --> 00:49:05,652
पागल लगती हूँ? मैंने सब देखा!

415
00:49:05,735 --> 00:49:08,446
-हमें बात करते देखा।
-तुम्हारी बातें सुनीं।

416
00:49:08,529 --> 00:49:10,114
वी, यह क्या है?

417
00:49:21,000 --> 00:49:23,086
-वी!
-यह क्या था?

418
00:49:23,211 --> 00:49:25,338
-वी!
-तुम चुप रहो!

419
00:49:25,421 --> 00:49:28,216
जान, मुझे माफ़ कर दो।
सुनो तो, कुछ नहीं हुआ!

420
00:49:55,618 --> 00:49:56,828
यह क्या?

421
00:50:02,792 --> 00:50:03,835
वी?

422
00:50:09,173 --> 00:50:10,842
-रुको!
-जूल्स, रुको।

423
00:50:11,551 --> 00:50:12,427
वी कहाँ है?

424
00:50:21,477 --> 00:50:22,729
हे भगवान।

425
00:50:23,730 --> 00:50:26,524
वी, जान? मैं आ रहा हूँ, ठीक है?

426
00:50:27,525 --> 00:50:28,943
खुद को संभालो, ठीक है?

427
00:50:29,986 --> 00:50:31,154
सब ठीक हो जाएगा।

428
00:50:32,488 --> 00:50:34,240
दो सेकंड, जान।

429
00:50:39,454 --> 00:50:40,705
वी, जान।

430
00:50:43,458 --> 00:50:45,376
अच्छा, सब ठीक है।

431
00:50:49,881 --> 00:50:51,007
मैक्स।

432
00:50:52,967 --> 00:50:54,552
बाकी लोगों को वापस जाने को कहो।

433
00:50:54,635 --> 00:50:56,387
तुमने वह रोशनी देखी थी?

434
00:50:56,471 --> 00:50:57,555
कौन सी रोशनी?

435
00:50:57,638 --> 00:51:00,975
हैलो, हाँ, मुझे एंबुलेंस चाहिए।
जूल्स, प्लीज़!

436
00:51:50,358 --> 00:51:52,276
वी वी वी

437
00:52:34,819 --> 00:52:37,280
-हे भगवान, जूल्स।
-कल रात क्या हुआ?

438
00:52:37,363 --> 00:52:38,656
वी के गिरने के बाद?

439
00:52:38,739 --> 00:52:41,450
उसने हमें ढूँढ़ा, सब बताया,
हम वापस स्कूल चले आए।

440
00:52:41,534 --> 00:52:43,202
-और वी?
-जूलिएट?

441
00:52:43,286 --> 00:52:44,996
प्रिंसिपल गॉर्डन ने बुलाया है।

442
00:52:54,297 --> 00:52:57,466
-ए। तुम्हारा...
-वे तुम्हारा इंतज़ार कर रहे हैं।

443
00:53:05,224 --> 00:53:06,517
जूलिएट।

444
00:53:07,143 --> 00:53:08,269
प्लीज़।

445
00:53:09,061 --> 00:53:11,355
कल रात जो कुछ हुआ, शायद तुमने सुना होगा।

446
00:53:11,439 --> 00:53:14,609
तुम्हारी बहन और मैक्स
स्कूल के बाहर आवारागर्दी कर रहे थे।

447
00:53:14,692 --> 00:53:16,277
-वह ठीक है?
-वह ठीक है।

448
00:53:16,360 --> 00:53:17,695
उसे निलंबित किया गया है।

449
00:53:17,778 --> 00:53:20,197
स्कूल के समय में वे अकेले रहेंगे।

450
00:53:20,281 --> 00:53:22,783
जब से अस्पताल से
हमें फ़ोन आया है, हम तुम्हारे

451
00:53:22,867 --> 00:53:26,370
माँ-बाप से बात करने की कोशिश कर रहे हैं।
उनका कुछ पता है?

452
00:53:26,454 --> 00:53:28,539
वे यूरोप में हैं।

453
00:53:29,624 --> 00:53:33,586
-तो, वी बजा सकती है? उसका हाथ तो...
-टूट गया है। दो जगहों पर।

454
00:53:33,669 --> 00:53:36,881
विवियन को कुछ समय के लिए
पियानो छोड़ना पड़ेगा।

455
00:53:36,964 --> 00:53:39,008
कम से कम, कुछ समय के लिए।

456
00:53:39,091 --> 00:53:41,427
-कितने समय के लिए?
-छह महीनों के लिए।

457
00:53:42,511 --> 00:53:46,641
-पतझड़ में उसे जूलियार्ड जाना है।
-इलाज में जल्दबाज़ी नहीं कर सकते।

458
00:53:46,724 --> 00:53:49,477
उसी वजह से हमने तुम्हें बुलाया है।

459
00:53:49,560 --> 00:53:53,856
इतने रिहर्सल हो चुके हैं कि हम
कृतियों की सूची में फेर-बदल नहीं कर सकते।

460
00:53:53,940 --> 00:53:56,692
हेनरी ने कहा कि तुम
सेंट-सान्स बजाने में माहिर गई हो।

461
00:54:00,279 --> 00:54:02,448
आप मुझसे कंचेर्टो के लिए कह रही हैं?

