1
00:00:06,041 --> 00:00:08,708
‏NETFLIX प्रस्तुत करता है

2
00:00:28,500 --> 00:00:31,000
‏दिल्ली 2007

3
00:00:50,750 --> 00:00:53,791
‏-अब मैं टकीला पियूँ क्या? पर मैं…
‏-क्यों नहीं?

4
00:00:59,250 --> 00:01:01,750
‏-महाराज, मेरे लिए गाना गाओ! गाओ!
‏-गाओ!

5
00:01:01,833 --> 00:01:05,458
‏वह सड़क के इस तरफ़ क्यों है?
‏यह क्या हो रहा है? क्या?

6
00:01:05,541 --> 00:01:08,375
‏-वह ऐसे क्यों चला रहा है?
‏-मैडम, मैं गाड़ी चलाऊँ?

7
00:01:08,458 --> 00:01:10,583
‏-डर लग रहा है, महाराज?
‏-न, डर नहीं लग रहा।

8
00:01:10,666 --> 00:01:11,916
‏तुम्हें डर लग रहा है।

9
00:01:13,166 --> 00:01:14,333
‏मैडम, गाय!

10
00:01:14,416 --> 00:01:16,083
‏गाय तो हिलने से रही।

11
00:01:16,166 --> 00:01:17,833
‏अरे गाय, सो जाओ!

12
00:01:21,083 --> 00:01:24,166
‏यह सबसे अच्छा जन्मदिन रहा।
‏मैं कभी नहीं आ पाती अगर…

13
00:01:24,250 --> 00:01:25,791
‏हैपी बर्थडे टू यू…

14
00:01:25,875 --> 00:01:27,083
‏हे भगवान।

15
00:01:27,166 --> 00:01:29,791
‏हैपी बर्थडे टू यू

16
00:01:29,875 --> 00:01:31,083
‏तुम कितने…

17
00:01:31,166 --> 00:01:34,250
‏हैपी बर्थडे, डियर पिंकी

18
00:01:34,333 --> 00:01:36,125
‏हैपी बर्थडे…

19
00:01:37,708 --> 00:01:40,250
‏माफ़ कीजिए,
‏कहानी की शुरुआत ऐसे नहीं होनी चाहिए।

20
00:01:40,333 --> 00:01:41,791
‏आखिर, मैं भारतीय हूँ,

21
00:01:41,875 --> 00:01:44,875
‏और यह मेरे लोगों की
‏एक पुरानी और पूजनीय प्रथा है

22
00:01:44,958 --> 00:01:47,500
‏कि कहानी की शुरुआत
‏किसी महान शक्ति की पूजा से करें।

23
00:01:51,375 --> 00:01:55,291
‏इसलिए मुझे भी किसी भगवान के
‏चरण स्पर्श करने चाहिए, पर किस भगवान के?

24
00:01:56,416 --> 00:02:00,291
‏मुसलमानों के एक हैं। ईसाईयों के तीन हैं।

25
00:02:01,541 --> 00:02:03,833
‏और हम हिंदुओं के 36 मिलियन हैं।

26
00:02:03,916 --> 00:02:06,375
‏कुल मिलाकर, 36 मिलियन

27
00:02:06,458 --> 00:02:09,166
‏और चार पवित्र पैरों में से
‏किसी को चुनना है।

28
00:02:10,208 --> 00:02:13,208
‏कुछ सोचते हैं कि इनमें से
‏किसी का भी अस्तित्व नहीं है,

29
00:02:13,291 --> 00:02:16,333
‏पर मेरे देश में,
‏दोनों सूरतों में फ़ायदा होता है।

30
00:02:16,416 --> 00:02:21,250
‏भारतीय कारोबारी ईमानदार और बेईमान,
‏दिखावा और भरोसा करने वाला,

31
00:02:21,333 --> 00:02:24,625
‏चालाक और सच्चा, सब कुछ एक साथ होना चाहिए।

32
00:02:26,291 --> 00:02:28,333
‏चीन के प्रधानमंत्री, वेन जायबाओ,

33
00:02:28,416 --> 00:02:32,250
‏भारत के प्रमुख कारोबारियों से
‏मिलने के लिए इस महीने भारत आएँगे।

34
00:02:32,833 --> 00:02:36,166
‏वह बढ़ती भारतीय अर्थव्यवस्था के बारे में
‏जानना चाहते हैं।

35
00:02:36,250 --> 00:02:39,916
‏इन आर्थिक महाशक्तियों की मुलाकात पर
‏दुनिया भर की नज़रें टिकी हैं।

36
00:02:40,000 --> 00:02:41,166
‏बैंगलोर 2010

37
00:02:41,250 --> 00:02:42,541
‏उम्मीद है कि जायबाओ…

38
00:02:42,625 --> 00:02:44,333
‏मिस्टर जायबाओ, हुज़ूर।

39
00:02:44,416 --> 00:02:47,666
‏जब पता चला कि आप
‏भारतीय कारोबारियों से मिलने आ रहे हैं,

40
00:02:47,750 --> 00:02:49,833
‏मुझे पता था कि आपको ईमेल करना ही चाहिए।

41
00:02:52,125 --> 00:02:55,791
‏सेवा में : महामहिम वेन जायबाओ,
‏प्रधानमंत्री कार्यालय, बीजिंग।

42
00:02:55,875 --> 00:02:58,791
‏भले ही हमारे देश में पीने के पानी, बिजली,

43
00:02:58,875 --> 00:03:01,000
‏सीवेज सिस्टम, जन-परिवहन,

44
00:03:01,083 --> 00:03:04,958
‏सफ़ाई की समझ, अनुशासन,
‏शिष्टाचार या वक्त की पाबंदी की कमी हो,

45
00:03:05,875 --> 00:03:07,333
‏पर कारोबारियों की कमी नहीं है।

46
00:03:07,958 --> 00:03:12,166
‏प्रधानमंत्री जायबाओ भारत की फलती
‏आउटसोर्सिंग अर्थव्यवस्था जानना चाहते…

47
00:03:12,250 --> 00:03:15,250
‏मैं कुछ समय से,
‏आपके देश की तरक्की देखता आया हूँ, जनाब।

48
00:03:15,333 --> 00:03:20,125
‏मुझे पता है कि आप चीनी लोग आज़ादी
‏और व्यक्तिगत स्वाधीनता बहुत पसंद करते हैं।

49
00:03:20,791 --> 00:03:23,083
‏अंग्रेज़ों ने आपको अपना नौकर बनाना चाहा,

50
00:03:23,166 --> 00:03:24,833
‏पर आपने ऐसा होने नहीं दिया।

51
00:03:25,541 --> 00:03:27,500
‏कमाल की बात है, प्रधानमंत्री साहब।

52
00:03:27,583 --> 00:03:30,416
‏ऐसा है कि एक वक्त था जब मैं भी एक नौकर था।

53
00:03:35,250 --> 00:03:40,125
‏आज, मैं भारत की सिलिकॉन वैली,
‏बैंगलोर में एक जाना-माना कारोबारी हूँ।

54
00:03:40,208 --> 00:03:43,291
‏कहते हैं कि इसका नाम
‏अमरीका की सिलिकॉन वैली पर रखा गया,

55
00:03:43,375 --> 00:03:46,625
‏पर शायद हम इस बात पर सहमत हो सकते हैं
‏कि अमरीका बीता हुआ कल है।

56
00:03:46,708 --> 00:03:49,750
‏भारत और चीन आने वाला कल हैं।

57
00:03:52,458 --> 00:03:54,916
‏इस यकीन के साथ कि देश का भविष्य

58
00:03:55,000 --> 00:03:57,625
‏एशियाई लोगों
‏और भूरी चमड़ी वाले के हाथ में है,

59
00:03:57,708 --> 00:04:00,833
‏अब जब हमारे पुराने मालिक,
‏गोरी चमड़ी वाले ने खुद को

60
00:04:00,916 --> 00:04:05,166
‏लौंडेबाजी, सेल फ़ोन के इस्तेमाल
‏और नशे में झोंककर खुद को बर्बाद कर लिया,

61
00:04:05,250 --> 00:04:07,875
‏मैं आपको मुफ़्त में ही

62
00:04:07,958 --> 00:04:12,166
‏अपनी ज़िंदगी की कहानी सुनाकर
‏भारत का सच बताना चाहूँगा।

63
00:04:14,958 --> 00:04:19,333
‏ये मेरे परिवार के सबसे खाते-पीते
‏और अहम सदस्य हैं।

64
00:04:19,458 --> 00:04:23,166
‏इनके बाद, मेरी चालाक,
‏बूढ़ी दादी, कुसुम आती हैं।

65
00:04:23,250 --> 00:04:27,000
‏उन्होंने मेरे भाई किशन को चाय की
‏दुकान पर ज़बरदस्ती काम पर लगाया।

66
00:04:28,500 --> 00:04:31,833
‏और रिक्शा चलाने वाले मेरे पिता से
‏एक-एक पैसा ले लेती थी।

67
00:04:33,250 --> 00:04:36,708
‏मैं लक्ष्मणगढ़ गाँव का बाशिंदा हूँ,
‏जो अंधेरे में डूबा हुआ है।

68
00:04:37,791 --> 00:04:39,375
‏भारत में दो अलग-अलग देश बसते हैं,

69
00:04:40,416 --> 00:04:43,166
‏एक भारत रोशन है,

70
00:04:43,875 --> 00:04:45,375
‏और दूसरा अंधेरे में डूबा है।

71
00:04:47,291 --> 00:04:51,083
‏शायद आप जैसे अमीर इंसान को पता है
‏कि मैं किस हिस्से से आता हूँ।

72
00:04:52,291 --> 00:04:56,333
‏अपने बारे में मूल रूप से बताऊँ,
‏तो उस पोस्टर से अच्छा और कुछ था ही नहीं,

73
00:04:56,416 --> 00:04:59,000
‏जो कुछ साल पहले, कारोबार के चलते,

74
00:04:59,083 --> 00:05:01,458
‏पुलिस ने मेरे नाम का बनाया था।

75
00:05:02,833 --> 00:05:04,416
‏बलराम हलवाई - लापता आदमी की
‏तलाश में मदद चाहिए

76
00:05:04,500 --> 00:05:07,833
‏हाँ, पुलिस को मेरी तलाश है। क्यों?

77
00:05:07,916 --> 00:05:09,250
‏समय आने पर बताऊँगा,

78
00:05:09,333 --> 00:05:14,541
‏पर अगर वादा करें कि जब तक अपनी कहानी नहीं
‏सुनाता, आप मेरे बारे में राय नहीं बनाएँगे।

79
00:05:18,541 --> 00:05:20,416
‏पढ़ो। तुम।

80
00:05:22,333 --> 00:05:23,500
‏पढ़ना नहीं आता?