462
00:54:02,531 --> 00:54:04,909
तुम्हें अभी फ़ैसला करने की ज़रूरत नहीं।

463
00:54:04,992 --> 00:54:09,330
पर हाल में, तुम्हारी तरक्की को देखते हुए,
हमें लगता है कि तुम अच्छा करोगी।

464
00:54:09,413 --> 00:54:11,290
मेरी फ़ाइनल परीक्षा है।

465
00:54:11,374 --> 00:54:13,626
अभ्यास के लिए कुछ पीरियड दिलवा देंगे।

466
00:54:20,758 --> 00:54:21,592
हाँ।

467
00:54:22,551 --> 00:54:24,387
हाँ, मैं करूँगी।

468
00:54:24,470 --> 00:54:26,889
ठीक है। तो तय हो गया।

469
00:54:26,973 --> 00:54:27,932
एन्डी?

470
00:54:32,269 --> 00:54:33,354
तैयार हो?

471
00:54:41,988 --> 00:54:44,532
वी!

472
00:54:47,827 --> 00:54:48,953
बधाई हो।

473
00:54:49,036 --> 00:54:50,788
वह मुझे कभी माफ़ नहीं करेगी।

474
00:54:51,664 --> 00:54:53,457
फिर भी तुमने हाँ कर दी।

475
00:54:54,542 --> 00:54:55,584
शुक्रिया।

476
00:54:59,463 --> 00:55:00,631
ज़रा सी चूक हो गई।

477
00:55:08,514 --> 00:55:09,348
वी।

478
00:55:16,647 --> 00:55:18,149
सुनो तो, वी, प्लीज़?

479
00:55:49,221 --> 00:55:51,057
पता है डॉक्टर ने क्या कहा?

480
00:55:51,974 --> 00:55:54,268
शायद अब कभी पहले की तरह न बजा पाऊँ।

481
00:55:54,894 --> 00:55:58,272
मुझे इस सब का अफ़सोस है,
पर मैंने तुम्हारा हाथ नहीं तोड़ा।

482
00:55:58,355 --> 00:56:00,816
नहीं, तुम्हें ज़रूरत ही नहीं थी।

483
00:56:00,900 --> 00:56:02,193
तुम क्या कह रही हो?

484
00:56:02,276 --> 00:56:04,028
तुम आवाज़ दे सकती थी।

485
00:56:04,111 --> 00:56:05,988
मैक्स ने कहा कि तुमने उसे आवाज़ दी।

486
00:56:06,906 --> 00:56:08,157
पर तुमने मुझे गिरने दिया।

487
00:56:09,450 --> 00:56:10,743
है न, जूल्स?

488
00:56:10,826 --> 00:56:12,912
हम कितने करीब हुआ करते थे।

489
00:56:12,995 --> 00:56:15,539
पता था हमारे बीच दूरी आ गई है,
बेशक पता था।

490
00:56:15,623 --> 00:56:18,918
-पर मुझे कभी नहीं लगा...
-कल रात मैंने तुम्हें फ़ोन पर सुना।

491
00:56:19,001 --> 00:56:20,711
तुम किससे बात कर रही थी?

492
00:56:21,629 --> 00:56:24,632
तुम्हें कुछ नहीं पता
कि तुम क्या बोल रही हो।

493
00:56:24,715 --> 00:56:27,718
पता है कि तुमने मैक्स को धोखा दिया।
उसे जानने का हक है।

494
00:56:27,802 --> 00:56:32,556
और तुम निस्वार्थ भाव से
उसे बता दोगी, है न?

495
00:56:40,231 --> 00:56:43,234
तुम्हें कुछ तो हुआ है।
यह मत सोचना कि मुझे नहीं पता।

496
00:56:43,317 --> 00:56:46,946
इतना जान लो कि इस बार,
हालात संभालने के लिए मैं नहीं रहूँगी।

497
00:57:04,672 --> 00:57:05,840
मोइरा विल्सन
सर्च

498
00:57:12,429 --> 00:57:13,806
एक और प्रतिभा बेकार हो गई

499
00:57:16,267 --> 00:57:17,393
दिमागी तौर पर मृत पाई गई

500
00:57:17,476 --> 00:57:18,686
पिता की मृत्यु
खुद को आग लगाई

501
00:57:18,769 --> 00:57:19,770
रिश्तेदारों की देखरेख में

502
00:57:29,321 --> 00:57:30,322
हैलो।

503
00:57:31,991 --> 00:57:34,994
-बात करना चाहती हो?
-मिलने के लिए शुक्रिया।

504
00:57:36,162 --> 00:57:38,789
-सब ठीक तो है?
-नहीं।

505
00:57:39,540 --> 00:57:41,834
मोइरा की किताब, तुम्हें बताया था न।

506
00:57:41,917 --> 00:57:45,045
मुझे पक्का पता नहीं था,
पर उस रात के बाद मुझे एहसास हुआ।