81
00:05:24,083 --> 00:05:26,208
‏"ए, जी, ज़ेड…"

82
00:05:31,708 --> 00:05:33,333
‏"हम एक महान धरती पर रहते हैं।"

83
00:05:33,416 --> 00:05:36,583
‏"भगवान बुद्ध को इस धरती पर
‏ज्ञान की प्राप्ति हुई थी।"

84
00:05:37,375 --> 00:05:41,166
‏"हम भगवान के आभारी हैं
‏कि हमारा जन्म इस धरती पर हुआ।"

85
00:05:41,916 --> 00:05:43,041
‏यहाँ आओ, लड़के।

86
00:05:48,458 --> 00:05:51,166
‏-यह महिला कौन हैं?
‏-महान समाजवादी नेता जी, सर।

87
00:05:51,250 --> 00:05:53,916
‏और छोटे बच्चों के लिए इनका क्या संदेश है?

88
00:05:54,000 --> 00:05:57,291
‏किसी भी भूले-बिसरे गाँव का
‏कोई भी गरीब लड़का

89
00:05:57,833 --> 00:06:00,666
‏बड़ा होकर भारत का प्रधानमंत्री बन सकता है।

90
00:06:00,750 --> 00:06:03,750
‏जंगल का ऐसा कौन सा दुर्लभ जानवर है

91
00:06:03,833 --> 00:06:06,875
‏जो एक पीढ़ी में
‏सिर्फ़ एक बार पैदा होता है?

92
00:06:06,958 --> 00:06:08,583
‏द व्हाइट टायगर।

93
00:06:08,666 --> 00:06:12,541
‏तुम वही हो। द व्हाइट टायगर।

94
00:06:13,541 --> 00:06:18,416
‏मैं तुम्हें यहाँ से दूर,
‏हमारी महान राजधानी, दिल्ली के

95
00:06:19,000 --> 00:06:21,583
‏किसी स्कूल का वज़ीफ़ा दिलाऊँगा।

96
00:06:28,458 --> 00:06:30,416
‏-क्लैविकल?
‏-क्लैविकल।

97
00:06:30,500 --> 00:06:31,708
‏क्लैविकल?

98
00:06:45,958 --> 00:06:48,625
‏अंधेरे में, हम सब एकसाथ सोया करते थे…

99
00:06:49,375 --> 00:06:53,875
‏एक जीव, कनखजूरे की तरह
‏एक-दूसरे के ऊपर टाँगे रखकर।

100
00:07:00,250 --> 00:07:02,666
‏मगरमच्छ कैसे तैरते हैं?

101
00:07:15,250 --> 00:07:18,750
‏सारस। वह हमारे गाँव पर
‏राज करने वाला ज़मींदार था

102
00:07:18,833 --> 00:07:21,875
‏और हमारी कमाई का
‏एक-तिहाई हिस्सा वसूल किया करता था।

103
00:07:21,958 --> 00:07:25,791
‏वह गाँव को इस तरह से निचोड़ लेता था
‏कि बाद में कुछ नहीं बचता था।

104
00:07:26,666 --> 00:07:30,333
‏हम उसके बड़े बेटे,
‏नेवले से और ज़्यादा डरते थे।

105
00:07:34,833 --> 00:07:37,083
‏और मेरे पिता हमेशा उनके कर्ज़दार रहते थे।

106
00:07:48,833 --> 00:07:49,791
‏मुन्ना!

107
00:08:42,250 --> 00:08:44,375
‏मैंने दोबारा कभी स्कूल में कदम नहीं रखा।

108
00:08:49,208 --> 00:08:52,916
‏उस साल के अंत तक,
‏मेरे पिता टीबी के चलते बीमार पड़ गए थे।

109
00:08:54,833 --> 00:08:57,541
‏लक्ष्मणगढ़ में किसी नेता ने
‏अस्पताल नहीं बनवाया था,

110
00:08:57,625 --> 00:09:00,291
‏इसलिए दो दिन का सफ़र तय कर,
‏दूसरे गाँव जाना पड़ा।

111
00:09:06,291 --> 00:09:07,708
‏कोई डॉक्टर नहीं आया।

112
00:09:13,208 --> 00:09:14,791
‏चुनाव के वादों से मैंने सीखा था

113
00:09:14,875 --> 00:09:19,333
‏कि एक आज़ाद प्रजातंत्र में
‏गरीब न होना कितना ज़रूरी होता है।

114
00:10:19,375 --> 00:10:22,333
‏मरकर भी,
‏वह अपनी किस्मत का विरोध कर रहे थे।

115
00:10:22,958 --> 00:10:29,458
‏मरने, दोबारा जन्म लेने, और फिर से
‏मर जाने का विरोध, सब बेकार में।

116
00:10:43,125 --> 00:10:45,000
‏उस पल मैंने यह समझा

117
00:10:45,083 --> 00:10:48,291
‏कि भारत में एक आदमी के लिए
‏अपनी आज़ादी पाना कितना मुश्किल है।

118
00:10:51,750 --> 00:10:53,875
‏बाद में, मुझे इसकी वजह समझ में आई।

119
00:10:55,375 --> 00:10:57,708
‏दस हज़ार साल के इतिहास में,

120
00:10:57,791 --> 00:11:01,500
‏इस देश में से जन्म लेने वाली
‏सबसे महान चीज़ है, चाकरी का चरखा।

121
00:11:09,250 --> 00:11:11,666
‏उन्हें खून दिखाई देता है,
‏उसकी गंध भी आती है।

122
00:11:11,750 --> 00:11:15,083
‏उन्हें पता है कि अगली बारी उनकी है,
‏फिर भी बगावत नहीं करते।

123
00:11:15,750 --> 00:11:18,083
‏वे पिंजरे से निकलने की कोशिश ही नहीं करते।

124
00:11:22,875 --> 00:11:26,166
‏यहाँ के नौकरों को भी
‏इसी तरह से पेश आना सिखाया गया है।

125
00:11:27,875 --> 00:11:30,958
‏उसकी पीठ पर लदे सामान की कीमत
‏उसकी दो साल की पगार जितनी है,

126
00:11:31,541 --> 00:11:34,500
‏फिर भी, ईमानदारी से
‏यह पैसा अपने मालिक तक पहुँचा देगा,

127
00:11:34,583 --> 00:11:37,083
‏बिना उसमें से एक पैसा लिए।

128
00:11:37,166 --> 00:11:38,500
‏कोई नौकर नहीं लेता।

129
00:11:38,583 --> 00:11:43,625
‏क्यों? क्योंकि भारतीय लोग दुनिया में
‏सबसे ईमानदार और धार्मिक होते हैं?

130
00:11:43,708 --> 00:11:44,916
‏नहीं।

131
00:11:45,000 --> 00:11:49,208
‏क्योंकि हम में से 99.9 प्रतिशत लोग
‏चाकरी के चरखे में फँसे हैं।

132
00:11:50,541 --> 00:11:53,041
‏नौकर इस हद तक वफ़ादार होते हैं

133
00:11:53,125 --> 00:11:56,583
‏कि आप एक आदमी के हाथ में
‏मोक्ष की चाबी पकड़ा सकते हैं

134
00:11:56,666 --> 00:11:59,416
‏और वह श्राप देकर
‏उसे दोबारा आपकी ओर फेंक देगा।

135
00:12:10,000 --> 00:12:13,375
‏मैंने अपने समय में,
‏चोरी से ग्राहकों की बातें सुनना सीखा था।

136
00:12:13,458 --> 00:12:15,458
‏एक मौके की तलाश में।

137
00:12:18,875 --> 00:12:21,666
‏यह करना मेरे भाई ने
‏बहुत पहले छोड़ दिया था।

138
00:12:46,958 --> 00:12:49,666
‏पता है कि आप जैसे साम्यवादी
‏भगवान को नहीं मानते,

139
00:12:49,750 --> 00:12:51,166
‏पर आप किस्मत को मानते हैं?

140
00:12:52,500 --> 00:12:56,833
‏तभी मैंने पहली बार उन्हें देखा था,
‏सारस के सबसे छोटे बेटे, अशोक साहब को।

141
00:12:58,666 --> 00:13:01,833
‏वह हाल ही में अमरीका से
‏भारत लौटकर आए थे, धनबाद में,

142
00:13:01,916 --> 00:13:04,250
‏जहाँ उनके परिवार ने
‏कोयले से दौलत कमाई की थी।

143
00:13:05,250 --> 00:13:08,000
‏तभी मुझे समझ में आ गया
‏कि यही मेरे मालिक हैं।

144
00:13:44,208 --> 00:13:45,541
‏दादी ने उसकी शादी कर दी थी,

145
00:13:45,625 --> 00:13:48,708
‏अपनी बीवी के साथ
‏मौज-मस्ती के लिए दो हफ़्ते दिए थे,

146
00:13:48,791 --> 00:13:51,750
‏और अब वह यहाँ फँसा बैठा था।
‏मेरी भी वही हालत होती।

147
00:15:17,875 --> 00:15:20,250
‏धनबाद

148
00:15:20,333 --> 00:15:22,666
‏और अब, मुझे बस गाड़ी चलाना सीखना था।

149
00:16:12,375 --> 00:16:14,750
‏उनका पता ढूँढना उतना मुश्किल नहीं था।

150
00:16:14,833 --> 00:16:16,666
‏मुझे बस दरवाज़ा पार करना था।

151
00:16:29,625 --> 00:16:32,375
‏चार साल से हम गाड़ी चला रहे थे।
‏वहाँ मालिक गुज़र गए…

152
00:16:42,541 --> 00:16:45,375
‏नमस्ते। आप ही के गाँव से हूँ, सर!
‏लक्ष्मणगढ़ से।

153
00:16:49,875 --> 00:16:52,833
‏मैं मुख्य जंक्शन पर
‏चाय की दुकान पर काम करता था, सर!

154
00:16:52,916 --> 00:16:54,791
‏मैं ही आपकी गाड़ी पर चाय लाता था।

155
00:17:11,875 --> 00:17:14,750
‏कि गाँव पर राज करने के लिए,
‏आपके और बेटे हों।

156
00:17:17,875 --> 00:17:19,750
‏लोग अभी भी मुझे याद करते हैं?

157
00:17:21,833 --> 00:17:24,083
‏हम सब कहते हैं कि हमारे पिता चले गए, सर।

158
00:17:24,166 --> 00:17:27,291
‏सभी ज़मींदारों में सबसे अच्छे और नेक,
‏गांधी जी की तरह।

159
00:17:27,375 --> 00:17:28,333
‏गांधी की तरह?

160
00:17:28,416 --> 00:17:31,500
‏-जी, सर। मोहनदास करमचंद गांधी जी।
‏-अच्छा।

161
00:17:32,541 --> 00:17:33,541
‏तुम्हें क्या चाहिए?