507
00:57:45,796 --> 00:57:48,340
इन तस्वीरों में जो है,
वह मेरे साथ हो रहा है।

508
00:57:48,424 --> 00:57:51,552
सिर्फ़ हो नहीं रहा, उनसे मदद मिल रही है।
यह वी है।

509
00:57:53,053 --> 00:57:55,806
और यह रॉजर हैं।

510
00:57:57,683 --> 00:57:59,727
और यह मैं हूँ। शायद।

511
00:57:59,810 --> 00:58:02,813
तो, तुम कहना चाहती हो
कि यह किताब भविष्य बताती है।

512
00:58:02,897 --> 00:58:05,482
नहीं, बिल्कुल नहीं।

513
00:58:05,566 --> 00:58:07,985
ये सब मोइरा के साथ भी हुआ था।

514
00:58:08,068 --> 00:58:10,613
उसकी मौत के ठीक पहले,
उसके माँ-बाप गुज़र गए थे।

515
00:58:10,696 --> 00:58:14,992
उसकी माँ एक स्की लिफ़्ट में से गिरकर
कोमा में चली गईं।

516
00:58:16,118 --> 00:58:18,871
और उसके पिता ने अपना घर जला डाला।

517
00:58:18,954 --> 00:58:21,540
-जब वह अंदर थे।
-हे भगवान, बहुत बुरा हुआ।

518
00:58:21,624 --> 00:58:24,627
-परिवारों में पागलपन होता...
-स्कूलों में भी होता है?

519
00:58:24,710 --> 00:58:27,755
या तो यह सब मोइरा के साथ हुआ
और अब मेरे साथ हो रहा है,

520
00:58:27,838 --> 00:58:29,590
या मैं उसकी तरह पागल हो रही हूँ।

521
00:58:29,673 --> 00:58:31,759
कोई भी पागल, खुद को पागल नहीं समझता।

522
00:58:31,842 --> 00:58:33,177
तर्क लगाकर सोचते हैं।

523
00:58:33,260 --> 00:58:36,305
मोइरा कुछ भयानक,
दुखद घटनाओं का शिकार हुई थी।

524
00:58:36,388 --> 00:58:39,058
बता नहीं पाती थी,
इसलिए चित्रों में बयान किया।

525
00:58:39,141 --> 00:58:40,893
कला चिकित्सा नामक चीज़ होती है।

526
00:58:40,976 --> 00:58:43,646
तुम्हें नहीं लगता कि तुमने ये चित्र देखे

527
00:58:43,729 --> 00:58:46,565
और अब रोज़मर्रा की ज़िंदगी में
इनकी कल्पना कर रही हो।

528
00:58:46,649 --> 00:58:48,234
अवचेतन रूप से।

529
00:58:48,317 --> 00:58:50,903
दो सप्ताह में कंचेर्टो है,
फ़ाइनल परीक्षा भी है।

530
00:58:50,986 --> 00:58:53,072
तुम उत्तेजित हो रही हो, जूल्स।

531
00:58:53,155 --> 00:58:54,281
पता है।

532
00:58:55,491 --> 00:58:56,825
मुझे माफ़ करना।

533
00:58:57,701 --> 00:59:01,497
पता नहीं कि इस समय
और किससे बात करूँ। दरअसल,

534
00:59:03,040 --> 00:59:05,000
मैं तुम्हें कुछ बताना चाहती हूँ।

535
00:59:07,753 --> 00:59:10,547
-हम बात कर सकते हैं?
-सब खत्म हो गया!

536
00:59:10,631 --> 00:59:13,175
दो सेकंड के लिए
अंग्रेज़ी में बात कर सकती हो!

537
00:59:13,259 --> 00:59:15,135
तुम मेरी बात सुन भी नहीं रहे!

538
00:59:37,449 --> 00:59:38,951
विवियन लोव

539
01:00:21,201 --> 01:00:23,203
दो दिन बचे हैं। घबराहट हो रही है?

540
01:00:32,004 --> 01:00:33,339
किसी चीज़ की ज़रूरत हो तो।

541
01:00:35,424 --> 01:00:37,760
(701) 555-0175
एच।

542
01:00:43,057 --> 01:00:44,683
कल हमारा जन्मदिन है।

543
01:00:44,767 --> 01:00:47,519
हमारे माँ-बाप लौट आए हैं।
खाने पर ले जा रहे हैं।

544
01:00:47,603 --> 01:00:49,271
जन्मदिन की शुभकामनाएँ।

545
01:00:49,355 --> 01:00:50,773
आप खाली हैं?

546
01:01:40,030 --> 01:01:41,240
ए, मैं हूँ।

547
01:01:43,909 --> 01:01:45,035
दरवाज़ा खुला था।

548
01:01:46,120 --> 01:01:47,204
तुम ठीक तो हो?

549
01:01:48,789 --> 01:01:50,791
शायद नहीं।

550
01:01:59,550 --> 01:02:00,759
अच्छा।

551
01:02:05,722 --> 01:02:06,974
वी कहाँ है?

552
01:02:07,474 --> 01:02:08,892
मुझे नहीं पता।

553
01:02:09,935 --> 01:02:10,936
दरअसल, हम...

554
01:02:13,230 --> 01:02:14,273
हम अलग हो गए।

555
01:02:26,493 --> 01:02:27,661
अच्छी बात है।

556
01:03:54,581 --> 01:03:56,166
क्या बात है?

557
01:03:57,709 --> 01:03:58,961
मुझे माफ़ करना।

558
01:04:00,254 --> 01:04:02,047
यह ठीक नहीं हुआ।

559
01:04:04,883 --> 01:04:05,926
मैक्स!

560
01:04:19,606 --> 01:04:22,943
<i>जन्मदिन मुबारक हो</i>

561
01:04:23,569 --> 01:04:29,199
<i>जन्मदिन मुबारक हो, विवियन और जूलिएट</i>

562
01:04:30,242 --> 01:04:34,371
<i>जन्मदिन मुबारक हो</i>

563
01:04:34,454 --> 01:04:36,123
कुछ माँगो!

564
01:04:38,709 --> 01:04:41,378
जूजू की खबर सुनकर हमें बहुत खुशी हुई।

565
01:04:41,461 --> 01:04:43,672
हाँ, वी को लेकर बहुत दुख हुआ।

566
01:04:43,755 --> 01:04:47,968
पर पिछली बार जब जूली ने
लोगों के सामने बजाया था तब...

567
01:04:48,051 --> 01:04:49,928
-दूसरी कक्षा में रही होगी?
-हाँ।

568
01:04:50,012 --> 01:04:53,473
पहले टीचर ने जूजू को कॉन्सर्ट में
एकल प्रदर्शन का मौका दिया...

569
01:04:53,557 --> 01:04:56,226
-ग्वेन के साथ कभी अकेले नहीं बजाया।
-बजाया था।

570
01:04:56,310 --> 01:04:59,396
शायद गवाट था। खैर, यह बेचारी बजाने गई...

571
01:04:59,479 --> 01:05:00,689
यह बात रहने दें?

572
01:05:06,445 --> 01:05:10,157
तो, हेनरी, लड़कियों ने बताया
कि आपका करियर कमाल का रहा है।

573
01:05:10,240 --> 01:05:13,702
आपने किसके साथ बजाया था?
किसी बर्लिन के साथ?

574
01:05:13,785 --> 01:05:17,789
बर्लिनर के साथ बजाया था।
मॉस्को, लंदन। अब, मैं यहाँ हूँ।

575
01:05:17,873 --> 01:05:20,667
एक नई पीढ़ी के रखवाले।

576
01:05:22,294 --> 01:05:25,922
-मैंने मज़ाक समझने में गलती की क्या?
-नहीं, "नई पीढ़ी।"

577
01:05:26,006 --> 01:05:27,257
शास्त्रीय संगीत।

578
01:05:27,341 --> 01:05:29,426
आँकड़े उतने आशाजनक नहीं हैं, है न?

579
01:05:29,509 --> 01:05:30,886
-कैस।
-नहीं, प्लीज़।

580
01:05:30,969 --> 01:05:34,056
बोलिए। थोड़ी-बहुत बहस में कोई हर्ज़ नहीं।

581
01:05:34,139 --> 01:05:36,224
-किन आँकड़ों की बात कर रही हैं?
-वैसे...

582
01:05:37,142 --> 01:05:41,563
लाइव दर्शक कम हो रहे हैं,
उम्रदराज़ हो रहे हैं।

583
01:05:41,647 --> 01:05:45,984
इंटरनेट पर जो संगीत देखने को मिलता है,
उसका सिर्फ़ 1.5 प्रतिशत शास्त्रीय है।

584
01:05:46,068 --> 01:05:49,154
मुझे गलत मत समझिएगा।
लड़कियों ने यह रास्ता चुना है,

585
01:05:49,237 --> 01:05:53,992
और हम इनकी मेहनत देखते हैं
और हमें यह लाजवाब लगता है।

586
01:05:54,076 --> 01:05:55,786
पर ज़रा सोचिए,

587
01:05:55,869 --> 01:05:59,831
अगले 10 सालों में,
क्या इन्हें सुनने वाला कोई बचेगा भी?

588
01:06:03,877 --> 01:06:06,463
आपने कभी टार्टीनी नामक
संगीतकार का नाम सुना है?