162
00:17:33,625 --> 00:17:35,250
‏सर, आपकी इजाज़त हो तो,

163
00:17:35,333 --> 00:17:38,125
‏आपके लिए ड्राइवर बनना चाहता हूँ।
‏या आपके बेटे के लिए।

164
00:17:38,916 --> 00:17:40,458
‏-तुम मुसलमान हो?
‏-नहीं, सर।

165
00:17:40,541 --> 00:17:41,583
‏हर रोज़ नहाता हूँ।

166
00:17:41,666 --> 00:17:43,791
‏खुद को साफ़ रखता हूँ, और आलसी नहीं हूँ।

167
00:17:43,875 --> 00:17:45,875
‏-हैलो, मेरा नाम अशोक है।
‏-मत करो।

168
00:17:45,958 --> 00:17:48,166
‏तुम्हें ड्राइवर चाहिए,
‏यह हमें घुमाकर लाएगा।

169
00:17:48,250 --> 00:17:49,833
‏-देखें कितना अच्छा है।
‏-जी, सर।

170
00:17:51,208 --> 00:17:53,541
‏मेरी किस्मत देखिए, नेवला।

171
00:17:53,625 --> 00:17:55,583
‏-चला लेता है।
‏-हाँ।

172
00:18:00,750 --> 00:18:04,250
‏पुराने ज़माने में,
‏जब भारत धरती पर सबसे अमीर देश था,

173
00:18:04,333 --> 00:18:06,416
‏एक हज़ार जातियाँ और किस्मतें थीं।

174
00:18:06,500 --> 00:18:08,625
‏इन दिनों, सिर्फ़ दो जातियाँ हैं।

175
00:18:08,708 --> 00:18:12,458
‏बड़े पेट वाले मर्द और छोटे पेट वाले मर्द।

176
00:18:12,541 --> 00:18:15,958
‏और बस दो ही किस्मतें हैं।
‏शिकार करो या शिकार बन जाओ।

177
00:18:18,541 --> 00:18:21,916
‏-हमारे सारे नौकर ऊँची जाति के हैं।
‏-जाति से क्या फ़र्क पड़ता है?

178
00:18:23,875 --> 00:18:26,500
‏-मेरी जाति में कभी नहीं पीते।
‏-तो क्या करते हो?

179
00:18:31,875 --> 00:18:33,916
‏इसलिए इतनी मीठी-मीठी बातें कर रहा है?

180
00:18:35,166 --> 00:18:37,500
‏-खाना पकाते हो?
‏-बिल्कुल, सर। बहुत अच्छा।

181
00:18:37,583 --> 00:18:40,000
‏-क्या बनाते हो?
‏-हर तरह की मिठाइयाँ, सर।

182
00:18:40,083 --> 00:18:43,833
‏गुलाब जामुन, रसगुल्ला,
‏लड्डू, रसमलाई, काजू बर्फ़ी।

183
00:18:45,500 --> 00:18:49,541
‏ड्राइवर खाना भी पका लेता है।
‏सिर्फ़ भारत में। कल से शुरू कर सकते हो?

184
00:18:49,625 --> 00:18:52,541
‏इतनी जल्दी नहीं।
‏पहले इसके परिवार का पता लगाना होगा।

185
00:18:55,541 --> 00:18:59,083
‏आप लोग मेरे माँ-बाप जैसे हैं।
‏माँ-बाप से पैसे कैसे माँगूँ?

186
00:18:59,166 --> 00:19:00,416
‏महीने के पंद्रह सौ।

187
00:19:00,500 --> 00:19:04,458
‏नहीं, सर, बहुत ज़्यादा हो जाएगा।
‏मुझे उसका आधा दे दीजिए, सर। बहुत है।

188
00:19:04,541 --> 00:19:07,541
‏तुम्हें दो महीने से ज़्यादा रखा,
‏तो दो हज़ार हो जाएगी।

189
00:19:07,625 --> 00:19:09,958
‏-सिर्फ़ मेरे लिए गाड़ी चलाओगे।
‏-जी, सर।

190
00:19:13,125 --> 00:19:14,416
‏इतना हॉर्न मत बजाओ।

191
00:19:18,666 --> 00:19:19,708
‏तुमने ऐसा क्यों किया?

192
00:19:19,791 --> 00:19:20,958
‏सलाख निकालें?

193
00:19:21,041 --> 00:19:22,791
‏-ऐसा मत करो।
‏-सलाख निकालते हैं।

194
00:19:31,500 --> 00:19:34,166
‏नेवले ने लक्ष्मणगढ़ में
‏अपने आदमी को फ़ोन किया होगा,

195
00:19:34,250 --> 00:19:37,041
‏क्योंकि दो दिन बाद,
‏जब उन्होंने मुझे काम पर रखा,

196
00:19:37,125 --> 00:19:39,125
‏मेरे परिवार के बारे में सब पता था।

197
00:19:40,875 --> 00:19:45,166
‏हमारे देश की आन-बान-शान, भारतीय परिवार।

198
00:19:47,166 --> 00:19:52,041
‏हर मालिक को हर समय पता होना चाहिए
‏कि उसके नौकर का परिवार कहाँ रहता है,

199
00:19:52,125 --> 00:19:55,500
‏अगर नौकर अपने मालिक से चोरी करके
‏भागने का फ़ैसला करे तो।

200
00:19:55,583 --> 00:19:56,791
‏अगर ऐसा होता है…

201
00:20:01,333 --> 00:20:03,291
‏सही भी है। मैं भी यही करता।

202
00:20:09,916 --> 00:20:13,333
‏पर मालिक लोग अपने नौकर के
‏परिवार के साथ ऐसा ही कुछ करते हैं।

203
00:20:20,333 --> 00:20:22,458
‏चाकरी का चरखा इसी तरह से चलता है।

204
00:20:22,541 --> 00:20:26,250
‏इसी तरह यह भारत के लाखों आदमियों
‏और औरतों को फँसाकर रखता है।

205
00:20:26,791 --> 00:20:30,750
‏इसलिए भरोसा रखिए, सारस और उनके बेटे
‏मेरी वफ़ादारी पर भरोसा कर सकते थे।

206
00:20:39,958 --> 00:20:42,208
‏तुम मेरे साथ ही रहोगे।

207
00:20:49,541 --> 00:20:51,291
‏छत भी बहुत अच्छी है!

208
00:21:39,250 --> 00:21:40,791
‏इंटरकूलर टर्बो 2800 - 4X4

209
00:21:40,875 --> 00:21:42,583
‏पजेरो

210
00:21:43,166 --> 00:21:47,208
‏क्या उस नफ़रत की बराबरी कोई कर सकता है
‏जो दो नंबर वाला नौकर

211
00:21:47,291 --> 00:21:48,416
‏एक नंबर से करता है?

212
00:21:54,458 --> 00:21:57,791
‏जब मैं सफ़ाई करता था,
‏वह मालिक की तरह घूमा करता था।

213
00:21:59,166 --> 00:22:02,750
‏उसके पास सारे हिंदु भगवान थे
‏और हमेशा पूजा करता रहता था,

214
00:22:02,833 --> 00:22:07,000
‏मानो मुझ पर आरोप लगा रहो हो
‏एक नक्सल, आपके जैसा साम्यवादी होने का, सर।

215
00:22:07,875 --> 00:22:10,458
‏मैं उससे ज़्यादा पूजा किया करता।

216
00:22:32,916 --> 00:22:34,916
‏यह आदमी कुछ तो छुपा रहा था,

217
00:22:35,000 --> 00:22:38,833
‏और एक सफल कारोबारी,
‏अपने प्रतियोगी के राज़ पता कर ही लेता है।

218
00:22:44,291 --> 00:22:48,666
‏बहुत अच्छे। वाह। सुना तुमने?
‏हाँ, अच्छा था न?

219
00:22:50,041 --> 00:22:54,125
‏ए, ड्राइवर! प्लीज़, ज़रा यहाँ आ सकते हो?

220
00:22:55,708 --> 00:22:57,875
‏अच्छा, इसके लिए तुम्हें लेटना होगा…

221
00:22:57,958 --> 00:22:59,166
‏अरे! अंदर आओ।

222
00:22:59,750 --> 00:23:01,625
‏मैं तुमसे कुछ पूछना चाहता था।

223
00:23:01,708 --> 00:23:04,250
‏अरे, पल भर के लिए ज़रा घूम जाओगे?

224
00:23:04,333 --> 00:23:05,708
‏-हाँ।
‏-नहीं!

225
00:23:06,500 --> 00:23:08,750
‏मेरा वह मतलब नहीं था। बस यहाँ खड़े हो जाओ।

226
00:23:09,541 --> 00:23:11,958
‏मुझे लगता है कि तुम्हारी पीठ…

227
00:23:12,041 --> 00:23:13,541
‏अब मानते हुए शर्म आ रही है,

228
00:23:13,625 --> 00:23:16,583
‏पर उस पल मुझे लगा
‏कि अशोक सर की बीवी, पिंकी मैडम

229
00:23:16,666 --> 00:23:18,208
‏"उस तरह की औरत" थीं।

230
00:23:18,291 --> 00:23:20,666
‏माफ़ करना, अपना परिचय नहीं दिया।

231
00:23:20,750 --> 00:23:23,250
‏हैलो, मेरा नाम पिंकी है।
‏तुमसे मिलकर अच्छा लगा।

232
00:23:23,333 --> 00:23:25,541
‏जान, अच्छा। मुझे इससे बात करनी है।

233
00:23:25,625 --> 00:23:27,375
‏-अच्छा। ठीक है।
‏-मुझे बात करनी है।

234
00:23:27,458 --> 00:23:31,541
‏तो, ड्राइवर। हम दोनों…
‏माफ़ करना। तुम्हारा नाम क्या है?

235
00:23:31,625 --> 00:23:33,208
‏-बलराम, सर।
‏-हाँ, बलराम।

236
00:23:33,291 --> 00:23:36,500
‏तो, बलराम,
‏तुम्हें इंटरनेट के बारे में पता है?

237
00:23:37,458 --> 00:23:40,291
‏नहीं, सर, पर मैं अभी
‏गाड़ी लेकर बाज़ार जा सकता हूँ

238
00:23:40,375 --> 00:23:43,708
‏-और आपको जितने चाहिए ले आऊँगा।
‏-नहीं, कोई बात नहीं। शुक्रिया।

239
00:23:45,041 --> 00:23:46,291
‏तुम्हारे पास फ़ेसबुक है?

240
00:23:47,083 --> 00:23:49,208
‏हाँ, सर। मुझे हमेशा किताबों से प्यार था।

241
00:23:49,291 --> 00:23:52,166
‏मैंने सुना कि तुम्हें पढ़ना आता है।
‏कंप्यूटर देखा है?