589
01:06:07,673 --> 01:06:09,049
<i>डेविल्स ट्रिल।</i>

590
01:06:10,342 --> 01:06:12,386
टार्टीनी वायलिन बजाया करते थे।

591
01:06:12,469 --> 01:06:16,556
एक दिन, जब उनकी आँख खुली तो
उन्होंने बिस्तर पर एक शैतान को बैठे देखा।

592
01:06:16,640 --> 01:06:18,934
शैतान को, वायलिन लिए।

593
01:06:19,017 --> 01:06:21,478
वह उस जीव से पूछते हैं
कि वह क्या कर रहा है।

594
01:06:21,561 --> 01:06:26,149
और शैतान कहता है
कि वह उन्हें इतनी खूबसूरत,

595
01:06:26,233 --> 01:06:27,943
इतनी पवित्र धुन सिखाएगा,

596
01:06:28,527 --> 01:06:30,696
कि उसे सुनकर उनके आँसू निकल आएँगे।

597
01:06:30,779 --> 01:06:34,116
बदले में शैतान ने सिर्फ़ एक आत्मा माँगी।

598
01:06:34,908 --> 01:06:39,538
अब, जब संगीतकार की असल में आँख खुली,
इस बार वह शैतान वहाँ नहीं था।

599
01:06:39,621 --> 01:06:43,166
अपना पेन लेकर उन्होंने कुछ सुर लिख डाले।

600
01:06:43,250 --> 01:06:45,293
तीन सौ साल बाद, टार्टीनी का संगीत

601
01:06:45,377 --> 01:06:47,462
ज़्यादातर भुला दिया गया है।

602
01:06:47,546 --> 01:06:49,715
<i>डेविल्स ट्रिल</i> के सिवाय।

603
01:06:50,632 --> 01:06:53,093
खुशकिस्मती से, शैतान पियानो नहीं बजाता।

604
01:06:55,262 --> 01:06:57,222
हमारा संगीत आसान नहीं है।

605
01:06:57,889 --> 01:06:59,850
आप बचपन में शुरू करते हैं,

606
01:06:59,933 --> 01:07:01,685
पूरी ज़िंदगी कुर्बान कर देते हैं,

607
01:07:01,768 --> 01:07:04,730
और शायद एक दिन इतने अच्छे होंगे
कि मुकाबला करेंगे।

608
01:07:04,813 --> 01:07:08,150
जब आप कॉन्सर्ट में जाते हैं,
बड़ा एकल प्रदर्शन, कंचेर्टो,

609
01:07:08,233 --> 01:07:10,610
आपके सामने सिर्फ़ संगीत नहीं होता।

610
01:07:11,361 --> 01:07:12,863
वह एक बलिदान होता है।

611
01:07:12,946 --> 01:07:16,783
हम ऐसी दुनिया में रहते हैं
जहाँ लोग अनपढ़ किशोरों को ड्रम की धुन पर

612
01:07:16,867 --> 01:07:18,618
बड़बड़ाते हुए सुनते हैं,

613
01:07:18,702 --> 01:07:22,164
पर जब तक ऐसे लोग हैं
जो उस बलिदान को समझेंगे,

614
01:07:23,039 --> 01:07:25,709
असली संगीत जीवित रहेगा,

615
01:07:25,792 --> 01:07:28,170
और जो इसके हकदार हैं, वे उसे बचाकर रखेंगे।

616
01:07:33,008 --> 01:07:34,676
यह रही मज़ेदार चीज़।

617
01:07:37,262 --> 01:07:38,722
ए! वी।

618
01:07:38,805 --> 01:07:40,766
-वी, यहाँ आओ।
-जान, क्या...

619
01:07:40,849 --> 01:07:43,435
विवियन लोव, तुम कहाँ जा रही हो?

620
01:07:43,518 --> 01:07:47,063
माफ़ कीजिए, हेनरी।
मुझे नहीं पता कि वह इस तरह पेश क्यों आई।

621
01:07:47,147 --> 01:07:48,023
मैक्स

622
01:07:48,106 --> 01:07:51,151
हर किसी के लिए मुश्किल भरा समय है।
आप शहर में रुके हैं?

623
01:07:51,735 --> 01:07:53,612
हाँ, एक होटल में?

624
01:07:53,695 --> 01:07:57,741
कॉफ़ी बहुत बेकार है, पर...
हम जहाँ रुके हैं, उस जगह का क्या नाम है?

625
01:07:57,824 --> 01:07:59,618
तुम्हारे पास टिकट है?

626
01:08:00,786 --> 01:08:03,538
-कौन सा टिकट?
-वैले पार्किंग वाला।

627
01:08:03,622 --> 01:08:05,248
तुम नशे में हो क्या?

628
01:08:05,332 --> 01:08:07,250
मैं जूलिएट को वापस छोड़ सकता हूँ।

629
01:08:07,334 --> 01:08:09,252
मेरा घर स्कूल के पास ही है।

630
01:08:28,522 --> 01:08:33,443
माफ़ करना। कल रात गलती हो गई।
मुझे और समय चाहिए।

631
01:08:44,287 --> 01:08:45,705
कुछ नया किया?

632
01:08:48,667 --> 01:08:50,710
पता नहीं था कि आप संगीत संचालक थे।

633
01:08:51,461 --> 01:08:54,381
मैंने यह जर्मनी में जीता था। लीयॉन मुनकिन।

634
01:08:54,464 --> 01:08:56,967
-आपने लीयॉन मुनकिन जीता है?
-दूसरे स्थान पर आया,

635
01:08:57,050 --> 01:08:59,970
वह भी 20 साल पहले, पर हाँ।

636
01:09:11,773 --> 01:09:14,234
तो, कल है।

637
01:09:16,027 --> 01:09:16,945
कल है।

638
01:09:20,156 --> 01:09:23,243
अब, सुनो, क्योंकि मैं यह बात
एक ही बार कहूँगा।

639
01:09:24,244 --> 01:09:26,288
तुम्हारे अंदर कुछ है।

640
01:09:27,539 --> 01:09:29,207
महान बनने की क्षमता।

641
01:09:30,166 --> 01:09:33,795
और शायद वह पूरी तरह से
विकसित न हुई हो, पर है।

642
01:09:35,130 --> 01:09:38,925
दुनिया में ऐसे लोग हैं
जो तुम्हें इसका उल्टा समझाएँगे,

643
01:09:39,009 --> 01:09:41,887
इसलिए तुम्हें खुद से यह बात
बार-बार कहनी होगी।

644
01:09:42,679 --> 01:09:45,724
"मुझमें कोई बात है।"

645
01:10:01,990 --> 01:10:03,199
तुम क्या कर रही हो?

646
01:10:03,658 --> 01:10:05,911
-मुझे लगा कि...
-तुम्हें गलत लगा।

647
01:10:05,994 --> 01:10:07,495
-आपने कहा...
-हे भगवान, जूलिएट।

648
01:10:07,579 --> 01:10:10,206
मैं तुम्हारा आत्मविश्वास बढ़ा रहा था।

649
01:10:10,290 --> 01:10:13,293
किसी छात्रा के साथ सोकर
कैरियर खतरे में नहीं डाल रहा था!

650
01:10:15,670 --> 01:10:17,380
तुम्हें कुछ मज़ाक लग रहा है?

651
01:10:18,840 --> 01:10:19,674
नहीं।

652
01:10:20,967 --> 01:10:23,511
बस इतना है कि मुझे पता है।

653
01:10:23,595 --> 01:10:26,640
-आपके और वी के बारे में।
-मैं समझा नहीं।

654
01:10:26,723 --> 01:10:28,725
उसके फ़ोन पर आपका नंबर देखा था।

655
01:10:28,808 --> 01:10:32,145
कल जब आपने मुझे अपना नंबर दिया,
तभी पता चला।

656
01:10:33,772 --> 01:10:35,774
आपके उसके साथ नाजायज़ संबंध थे, है न?

657
01:10:42,030 --> 01:10:44,199
मैंने जो किया, उसकी मर्ज़ी से किया।

658
01:10:44,282 --> 01:10:47,911
-खैर, वह सब खत्म हो गया।
-तो उसे फ़ोन क्यों करते रहते हैं?

659
01:10:55,710 --> 01:10:57,963
आप उससे प्यार करते हैं, है न?

660
01:10:59,714 --> 01:11:02,258
पता है, मैं आपकी पूजा करती थी।

661
01:11:02,342 --> 01:11:04,511
पर आप भी रॉजर जैसे ही हैं।

662
01:11:05,095 --> 01:11:07,722
इस बड़े से घर में बड़े आदमी बनकर घूमते हैं

663
01:11:07,806 --> 01:11:11,267
दूसरे स्थान वाली ट्रॉफ़ी को लेकर,
जो बीस साल पहले जीती थी।

664
01:11:12,727 --> 01:11:13,937
और तुम।

665
01:11:14,020 --> 01:11:17,399
तुमने तो हार का मुँह
कभी देखा ही नहीं है, है न, जूलिएट?

666
01:11:17,482 --> 01:11:19,067
मैंने मुश्किलों का सामना किया।

667
01:11:19,150 --> 01:11:21,903
कल से वह सब बदल जाएगा।

668
01:11:24,447 --> 01:11:25,782
आप ही ने कहा है।

669
01:11:27,117 --> 01:11:28,576
मुझमें कोई बात है।

670
01:11:28,660 --> 01:11:32,414
और आपसे और रॉजर से अलग,
मैं उसे साबित करने का मौका नहीं गँवाऊँगी।

671
01:11:32,497 --> 01:11:34,666
-मैं महान बनूँगी।
-हाँ।

672
01:11:34,749 --> 01:11:37,293
कुछ महान लोगों के नाम लेते हैं, हाँ?

673
01:11:37,377 --> 01:11:40,213
गूल्ड, ऐश्केनाज़ी, होरोविट्ज़।

674
01:11:40,296 --> 01:11:42,465
इन सब नामों में कौन सी बात एक जैसी है?