242
00:23:52,250 --> 00:23:56,375
‏हाँ, सर। दरअसल, गाँव में
‏बकरियों के साथ काफ़ी सारे थे।

243
00:23:56,458 --> 00:23:57,500
‏-बकरियाँ?
‏-जी, सर।

244
00:23:57,583 --> 00:24:00,000
‏बकरियाँ समझदार हैं,
‏कंप्यूटर इस्तेमाल करती हैं।

245
00:24:00,083 --> 00:24:02,541
‏उनके चेहरों से ही पता चल गया
‏कि कोई गलती की थी।

246
00:24:02,625 --> 00:24:05,666
‏पिंकी, देखा। इसने दो-तीन साल पढ़ाई की है।

247
00:24:05,750 --> 00:24:07,041
‏यह पढ़-लिख सकता है,

248
00:24:07,125 --> 00:24:10,125
‏पर जो पढ़ा है, उसकी समझ नहीं है।
‏अधूरा सा है।

249
00:24:10,208 --> 00:24:12,791
‏तुम बदतमीज़ी कर रहे हो। यह यहीं खड़ा है।

250
00:24:12,875 --> 00:24:14,791
‏-बदतमीज़ी नहीं कर रहा।
‏-बस करो, अशोक।

251
00:24:14,875 --> 00:24:16,166
‏तुम समझ नहीं रही।

252
00:24:16,250 --> 00:24:19,208
‏यह ड्राइवर भारत की सबसे बड़ी
‏अप्रयुक्त मंडी की मिसाल है,

253
00:24:19,291 --> 00:24:23,166
‏जो इंटरनेट सर्फ़ करेगा,
‏सेल फ़ोन खरीदेगा, मध्यम वर्ग में पहुँचेगा।

254
00:24:23,250 --> 00:24:24,833
‏जिसमें मैं इसकी मदद कर सकता हूँ।

255
00:24:27,333 --> 00:24:29,125
‏तुम नया भारत हो, बलराम।

256
00:24:29,208 --> 00:24:30,666
‏मैं नया भारत हूँ, सर।

257
00:24:33,291 --> 00:24:34,125
‏तुम जा सकते हो।

258
00:24:40,708 --> 00:24:43,000
‏उनका मेरे बारे में ऐसा कहना ठीक नहीं लगा।

259
00:24:43,083 --> 00:24:46,166
‏"अधूरा।" पर उन्होंने ठीक ही कहा था।

260
00:24:46,250 --> 00:24:47,791
‏जब आप भारत आएँगे, सर,

261
00:24:47,875 --> 00:24:50,333
‏आपको मेरे जैसे लाखों आदमी मिलेंगे।

262
00:24:50,416 --> 00:24:53,333
‏हमारी भूरी खोपड़ी को खोलकर
‏अंदर झाँककर देखिए।

263
00:24:53,416 --> 00:24:54,250
‏साइबर कैफ़े

264
00:24:54,333 --> 00:24:58,166
‏आपको कई सारे विचार मिलेंगे,
‏आधे तैयार, आधे सही,

265
00:24:58,250 --> 00:25:02,458
‏सब एक-दूसरे में मिले हुए,
‏और हम उसी को लेकर जीते हैं।

266
00:25:14,000 --> 00:25:17,875
‏सच में, पापा, भारत का भविष्य है,
‏अमरीकी कंपनियों के साथ आउटसोर्स करना।

267
00:25:17,958 --> 00:25:21,250
‏हमारा भविष्य चीन है। वे बड़ी सड़कें
‏बना रहे हैं और उन्हें कोयला चाहिए।

268
00:25:21,333 --> 00:25:22,458
‏और हम कोयला बेचते हैं।

269
00:25:22,541 --> 00:25:25,666
‏हमें विविधता लानी चाहिए।
‏आईटी तरक्की कर रहा है, इंटरनेट…

270
00:25:25,750 --> 00:25:27,791
‏इंटरनेट? वह क्या है?

271
00:25:28,666 --> 00:25:30,416
‏कोयला असली चीज़ है। छू सकता हूँ।

272
00:25:30,500 --> 00:25:34,208
‏नहीं, सर। मैंने अशोक सर से सीखा,
‏इंटरनेट मकड़ी के जाल जैसा असली है।

273
00:25:34,291 --> 00:25:37,125
‏कि यह दुनिया भर के लोगों को…

274
00:25:39,125 --> 00:25:40,083
‏किस लिए?

275
00:25:40,666 --> 00:25:43,166
‏-इंटरनेट के लिए, सर।
‏-ए!

276
00:25:43,250 --> 00:25:46,666
‏तुम ज़्यादा दबा रहे हो।
‏पापा को गुस्सा आ रहा है। आराम से दबाओ।

277
00:25:46,791 --> 00:25:50,083
‏तुम नौकरों को क्यों मारते हो?
‏अमरीका में आप पर मुकदमा चल सकता है।

278
00:25:50,166 --> 00:25:51,666
‏यह अमरीका नहीं है, बेटा।

279
00:26:27,166 --> 00:26:28,541
‏जैविक फ़्रेशनर - कीमत 4300 रुपये

280
00:26:43,041 --> 00:26:44,583
‏मैं बस 200 रख सकता था।

281
00:26:45,750 --> 00:26:49,083
‏दादी हर महीने बाकी पैसा लेने के लिए
‏किशन को भेज देती थी।

282
00:27:23,000 --> 00:27:24,416
‏-इजाज़त नहीं है।
‏-क्यों?

283
00:28:27,416 --> 00:28:30,375
‏मैं कितना बेवकूफ़ था। रमज़ान का महीना था।

284
00:28:30,458 --> 00:28:33,041
‏तभी तो वह दिन में खा-पी नहीं सकता था।

285
00:28:34,000 --> 00:28:39,750
‏नंबर एक ड्राइवर मुसलमान था,
‏और सारस को मुसलमानों से नफ़रत थी।

286
00:28:53,250 --> 00:28:54,625
‏मैं हक्का-बक्का रह गया।

287
00:28:54,708 --> 00:28:56,541
‏यही वह औरत थी

288
00:28:56,625 --> 00:28:59,416
‏जिसे मैंने बचपन से
‏लाखों पोस्टरों पर देखा था।

289
00:28:59,500 --> 00:29:01,291
‏महान समाजवादी नेता जी।

290
00:29:02,333 --> 00:29:05,625
‏मेरी और बाकी गरीबों की तरह,
‏वह भी नीची जाति की थीं।

291
00:29:05,708 --> 00:29:07,208
‏एक अच्छे कारोबारी की तरह,

292
00:29:07,291 --> 00:29:10,625
‏वह हमारे राज्य की
‏मुख्यमंत्री बनने में सफल रही थीं।

293
00:29:10,708 --> 00:29:14,666
‏उन्हें अमीरों से मुकाबला करना आता था,
‏और इसलिए वह हमें अच्छी लगती थीं।

294
00:29:14,750 --> 00:29:16,833
‏आप बिना कर भरे सरकारी खदानों में से

295
00:29:16,916 --> 00:29:20,750
‏कोयला निकालते हैं
‏क्योंकि मैं आपके आड़े नहीं आती।

296
00:29:20,833 --> 00:29:23,291
‏और उसके लिए
‏हम आपके आभारी भी रहे हैं, मैडम।

297
00:29:23,375 --> 00:29:26,916
‏बीस लाख रुपये कुछ ज़्यादा हैं।
‏हमें खुशी होगी…

298
00:29:29,125 --> 00:29:31,833
‏-आपको कुछ चाहिए, मैडम?
‏-मैं लाती हूँ।

299
00:29:48,166 --> 00:29:50,833
‏सरकार को पैसा नहीं देना चाहते, तो मुझे दो।

300
00:29:50,916 --> 00:29:52,041
‏पच्चीस लाख।

301
00:29:52,833 --> 00:29:53,875
‏और मज़ाक नहीं कर रही!

302
00:30:05,833 --> 00:30:09,833
‏सीधे दिल्ली चलते हैं
‏और विरोधी पार्टी को पैसा खिलाते हैं।

303
00:30:12,208 --> 00:30:16,000
‏मैं मानता हूँ।
‏पापा, मैं दिल्ली जाना चाहता हूँ।

304
00:30:19,666 --> 00:30:21,583
‏-प्लीज़, पापा।
‏-पापा, मैं कुछ कहूँगी।

305
00:30:21,666 --> 00:30:24,458
‏आपकी उस तरह से
‏बेइज़्ज़ती नहीं होनी चाहिए थी।

306
00:30:24,541 --> 00:30:26,500
‏ऐसा नहीं होना चाहिए था। एक सेकेंड।

307
00:30:26,583 --> 00:30:28,708
‏दिल्ली न्यू यॉर्क जैसा शहर है।

308
00:30:28,791 --> 00:30:31,833
‏ए, अशोक। इससे कहो
‏कि इसे बोलने का हक नहीं है।

309
00:30:31,916 --> 00:30:34,875
‏हे भगवान। मैं यहीं बैठी हूँ।
‏आप मुझसे बात कीजिए।

310
00:30:34,958 --> 00:30:38,166
‏मैं कायरोप्रैक्टिक डॉक्टर हूँ,
‏एनवाईयू से डीपीटी मिला है।

311
00:30:38,250 --> 00:30:42,083
‏कागज़ के टुकड़े बेडरूम की दीवारों पर
‏अच्छे लगते हैं, जहाँ इसकी जगह है।

312
00:30:42,166 --> 00:30:44,500
‏अच्छा, एक बात कहूँ? नहीं। एक बात कहूँ?

313
00:30:44,583 --> 00:30:48,250
‏मैं और अशोक दिल्ली जाकर
‏आपकी कर के घपले वाली समस्या सुलझाएँगे,

314
00:30:48,333 --> 00:30:50,500
‏और आपको पोस्टकार्ड भेजेंगे। कैसा रहेगा?

315
00:30:50,583 --> 00:30:53,083
‏पिंकी मैडम इतनी गर्म दिमाग की कैसे थीं?

316
00:30:53,166 --> 00:30:56,000
‏-परंपराओं की परवाह नहीं थी।
‏-अपने पति को जानती हूँ!

317
00:30:57,000 --> 00:31:00,791
‏और जब नंबर एक ड्राइवर को
‏मेरे मालिक को दिल्ली ले जाने का बोनस मिला,

318
00:31:02,041 --> 00:31:05,541
‏मैंने कुछ ऐसा किया
‏जो काश आपको बताना न पड़ता।

319
00:32:09,000 --> 00:32:10,500
‏कैसी घिनौनी ज़िंदगी थी,

320
00:32:10,583 --> 00:32:14,541
‏जहाँ बस एक नौकर का काम पाने के लिए
‏अपना धर्म और नाम छुपाना पड़ा।

321
00:32:15,333 --> 00:32:17,583
‏मैं उसके पास जाकर माफ़ी माँगना चाहता था।

322
00:32:17,666 --> 00:32:21,166
‏"तुम दिल्ली में उनके ड्राइवर रहो।"
‏माफ़ करना, भाई।

323
00:32:30,541 --> 00:32:32,875
‏क्या पता इनकी कब ज़रूरत पड़ जाए?