675
01:11:42,549 --> 01:11:45,135
मुझे नहीं पता। कौन सी बात एक जैसी है?

676
01:11:45,218 --> 01:11:47,512
उन्होंने कला स्कूलों में पढ़ाई नहीं की।

677
01:11:50,765 --> 01:11:54,769
तुमने कभी सोचा नहीं
कि इस दुनिया के पेराया और पोलीनी ने

678
01:11:54,853 --> 01:11:58,565
कंचेर्टो प्रतियोगिताएँ जीतकर
समय बर्बाद क्यों नहीं किया?

679
01:12:00,066 --> 01:12:04,112
ज़्यादातर लोग जब चलना सीखते हैं,
उससे पहले उन्होंने वह बाधा पार कर ली।

680
01:12:05,155 --> 01:12:08,950
साइकिल चलाना सीखने से पहले,
वे दुनिया भर के मंचों पर प्रदर्शन करते थे।

681
01:12:10,577 --> 01:12:14,205
महान बनने का मौका
तुम्हारे हाथ से नहीं जाएगा, जूलिएट।

682
01:12:14,914 --> 01:12:16,374
वह मौका जा चुका है।

683
01:12:22,672 --> 01:12:24,591
यह सच नहीं है।

684
01:12:24,674 --> 01:12:26,634
मैं आपके जैसी नहीं हूँ।

685
01:12:26,718 --> 01:12:27,677
नहीं।

686
01:12:28,261 --> 01:12:30,889
तुम्हारे पास तो ट्रॉफ़ी भी नहीं है।

687
01:12:37,687 --> 01:12:39,689
कमीनी कहीं की! दफ़ा हो जाओ!

688
01:14:23,835 --> 01:14:29,132
वी : बलिदान

689
01:15:49,629 --> 01:15:51,464
पहले हाफ़ के आखिर में तुम जाओगी।

690
01:15:52,757 --> 01:15:54,592
बदकिस्मती से, हेनरी नहीं आ पाएगा।

691
01:15:54,676 --> 01:15:56,386
उसने खबर दी है कि वह बीमार है।

692
01:15:56,469 --> 01:15:58,096
सब ठीक ही होगा।

693
01:15:58,513 --> 01:15:59,847
बस तुम्हें बता रहा हूँ।

694
01:16:06,354 --> 01:16:10,608
मुझे तुमसे बात करनी है।

695
01:16:11,192 --> 01:16:13,236
हाँ। माफ़ कीजिए।

696
01:16:13,319 --> 01:16:14,570
गुड ईवनिंग!

697
01:16:14,654 --> 01:16:17,073
आज रात यहाँ आने के लिए आप सब का शुक्रिया।

698
01:16:17,156 --> 01:16:19,325
हमारी सीनियर संगीत कक्षा के लिए,

699
01:16:19,409 --> 01:16:22,537
आज रात का प्रदर्शन, लिनबर्ग में बिताए

700
01:16:22,620 --> 01:16:25,873
चार सालों के कलात्मक सफ़र का समापन है।

701
01:16:26,582 --> 01:16:29,711
इसलिए, बिना ज़्यादा समय गँवाए,

702
01:16:29,794 --> 01:16:32,463
मैं यह मंच पहले कलाकार को सौंपती हूँ।

703
01:17:00,575 --> 01:17:01,993
आ जाओ।

704
01:17:03,411 --> 01:17:05,538
मुझे लगने लगा था...

705
01:17:08,333 --> 01:17:09,667
हैलो, जुड़वाँ बहन।

706
01:17:15,173 --> 01:17:17,091
जो भी हुआ, मैक्स ने मुझे बताया।

707
01:17:30,355 --> 01:17:32,815
मैंने ऐसा क्या किया
जो इतनी नफ़रत करती हो, जूल्स?

708
01:17:33,816 --> 01:17:35,818
मुझसे क्या गलती हो गई?

709
01:17:39,739 --> 01:17:43,534
दूसरी कक्षा में। ग्वेन के साथ
तुम्हारा एकल। तुम्हें याद है?

710
01:17:44,369 --> 01:17:45,536
माँ को याद नहीं था।

711
01:17:46,829 --> 01:17:48,998
तुम कितनी उत्साहित थी।

712
01:17:49,082 --> 01:17:52,293
वह रात आई, तुम वहाँ गई...

713
01:17:52,877 --> 01:17:54,379
और तुम घबराकर चुप खड़ी रही।

714
01:17:55,338 --> 01:17:57,423
रोशनी से घबराए एक छोटे खरगोश की तरह।

715
01:17:58,049 --> 01:18:02,136
माँ और पापा तुम्हें मंच से उतार नहीं पाए,
इसलिए मैं मंच पर गई।

716
01:18:04,263 --> 01:18:06,891
मैं वहाँ गई, तुम्हारा हाथ पकड़ा,

717
01:18:07,725 --> 01:18:09,519
और मैंने तुमसे कहा...