324
00:33:57,041 --> 00:33:58,708
‏-जान, मेरा दरवाज़ा…
‏-हाँ।

325
00:33:59,541 --> 00:34:02,875
‏-मुझे पेशाब करना है।
‏-अरे, नहीं, बेचारा!

326
00:34:05,583 --> 00:34:07,708
‏-बलराम, तुम बैग संभाल लोगे?
‏-जी, मैडम।

327
00:34:07,791 --> 00:34:10,666
‏वहाँ द्वारपाल की एक गाड़ी है, वह ले लो।

328
00:34:10,750 --> 00:34:14,458
‏सारा सामान निकाल लो,
‏और गाड़ी ठीक से खड़ी कर दो।

329
00:34:24,208 --> 00:34:26,125
‏वह पूरा इलाका बहुत ही खूबसूरत है।

330
00:34:26,750 --> 00:34:30,125
‏कुछ चीज़ें कुछ ज़्यादा ही चमकीली हैं
‏जिन्हें बदलना चाहती हूँ।

331
00:34:30,208 --> 00:34:33,250
‏-बैग नीचे कहीं रख दो।
‏-बाल्कनी देखो!

332
00:34:33,333 --> 00:34:36,500
‏-आसमान, सर!
‏-क्या? तुझे टूटता तारा देखना है?

333
00:34:37,750 --> 00:34:41,416
‏जिन कमरों में कहूँ, वहीं बैग रखो।
‏यहाँ पूरी सफ़ाई कर दो।

334
00:34:42,625 --> 00:34:46,708
‏अशोक साहब के लिए खाना बनाने के बाद,
‏मैं गाड़ी को नीचे गैराज में ले गया।

335
00:34:47,291 --> 00:34:50,708
‏वहीं पर सारे नौकर रहते थे, और ड्राइवर भी।

336
00:35:19,708 --> 00:35:22,500
‏इस ड्राइवर को विटिलिगो नामक
‏त्वचा की एक बीमारी थी

337
00:35:22,583 --> 00:35:25,958
‏जिसके चलते जोकर जैसा लगता था।
‏देखकर मितली सी आने लगी थी।

338
00:36:22,875 --> 00:36:25,958
‏मुझसे जितना हो पाया,
‏अपना शरीर उसके चेहरे से दूर किया।

339
00:36:29,750 --> 00:36:30,708
‏विदेशी वाइन…

340
00:36:34,708 --> 00:36:37,916
‏मेरे मालिक यह सब नहीं करते।
‏ठीक है? वह अच्छे आदमी हैं।

341
00:36:38,000 --> 00:36:39,333
‏अच्छा आदमी?

342
00:36:40,625 --> 00:36:41,791
‏वह अमीर आदमी है!

343
00:37:18,833 --> 00:37:21,750
‏-नेशनल पार्टी मुख्यालय। चलो।
‏-गुड मॉर्निंग, सर।

344
00:37:24,541 --> 00:37:26,625
‏-चिंता मत करो।
‏-नहीं, सर। प्लीज़, सर।

345
00:37:26,708 --> 00:37:28,666
‏सच में, मैं कर लूँगा। कोई बात नहीं।

346
00:37:37,833 --> 00:37:42,333
‏अगले कुछ दिनों तक, मैं अशोक साहब,
‏नेवले और एक लाल नवाब को लेकर

347
00:37:42,416 --> 00:37:44,666
‏कई सरकारी अफ़सरों के पास गया।

348
00:37:46,125 --> 00:37:49,333
‏भले ही आपके सीवेज अच्छे हैं,
‏पीने का पानी है,

349
00:37:49,416 --> 00:37:53,416
‏ओलंपिक स्वर्ण पदक हैं,
‏पर आप एशियाई लोगों के पास

350
00:37:53,500 --> 00:37:54,875
‏प्रजातंत्र अभी भी नहीं है।

351
00:37:54,958 --> 00:37:58,208
‏अगर भारत की कमान मेरे पास होती
‏तो पहले सीवेज के पाइप लाता…

352
00:37:59,208 --> 00:38:00,708
‏…उसके बाद प्रजातंत्र।

353
00:38:04,000 --> 00:38:06,750
‏-बलराम, मैं कर लूँगा।
‏-सर।

354
00:38:06,833 --> 00:38:10,166
‏रॉयल बैंक ऑफ़ इंडिया

355
00:38:18,583 --> 00:38:20,125
‏ऐसा मत कीजिए।

356
00:38:20,208 --> 00:38:23,041
‏इसे छोड़, किसी ऐसे को पकड़ना होगा
‏जो दिल्ली जानता हो।

357
00:38:23,125 --> 00:38:24,583
‏अभी पहुँचे हैं। शांति रखिए।

358
00:38:24,666 --> 00:38:28,000
‏याद है जब आप न्यू यॉर्क आए थे
‏और 42 नंबर सड़क नहीं मिल रही थी।

359
00:38:28,083 --> 00:38:29,166
‏होता है।

360
00:38:31,000 --> 00:38:33,208
‏तुम समझ जाओगे। चिंता मत करो।

361
00:38:33,291 --> 00:38:35,541
‏उन्होंने पहली बार मुझे छुआ था।

362
00:38:35,625 --> 00:38:36,625
‏माफ़ कीजिएगा, सर।

363
00:38:47,708 --> 00:38:51,541
‏-बड़ी मेहरबानी। हाँ।
‏-हाँ, खयाल रखिए। बाय। हाँ।

364
00:38:51,625 --> 00:38:53,541
‏अशोक साहब परेशान क्यों थे?

365
00:38:53,625 --> 00:38:57,333
‏अगर मैं राष्ट्रपति जी के घर गया होता,
‏तो मैं चिल्ला रहा होता,

366
00:38:57,416 --> 00:38:59,375
‏"बलराम यहाँ आया था!"

367
00:39:00,583 --> 00:39:02,875
‏मेरे जाने के बाद तुम उनसे मिलते रहना,

368
00:39:02,958 --> 00:39:05,833
‏और पैसों को लेकर दबाव में मत आना।

369
00:39:06,625 --> 00:39:09,625
‏देखिए, मंत्री को घूस खिलाने के बाद

370
00:39:09,708 --> 00:39:12,583
‏हम महात्मा गाँधी के पास से गुज़र रहे हैं।

371
00:39:13,333 --> 00:39:16,041
‏दुनिया का सबसे बड़ा प्रजातंत्र।
‏मज़ाक बना रखा है।

372
00:39:17,166 --> 00:39:20,416
‏-अपनी पत्नी जैसी बातें कर रहे हो।
‏-उसका नाम मत लीजिए।

373
00:39:20,500 --> 00:39:23,833
‏तुम्हारी श्रीमती को पता तो है न
‏कि तुम भारत में ही रहोगे?

374
00:39:35,208 --> 00:39:40,583
‏एक अच्छे नौकर को अपने मालिकों की
‏एक-एक बात के बारे में पता होना चाहिए।

375
00:39:44,916 --> 00:39:47,250
‏और आलू खाने से नेवला पादता था।

376
00:39:49,791 --> 00:39:52,166
‏हर रोज़ मेरे भाई को मीटर पढ़कर बताना।

377
00:39:53,291 --> 00:39:55,541
‏ताकि पता रहे
‏कि बिना इजाज़त गाड़ी नहीं चलाते

378
00:39:55,625 --> 00:39:57,958
‏और गाड़ी में नौकरानी के साथ नहीं सोते।

379
00:40:00,833 --> 00:40:02,791
‏दिल्ली में लगे हर बुत में पुलिस ने

380
00:40:02,875 --> 00:40:05,291
‏कैमरे फिट किए हैं। तुम पर उनकी नज़रें हैं।

381
00:40:06,916 --> 00:40:09,541
‏अकेले रहो, तो एसी और गाने बंद रखना।

382
00:40:09,625 --> 00:40:12,708
‏-किसी को फ़र्क नहीं पड़ता।
‏-एसी चालू रहेगा तो…

383
00:40:14,916 --> 00:40:16,750
‏आपकी ट्रेन छूट जाएगी। चलिए।

384
00:40:18,458 --> 00:40:22,208
‏नेवले के जाने के बाद,
‏अशोक साहब ही मेरे इकलौते मालिक होते।

385
00:40:22,291 --> 00:40:25,500
‏लक्ष्मणगढ़ में, हम उन्हें "मेमना" कहते।

386
00:40:25,583 --> 00:40:26,625
‏फिर मिलेंगे।

387
00:40:32,250 --> 00:40:34,666
‏यार, यह गाना बहुत पसंद है। तेज़ करो।

388
00:40:35,291 --> 00:40:37,916
‏चलो भी।
‏मुकेश भैया यहाँ नहीं हैं, तेज़ करो।

389
00:40:38,458 --> 00:40:42,000
‏मेरे मालिक के फलों की महक वाले
‏इत्र की सुगंध मेरी नाक में भर गई।

390
00:40:42,083 --> 00:40:43,291
‏यह अच्छा लग रहा है?

391
00:40:47,250 --> 00:40:49,791
‏इसके बारे में किसी से मत कहना।
‏पिंकी से भी नहीं।

392
00:40:50,833 --> 00:40:52,250
‏छोड़ने का वादा किया था।

393
00:40:53,666 --> 00:40:56,500
‏नौकर और मालिक में सब कुछ एक राज़ होता है।

394
00:40:56,583 --> 00:40:59,208
‏मैं कोई मालिक नहीं हूँ! ऐसी बातें मत कहो।

395
00:41:00,541 --> 00:41:02,166
‏और मुझे "सर" कहना बंद करो।

396
00:41:02,875 --> 00:41:05,500
‏-मेरा नाम अशोक है। अशोक बोलो।
‏-अशोक।

397
00:41:05,583 --> 00:41:09,625
‏हाँ, अशोक। पता है, कोई खास नाम नहीं है,
‏पर इसी से काम चलाना पड़ेगा।

398
00:41:09,708 --> 00:41:12,500
‏-यह बहुत अच्छा नाम है, सर।
‏-अच्छा?

399
00:41:12,583 --> 00:41:14,958
‏तुम्हें पसंद है? तो, तुम रख लो।

400
00:41:22,750 --> 00:41:25,625
‏सर, आपको ओलंपिक में
‏भारत का नेतृत्व करना चाहिए।

401
00:41:25,708 --> 00:41:28,208
‏कभी सोचता हूँ
‏कि काश आपके जैसे बाज़ू होते, सर।

402
00:41:28,291 --> 00:41:29,916
‏चुप रहोगे, प्लीज़?

403
00:41:31,458 --> 00:41:33,041
‏दाहिनी तरफ़!

404
00:41:35,541 --> 00:41:38,666
‏बलराम, सामने से हटो। यहाँ आओ। यहाँ बैठो।

405
00:41:38,750 --> 00:41:41,791
‏मैंने किसी आदमी को
‏अंधेरे में इतना खुश नहीं देखा था।

406
00:41:54,625 --> 00:41:58,541
‏आखिरकार, मेमने की रगों में
‏ज़मींदार का खून तो था ही।

407
00:43:21,458 --> 00:43:24,791
‏उसी वक्त, मैंने तय किया
‏कि मैं अपने मन की बातें

408
00:43:24,875 --> 00:43:26,500
‏दिल्ली में किसी से नहीं कहूँगा।

409
00:44:34,500 --> 00:44:38,125
‏पिंकी मैडम लक्ष्मणगढ़ के पास
‏अशोक साहब के मामा से मिलना चाहती थीं।

410
00:44:38,208 --> 00:44:41,666
‏और अब मैं सारस की गाड़ी में घर लौट रहा था।

411
00:44:41,750 --> 00:44:43,000
‏कितना खूबसूरत है।

412
00:44:43,083 --> 00:44:44,875
‏उनकी यह बात अच्छी नहीं लगी।

413
00:44:44,958 --> 00:44:47,541
‏अगर गाड़ी टकरा जाती, तो उनकी गलती होती।

414
00:44:49,625 --> 00:44:51,500
‏दादी से मिलने जा रहे हो, खुश हो?

415
00:44:51,583 --> 00:44:53,791
‏-हाँ, मैडम, बहुत खुश हूँ।
‏-अच्छा है।

416
00:44:58,750 --> 00:45:02,250
‏बलराम, तुमने अभी क्या किया?
‏तुमने अपनी उंगली आँख पर लगाई?

417
00:45:02,333 --> 00:45:03,958
‏कोई पवित्र स्थान था क्या?

418
00:45:05,958 --> 00:45:06,958
‏जी, सर।

419
00:45:07,583 --> 00:45:11,333
‏एक पवित्र पेड़ के पास से गुज़रे,
‏इसलिए मैंने प्रणाम किया।

420
00:45:11,416 --> 00:45:12,666
‏कहाँ? कौन सा?

421
00:45:12,750 --> 00:45:15,083
‏-वहाँ, मैडम।
‏-वह बड़ा वाला।

422
00:45:15,166 --> 00:45:17,000
‏यह पूरा इलाका काफ़ी पवित्र है।

423
00:45:17,833 --> 00:45:20,875
‏प्रकृति को पूजते हैं न?
‏न्यू यॉर्क में यह कौन करता है?

424
00:45:20,958 --> 00:45:23,791
‏-ब्रुकलिन में जिनके घर आँगन हो।
‏-हाँ।

425
00:45:27,708 --> 00:45:30,375
‏तुमने फिर से किया। एक और गुज़रा क्या?

426
00:45:31,000 --> 00:45:33,041
‏हाँ, सर। वहाँ वह रास्ता दिख रहा है?

427
00:45:33,125 --> 00:45:33,958
‏-हाँ।
‏-हाँ।

428
00:45:34,041 --> 00:45:36,333
‏कहते हैं, भगवान बुद्ध को उस रास्ते पर चलकर

429
00:45:36,416 --> 00:45:38,458
‏ज्ञान का पेड़ मिला था।

430
00:45:38,541 --> 00:45:40,625
‏-सच?
‏-हाँ।

431
00:45:41,291 --> 00:45:44,666
‏माफ़ कीजिए, पर आपको भी यही करना चाहिए।

432
00:45:44,750 --> 00:45:48,500
‏-वरना, कहते हैं कि आपको संतान नहीं होती।
‏-नहीं।

433
00:45:48,583 --> 00:45:51,250
‏-अच्छा, हमें यह करना चाहिए।
‏-नहीं!

434
00:45:51,333 --> 00:45:54,583
‏कैसे है? बायें, दायें, और फिर सिर पर। करो।

435
00:45:55,541 --> 00:45:59,583
‏जिस भी पेड़, पत्थर और मंदिर के पास से
‏गुज़रते, धार्मिक तरीके से कुछ करता।

436
00:45:59,666 --> 00:46:02,208
‏वहाँ वह पहाड़ी दिख रही है, सर?

437
00:46:02,291 --> 00:46:03,625
‏मैं उनके लिए साधु समान था।

438
00:46:03,708 --> 00:46:05,125
‏बायें, दायें, सिर पर।

439
00:46:06,083 --> 00:46:08,750
‏-बायें, दायें, सिर पर।
‏-बायें, दायें, सिर पर।

440
00:46:20,208 --> 00:46:22,583
‏उन्हें अशोक साहब के
‏मामा की हवेली पर छोड़ा।

441
00:46:23,333 --> 00:46:25,041
‏हमने उन्हें "भैंसा" नाम दिया।

442
00:46:29,000 --> 00:46:31,500
‏पता था कि अब अपने परिवार का
‏सामना करना होगा।

443
00:47:24,750 --> 00:47:28,333
‏मैं उसे दिल्ली ले जाकर
‏इस सब से बचाना चाहता था।

444
00:49:13,625 --> 00:49:16,125
‏मैं माँस क्यों नहीं खाता?
‏पिंकी पैंट क्यों पहनती है?

445
00:49:16,208 --> 00:49:18,458
‏हमारे बच्चे क्यों नहीं हैं? रुकते ही नहीं।

446
00:49:18,541 --> 00:49:21,791
‏-हमें वहाँ वापस नहीं जाना चाहिए, सर।
‏-शायद।

447
00:49:24,166 --> 00:49:27,041
‏भारत में, तीन में से एक इमारत
‏बैंगलोर में बनती है।

448
00:49:27,125 --> 00:49:28,125
‏पता है क्यों?

449
00:49:28,875 --> 00:49:31,625
‏-यूएस के साथ आउटसोर्सिंग के कारण।
‏-विविधता, सर?

450
00:49:33,000 --> 00:49:35,625
‏हाँ, सही कहा। बहुत अच्छे, बलराम।

451
00:49:37,750 --> 00:49:39,916
‏मैं वित्तीय सेवाएँ देने की सोच रहा हूँ।

452
00:49:40,833 --> 00:49:43,000
‏वॉल स्ट्रीट की बहुत कंपनियों से पहचान है।

453
00:49:44,291 --> 00:49:46,625
‏मैं अभी आपको बैंगलोर ले जा सकता हूँ, सर।

454
00:49:47,333 --> 00:49:49,083
‏-अभी?
‏-हाँ, सर।

455
00:49:49,166 --> 00:49:53,333
‏-वह देश के दूसरे छोर पर है।
‏-कोई बात नहीं। मुझे सोने की ज़रूरत नहीं।

456
00:49:53,416 --> 00:49:56,125
‏-मैं रात भर चला सकता हूँ।
‏-नहीं, शुक्रिया।

457
00:49:56,833 --> 00:50:00,208
‏पहले कारोबार का प्लान बनाना होगा।
‏सही तरीके से करना होगा।

458
00:50:00,750 --> 00:50:02,208
‏आप करेंगे, सर। करेंगे।

459
00:50:02,833 --> 00:50:04,250
‏हाँ। मैं करूँगा।

460
00:50:05,125 --> 00:50:06,541
‏-अशोकी!
‏-हाँ?

461
00:50:07,833 --> 00:50:13,333
‏अगर अशोक साहब सच में कारोबारी होते,
‏और हम उसी दिन बैंगलोर के लिए निकले होते,

462
00:50:14,708 --> 00:50:16,583
‏तो हालात कुछ और ही होते।

463
00:50:20,416 --> 00:50:23,541
‏अमीरों को जन्म से मौके मिलते हैं
‏पर वे नष्ट कर देते हैं।

464
00:50:28,333 --> 00:50:29,250
‏पर गरीब आदमी को?

465
00:50:34,166 --> 00:50:37,416
‏हम घर वापस जाएँगे,
‏या वह यहाँ रहना चाहता है?

466
00:50:37,500 --> 00:50:39,291
‏तुम बात करो। कड़ाई से बात करो।

467
00:50:39,375 --> 00:50:41,416
‏पर उसने मुझसे उस बारे में बात नहीं की।

468
00:50:41,500 --> 00:50:44,583
‏शायद ठीक से समझ नहीं पाया,
‏इसलिए घुमा-फिराकर…

469
00:50:44,666 --> 00:50:46,916
‏बलराम! तुम क्या कर रहे हो?

470
00:50:47,000 --> 00:50:49,291
‏-आपकी अदरक वाली चाय, मैडम?
‏-अपने हाथ से।

471
00:50:50,958 --> 00:50:52,541
‏पिंकी, यह बहुत ही घटिया है।

472
00:50:52,625 --> 00:50:56,583
‏वर्दी गंदी है और दिन भर
‏मुँह से पान की बू आती है।

473
00:50:56,666 --> 00:50:58,625
‏यह चाय उठाओ और जाओ।

474
00:51:02,333 --> 00:51:04,583
‏यह आम तौर पर ऐसे नहीं करता। माफ़ करना।

475
00:51:04,666 --> 00:51:07,541
‏ये नीची जाति वाले न, सब एक जैसे होते हैं।

476
00:51:07,625 --> 00:51:09,458
‏-फिर मिलूँगी।
‏-आती रहना।

477
00:51:09,541 --> 00:51:11,833
‏-अशोक से बात करना, ठीक है?
‏-करूँगी। बाय।

478
00:51:17,041 --> 00:51:18,125
‏यहाँ आना, प्लीज़।

479
00:51:20,041 --> 00:51:23,083
‏-यहाँ आओ।
‏-मैडम, मुझे माफ़ कर दीजिए। मैं छोड़ दूँगा।

480
00:51:23,166 --> 00:51:25,958
‏-कोई बात नहीं। बैठो।
‏-मैं पान छोड़ दूँगा, मैडम।

481
00:51:26,041 --> 00:51:29,041
‏नहीं। मैं वह नहीं… तुम बस बैठो।

482
00:51:29,833 --> 00:51:32,416
‏तुम्हारा इस तरह से
‏हमारे लिए काम करना गलत है।

483
00:51:32,500 --> 00:51:35,708
‏अपनी पढ़ाई पूरी करके
‏अपना परिवार शुरू करना चाहिए।

484
00:51:35,791 --> 00:51:37,875
‏अशोक साहब और आप मेरा परिवार हैं।

485
00:51:37,958 --> 00:51:41,333
‏-ऐसा मत कहो। यह सच नहीं है, बलराम।
‏-सच में, मैडम।

486
00:51:41,416 --> 00:51:43,833
‏नहीं, तुम ऐसा नहीं मान सकते।

487
00:51:46,416 --> 00:51:48,750
‏पता है, मेरे माँ-बाप
‏अमरीका में क्या करते हैं?