718
01:18:11,938 --> 01:18:12,939
याद है क्या कहा था?

719
01:18:16,734 --> 01:18:19,695
मैंने कहा था
कि मैं हमेशा तुम्हारे साथ रहूँगी।

720
01:18:23,366 --> 01:18:26,035
शायद मैंने हमेशा
अच्छी बहन बनकर नहीं दिखाया,

721
01:18:26,119 --> 01:18:27,954
पर मैंने अपना वादा पूरा किया।

722
01:18:28,621 --> 01:18:32,250
और बदले में, तुमने मुझसे मेरा टीचर,

723
01:18:32,333 --> 01:18:35,420
मेरा बॉयफ़्रेंड, मेरा भविष्य, सब छीन लिया।

724
01:18:35,837 --> 01:18:38,506
पता है, जूलियार्ड के लिए
मैंने कितनी मेहनत की थी?

725
01:18:38,589 --> 01:18:39,924
मैंने क्या बलिदान दिया?

726
01:18:40,007 --> 01:18:41,926
और तुमने उसे मुझसे छीन लिया।

727
01:18:42,009 --> 01:18:45,721
और किस लिए? क्यों?
क्योंकि मैं तुमसे बेहतर हूँ?

728
01:18:45,805 --> 01:18:46,806
थी।

729
01:18:48,891 --> 01:18:50,893
तुम मुझसे बेहतर थी।

730
01:18:53,104 --> 01:18:56,732
-पर आज रात उस मंच पर मैं जाऊँगी।
-मज़ाक कर रही हो?

731
01:18:57,608 --> 01:18:59,235
तुम बस एक एवजी कलाकार हो।

732
01:18:59,318 --> 01:19:02,029
दस मिनटों में जब यह एवजी कलाकार

733
01:19:02,113 --> 01:19:05,616
मंच पर जाएगी, तब देखेंगे,
जूलियार्ड के स्काउट क्या कहते हैं।

734
01:19:07,994 --> 01:19:10,788
तुम्हें लगता है
कि जूलियार्ड के स्काउट यहाँ हैं?

735
01:19:11,456 --> 01:19:13,249
मुझे पता है। एलेक्सिस ने कहा...

736
01:19:13,332 --> 01:19:15,126
एलेक्सिस एक नंबर का बेवकूफ़ है।

737
01:19:15,209 --> 01:19:18,880
जूलियार्ड अपने स्काउट नहीं भेजता।
दुनिया का बेहतरीन कला स्कूल है।

738
01:19:18,963 --> 01:19:21,174
उसे ज़रूरत नहीं है।

739
01:19:21,883 --> 01:19:24,302
ओह, जूल्स।
तुम्हें लगा कि सब कुछ बदल जाएगा।

740
01:19:24,385 --> 01:19:26,762
-मुझे डराओ मत।
-मुझे उसकी ज़रूरत नहीं

741
01:19:26,846 --> 01:19:28,848
क्योंकि बात दरअसल यह है।

742
01:19:28,931 --> 01:19:32,727
तुम वहाँ जाकर संगीत के
इतिहास का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन

743
01:19:32,810 --> 01:19:36,063
कर सकती हो, फिर भी कुछ नहीं बदलेगा।

744
01:19:36,147 --> 01:19:38,149
तुम फिर भी जूलिएट लोव ही रहोगी

745
01:19:38,232 --> 01:19:41,027
और अगले साल, तुम कहीं नहीं जाओगी।

746
01:19:42,195 --> 01:19:44,322
तुम और मैं, हम दोनों नाकाम रहे।

747
01:19:45,448 --> 01:19:47,533
पर कम से कम, मेरे पास बहाना तो है।

748
01:19:48,242 --> 01:19:49,785
तुम बस मामूली हो।

749
01:20:00,213 --> 01:20:01,797
प्रदर्शन लिए शुभकामनाएँ।

750
01:20:48,052 --> 01:20:49,554
मुझमें कोई बात है।

751
01:20:49,637 --> 01:20:51,305
जूलिएट, समय हो गया।

752
01:21:15,246 --> 01:21:17,039
उन्हें दिखा दो, जूलिएट।

753
01:21:37,059 --> 01:21:38,519
वहाँ मिलूँगा।

754
01:23:53,279 --> 01:23:55,698
जूलिएट, क्या बात है?

755
01:24:50,920 --> 01:24:54,381
निकास

756
01:28:04,655 --> 01:28:05,864
जूलिएट,

757
01:28:06,865 --> 01:28:08,200
तुम एक सितारा हो।

758
01:28:15,416 --> 01:28:16,417
हाँ।

759
01:28:18,836 --> 01:28:20,212
मैं हूँ।

760
01:29:49,134 --> 01:29:51,136
संवाद अनुवादक परवीन कौर शोम

761
01:29:51,220 --> 01:29:53,222
रचनात्मक पर्यवेक्षक शीला सिजिन मैथ्यूज़