488
00:51:48,833 --> 00:51:51,916
‏जैक्सन हाइट्स में
‏एक घटिया छोटी सी दुकान चलाते हैं,

489
00:51:52,000 --> 00:51:54,291
‏बीयर, पान और अश्लील फ़िल्में बेचते हैं।

490
00:51:54,375 --> 00:51:56,500
‏मैं तहखाने में बैठकर अपना काम करती थी।

491
00:51:56,583 --> 00:51:59,208
‏एक रात मैंने अपनी माँ पर बंदूक तनी देखी,

492
00:51:59,291 --> 00:52:02,083
‏और फिर भी उन्होंने रात भर काम किया।

493
00:52:02,166 --> 00:52:05,416
‏मैंने वह सब छोड़ दिया था, बलराम।
‏तुम क्या करना चाहते हो?

494
00:52:07,041 --> 00:52:09,583
‏-आपकी और अशोक साहब की सेवा करनी है।
‏-नहीं।

495
00:52:09,666 --> 00:52:11,166
‏-बस करो। नहीं।
‏-सच, मैडम।

496
00:52:11,250 --> 00:52:15,958
‏ऐसा कहना बंद करो।
‏इसलिए यह जात-पात सब बकवास है।

497
00:52:16,041 --> 00:52:20,291
‏इस जात-पात के चलते ही, मुकेश ने
‏अशोक को मुझसे शादी करने से रोकना चाहा।

498
00:52:22,458 --> 00:52:23,500
‏भाड़ में जाए वह।

499
00:52:24,833 --> 00:52:26,166
‏और भाड़ में जाए वह सब।

500
00:53:41,625 --> 00:53:44,541
‏मेरे पिता ने मुझे खुजली करने से
‏कभी रोका क्यों नहीं?

501
00:53:46,750 --> 00:53:49,250
‏कभी अपने दाँतों को
‏साफ़ करना क्यों नहीं सिखाया?

502
00:53:50,916 --> 00:53:54,083
‏ऐसे जानवरों की तरह जीना क्यों सिखाया?

503
00:54:03,791 --> 00:54:07,541
‏काश लोग इतनी आसानी से,
‏अपने अतीत से पीछा छुड़ा पाते।

504
00:54:13,250 --> 00:54:16,833
‏अगर आप यह समझाने को कहते
‏कि कैसे एक चीज़, दूसरी से जुड़ी है,

505
00:54:16,916 --> 00:54:20,041
‏या कैसे एक इरादा अगले को
‏और मज़बूत या और कमज़ोर बनाता है,

506
00:54:20,916 --> 00:54:23,375
‏मैं कहूँगा कि मुझे इस सब की समझ नहीं है।

507
00:54:31,208 --> 00:54:34,916
‏आपको आगाह कर दूँ,
‏इसके बाद मेरी कहानी में और अंधेरा छाता है।

508
00:54:38,875 --> 00:54:40,833
‏कत्ल के लिए तलाश - बलराम हलवाई

509
00:54:46,416 --> 00:54:48,500
‏मुझ पर कोई टूट पड़ेगा क्या?

510
00:54:50,750 --> 00:54:52,208
‏अरे, बाप रे!

511
00:54:52,291 --> 00:54:55,625
‏जन्मदिन मुबारक हो, मैडम।
‏आज के दिन की बहुत-बहुत बधाई हो।

512
00:54:55,708 --> 00:54:58,500
‏-यह कैसा लग रहा है?
‏-अरे, बाबू। बहुत अच्छा है।

513
00:54:58,583 --> 00:55:00,500
‏-प्लीज़ अंदर आइए, महाराज।
‏-अंदर आओ।

514
00:55:35,333 --> 00:55:38,625
‏-सब ठीक है…
‏-बहुत अच्छा। हे भगवान, जान, सो रहा है।

515
00:55:40,083 --> 00:55:42,791
‏-बलराम!
‏-नहीं! उसे मत उठाओ! सो रहा है।

516
00:55:42,875 --> 00:55:45,583
‏हम घर कैसे पहुँचेंगे? रुको तो…

517
00:55:45,666 --> 00:55:48,333
‏मुझे करने दो। मैं आराम से करूँगी। बलराम।

518
00:55:48,958 --> 00:55:50,666
‏बलराम!

519
00:55:52,833 --> 00:55:55,583
‏हे भगवान। मुझे लगता है
‏कि इसकी पतलून गंदी हो गई।

520
00:55:55,666 --> 00:55:56,791
‏मुझे माफ़ कर दो।

521
00:55:56,875 --> 00:55:59,583
‏-हे भगवान। माफ़ कर दो। ठीक तो हो?
‏-हे भगवान।

522
00:55:59,666 --> 00:56:02,000
‏-तुम ठीक हो?
‏-ठीक हो?

523
00:56:03,500 --> 00:56:05,750
‏-हे भगवान। माफ़ करना।
‏-चलो, रो मत।

524
00:56:07,625 --> 00:56:08,750
‏-माफ़ करना।
‏-कोई नहीं।

525
00:56:31,416 --> 00:56:34,583
‏पिंकी, रुको। रुको, पिंकी।
‏हम अकेले नहीं हैं।

526
00:56:35,458 --> 00:56:38,041
‏क्या? बलराम ही तो है।

527
00:56:38,125 --> 00:56:39,458
‏हाँ, पर…

528
00:56:40,625 --> 00:56:44,333
‏फ़र्क नहीं पड़ता, जान। क्या, यार।

529
00:56:46,000 --> 00:56:47,333
‏तुम्हें चढ़ गई है।

530
00:56:47,416 --> 00:56:50,458
‏उतनी नहीं चढ़ी।
‏मुझे न्यू यॉर्क वापस जाना है।

531
00:56:50,541 --> 00:56:52,583
‏-फिर से नहीं।
‏-"फिर से"?

532
00:56:52,666 --> 00:56:55,500
‏क्या मतलब? तुम कभी बात ही नहीं करना चाहते।

533
00:56:55,583 --> 00:56:58,708
‏हमने कहा था
‏कि हम छह महीनों के लिए भारत आएँगे।

534
00:56:58,791 --> 00:57:02,791
‏इस बारे में बात ही नहीं करना चाहते
‏क्योंकि तुमने रहने का फ़ैसला कर लिया।

535
00:57:02,875 --> 00:57:05,208
‏घरवालों की मदद कर रहा हूँ। मेरा फ़र्ज़ है।

536
00:57:05,291 --> 00:57:06,583
‏उनकी बात मत करो।

537
00:57:06,666 --> 00:57:11,583
‏पता है, उनके सामने,
‏तुम्हारी कोई हैसियत नहीं रहती?

538
00:57:12,916 --> 00:57:14,000
‏ऐसा है जैसे…

539
00:57:14,750 --> 00:57:16,250
‏मलाई निकले दूध की तरह।

540
00:57:18,666 --> 00:57:20,041
‏ऐसा दूध किसी को पसंद नहीं।

541
00:57:27,666 --> 00:57:29,291
‏हम बार में जा सकते हैं…

542
00:57:29,375 --> 00:57:31,750
‏हे भगवान। रुको।

543
00:57:32,833 --> 00:57:33,833
‏हैलो, गुड़िया!

544
00:57:46,625 --> 00:57:48,541
‏बस करो। गुस्सा मत करो।

545
00:57:49,833 --> 00:57:54,250
‏यह लो। अच्छी बच्ची। बाय। रख लो।

546
00:57:54,916 --> 00:57:56,166
‏कितनी प्यारी है।

547
00:57:56,250 --> 00:57:58,541
‏-एक बात कहूँ? बलराम?
‏-जी, मैडम?

548
00:57:58,625 --> 00:58:02,000
‏-बाहर निकलो। ऐसे बात नहीं कर सकते।
‏-क्या कर रही हो?

549
00:58:02,083 --> 00:58:04,750
‏-निकलो।
‏-नहीं, मैडम। मुझे गाड़ी चलानी चाहिए।

550
00:58:04,833 --> 00:58:06,833
‏-गाड़ी से निकलो।
‏-सर?

551
00:58:06,916 --> 00:58:08,541
‏-यह मालकिन है।
‏-बलराम, ए।

552
00:58:08,625 --> 00:58:10,833
‏यह तुम्हारे लिए है।

553
00:58:11,375 --> 00:58:14,083
‏आज रात तुम्हें
‏तुम्हारे बुद्ध के साथ छोड़ जाऊँगी।

554
00:58:14,166 --> 00:58:16,583
‏-सिग्नल हरा है, जल्दी।
‏-किसी की ज़रूरत नहीं।

555
00:58:54,333 --> 00:58:58,000
‏मालिक के बिना नौकर की क्या हैसियत?

556
00:59:13,083 --> 00:59:17,666
‏-ज़बरदस्त था!
‏-कमाल हो गया! साला!

557
00:59:17,750 --> 00:59:20,333
‏-मैडम, मुझे…
‏-क्या कर रहे हो? मैं चलाऊँगी।

558
00:59:20,416 --> 00:59:24,333
‏नहीं, बलराम।
‏तुम नहीं चलाओगे। यहाँ आओ, नहीं।

559
00:59:24,416 --> 00:59:27,166
‏लगा कि तुम्हें यहाँ छोड़ देंगे? नाराज़ हो?

560
00:59:27,250 --> 00:59:29,583
‏नहीं, मैडम। आप लोग मेरे माँ-बाप जैसे हैं।

561
00:59:29,666 --> 00:59:31,458
‏-मैं गुस्सा नहीं हो सकता।
‏-बैठो।

562
00:59:31,541 --> 00:59:34,125
‏-मैं तुम्हारा बाप नहीं हूँ। ऐसा मत कहो।
‏-सर।

563
00:59:34,208 --> 00:59:36,666
‏मुझे "सर" कहना बंद करो! हम सब दोस्त हैं!

564
00:59:36,750 --> 00:59:39,333
‏-अंदर घुसो! चलो, इसका जन्मदिन है!
‏-हाँ, सर।

565
00:59:40,333 --> 00:59:42,416
‏यह इतना धीरे क्यों चला रहा है?

566
00:59:50,041 --> 00:59:52,125
‏अब मैं टकीला पियूँ क्या?

567
01:00:09,500 --> 01:00:11,875
‏हैपी बर्थडे टू यू

568
01:00:11,958 --> 01:00:13,000
‏दो साल की नहीं हूँ।

569
01:00:13,083 --> 01:00:15,333
‏हैपी बर्थडे टू यू

570
01:00:15,416 --> 01:00:16,791
‏कितने ड्रामेबाज़ हो।

571
01:00:16,875 --> 01:00:18,375
‏हैपी बर्थडे, डियर पिंकी

572
01:00:18,458 --> 01:00:19,583
‏ड्रामेबाज़ हो।

573
01:00:19,666 --> 01:00:21,041
‏हैपी बर्थडे…

574
01:00:53,583 --> 01:00:57,208
‏-नहीं, सर। हमें निकलना होगा।
‏-उसे अस्पताल ले जाना होगा।

575
01:00:57,291 --> 01:00:59,041
‏पिंकी मैडम मुसीबत में पड़ जाएगी, सर।

576
01:00:59,125 --> 01:01:01,666
‏-पुलिस को बुलाता हूँ।
‏-नहीं! सर, पिंकी मैडम।

577
01:01:01,750 --> 01:01:04,916
‏-वह बच्चा है। मैंने बच्चे को मार दिया।
‏-गाड़ी में बैठो।

578
01:01:05,000 --> 01:01:06,708
‏-गाड़ी में बिठाइए।
‏-बच्चे को मारा।

579
01:01:06,791 --> 01:01:08,875
‏-गाड़ी में बैठो, जान।
‏-एंबुलेंस बुलाओ।

580
01:01:08,958 --> 01:01:10,791
‏-मैं करता हूँ।
‏-वह ज़िंदा है?

581
01:01:10,875 --> 01:01:12,833
‏प्लीज़, सर, मेरी बात सुनिए, सर,

582
01:01:12,916 --> 01:01:15,250
‏अभी नहीं निकले,
‏तो मैडम मुसीबत में पड़ जाएँगी।

583
01:01:15,333 --> 01:01:18,250
‏कोई हमें देख लेगा। प्लीज़, सर।

584
01:01:20,625 --> 01:01:23,250
‏सर, प्लीज़ गाड़ी में बैठिए। सर, प्लीज़।

585
01:01:35,916 --> 01:01:38,833
‏-पुलिस को फ़ोन करना होगा।
‏-शांत रहो!

586
01:01:38,916 --> 01:01:41,833
‏-नहीं, हमें…
‏-शांत रहो, जान! प्लीज़!

587
01:01:41,916 --> 01:01:44,416
‏-मैंने बच्चे को मार दिया!
‏-प्लीज़!

588
01:01:44,500 --> 01:01:48,250
‏-प्लीज़! मुझे जाने दो!
‏-प्लीज़, जान, शांत रहो।

589
01:01:48,333 --> 01:01:50,083
‏-हमें वापस जाना होगा।
‏-जान, नहीं।

590
01:01:50,666 --> 01:01:54,750
‏-हमें वापस जाना होगा। प्लीज़।
‏-जान, नहीं।

591
01:01:54,833 --> 01:01:56,583
‏प्लीज़। हे भगवान!

592
01:01:57,250 --> 01:02:00,333
‏प्लीज़, बलराम। हमें देखना होगा
‏कि वह ज़िंदा है या नहीं।

593
01:02:00,416 --> 01:02:03,875
‏प्लीज़, उसे अस्पताल ले चलो। प्लीज़?

594
01:02:03,958 --> 01:02:06,083
‏मैंने क्या कर दिया?

595
01:02:30,375 --> 01:02:31,375
‏यह क्या है?

596
01:02:32,625 --> 01:02:34,541
‏वही जो वे बच्चे पहनते हैं, सर।

597
01:02:35,166 --> 01:02:38,375
‏सुबह के 2:00 बजे
‏वह सड़क पर क्या कर रहा था?

598
01:02:38,458 --> 01:02:39,500
‏बिल्कुल, सर।

599
01:02:40,166 --> 01:02:43,166
‏हमारी गलती नहीं, सर।
‏बेवकूफ़ बच्चा, हमारे सामने आ गया।

600
01:02:43,833 --> 01:02:45,166
‏उसे बेवकूफ़ मत कहो।

601
01:02:46,375 --> 01:02:47,416
‏माफ़ कीजिए, सर।

602
01:02:52,958 --> 01:02:54,208
‏हे भगवान।

603
01:02:56,541 --> 01:02:59,250
‏-मैं क्या करूँगा?
‏-कुछ नहीं, सर।

604
01:02:59,333 --> 01:03:03,125
‏पता है वे लोग कैसे होते हैं?
‏कभी-कभी उनके 10-20 बच्चे होते हैं।

605
01:03:03,208 --> 01:03:05,083
‏उन्हें भी उनके नाम याद नहीं रहते।

606
01:03:05,166 --> 01:03:07,833
‏-उसे कोई याद नहीं करेगा, सर।
‏-हाँ, पर…

607
01:03:09,583 --> 01:03:12,250
‏-किसी ने रपट कर दी तो?
‏-कौन, सर?

608
01:03:13,166 --> 01:03:14,500
‏सड़क सुनसान थी…

609
01:03:15,708 --> 01:03:17,958
‏और माँ-बाप, अगर वे दिल्ली में हैं भी,

610
01:03:18,041 --> 01:03:21,916
‏तो पुलिस ऐसे लोगों को
‏थाने में घुसने भी नहीं देती।

611
01:03:22,000 --> 01:03:25,833
‏-मुझे उसकी बात नहीं माननी चाहिए थी।
‏-सर, आप चिंता मत कीजिए।

612
01:03:26,000 --> 01:03:28,833
‏घबराइए मत, सर। मैं हूँ।
‏मैं सब संभाल लूँगा।

613
01:03:29,708 --> 01:03:31,833
‏आप सो जाइए, सर। आप बहुत थक गए होंगे।

614
01:03:51,666 --> 01:03:54,250
‏मेरे होंठों पर, एक तसल्ली भरी मुस्कान है

615
01:03:54,333 --> 01:03:57,750
‏जो एक नौकर के चेहरे पर तब आती है,
‏जब सबसे मुश्किल वक्त में भी,

616
01:03:57,833 --> 01:04:00,125
‏अपने मालिक के लिए ज़िम्मेदारी निभाता है।

617
01:04:28,375 --> 01:04:29,833
‏-बैठो।
‏-ऊपर बैठो।

618
01:04:31,583 --> 01:04:33,625
‏-तुम परिवार का हिस्सा हो।
‏-नहीं, सर।

619
01:04:43,083 --> 01:04:45,666
‏कल रात जो हुआ,
‏उसके बारे में किसी से बात की?

620
01:04:48,625 --> 01:04:49,666
‏-अच्छा है।
‏-जी, सर।

621
01:04:49,750 --> 01:04:52,125
‏यह ज़रूरी है कि तुम किसी से
‏एक शब्द भी न कहो।

622
01:05:02,708 --> 01:05:03,875
‏खोलो।

623
01:05:11,250 --> 01:05:12,666
‏जज साहब को समझा दिया है।

624
01:05:12,750 --> 01:05:16,041
‏अगर आपका आदमी ठीक-ठाक काम करे,
‏तो चिंता की ज़रूरत नहीं।

625
01:05:16,125 --> 01:05:17,916
‏मेरा आदमी अपना काम करेगा।

626
01:05:19,916 --> 01:05:22,166
‏-पढ़ना आता है?
‏-बिल्कुल पढ़ना आता है।

627
01:05:23,833 --> 01:05:25,541
‏-पढ़कर सुनाओ।
‏-जी, सर।

628
01:05:30,625 --> 01:05:32,458
‏"जो भी इससे संबंधित है, उसके लिए…"

629
01:05:33,125 --> 01:05:37,541
‏"मैं, बलराम हलवाई,
‏अपनी मर्ज़ी से यह बयान देता हूँ।"

630
01:05:38,250 --> 01:05:41,875
‏"इस साल तीन नवंबर की रात,
‏मैं वह गाड़ी चला रहा था…

631
01:05:43,041 --> 01:05:48,333
‏जो एक अज्ञात व्यक्ति
‏या व्यक्तियों या चीज़ों से टकराई।"

632
01:05:58,416 --> 01:06:02,958
‏"कि मैं घबरा गया और घायल व्यक्ति के प्रति
‏अपनी ज़िम्मेदारी का पालन नहीं किया…

633
01:06:04,083 --> 01:06:05,625
‏और घटनास्थल से भाग निकला।"

634
01:06:05,708 --> 01:06:10,333
‏"कि मैं गाड़ी में अकेला था
‏और मैं अकेला ज़िम्मेदार हूँ।"

635
01:06:12,333 --> 01:06:14,166
‏तुम्हारे परिवार को बता दिया है।

636
01:06:15,500 --> 01:06:17,875
‏तुम्हारी दादी… क्या नाम है उनका?

637
01:06:18,583 --> 01:06:19,583
‏बलराम?

638
01:06:20,708 --> 01:06:21,750
‏ए, बलराम?

639
01:06:21,833 --> 01:06:23,291
‏उनका नाम क्या है?

640
01:06:23,375 --> 01:06:25,166
‏-कुसुम, सर।
‏-कुसुम जी।

641
01:06:25,250 --> 01:06:28,750
‏मैंने लक्ष्मणगढ़ जाकर उन्हें सब समझा दिया।

642
01:06:28,833 --> 01:06:32,333
‏मैं तुम्हारे भाई से मिला।
‏तुम्हारा पूरा परिवार वहाँ था।

643
01:06:33,125 --> 01:06:35,375
‏इस बात के लिए उन्हें तुम पर बहुत नाज़ है,

644
01:06:35,458 --> 01:06:38,375
‏वह तुम्हारे कबूलनामा की
‏गवाह बनने को तैयार हैं।

645
01:06:40,083 --> 01:06:42,416
‏देख रहे हो? उन्होंने अंगूठा लगाया है।

646
01:06:44,833 --> 01:06:46,166
‏उसके ऊपर दस्तखत कर दो।

647
01:06:46,250 --> 01:06:48,708
‏अगर लिखना नहीं आता, तो अँगूठा लगा सकता है।

648
01:06:48,791 --> 01:06:51,166
‏इसे लिखना आता है। इसे बेवकूफ़ मत समझो।

649
01:06:51,250 --> 01:06:52,125
‏चुप रहो, अशोक।

650
01:06:52,208 --> 01:06:55,333
‏-ऐसा नहीं करना चाहिए। यह ठीक नहीं।
‏-बलराम, दस्तखत करो।

651
01:06:55,416 --> 01:06:58,833
‏तो तुम और पिंकी पुलिस के पास जाकर
‏सब बता क्यों नहीं देते?

652
01:06:58,916 --> 01:07:02,125
‏अगर कानून की समझ है, तो इसे संभालो।
‏वरना चुप रहो!

653
01:07:14,791 --> 01:07:16,666
‏बलराम, दस्तखत करो।

654
01:07:20,875 --> 01:07:22,083
‏बलराम, करो।

655
01:07:56,333 --> 01:07:58,458
‏बाहर जाकर रुको। हम तुम्हें बुलाएँगे।

656
01:10:04,333 --> 01:10:08,000
‏इसके बारे में दोबारा सोचकर
‏मुझे इतना गुस्सा आता है

657
01:10:08,083 --> 01:10:11,916
‏कि मैं इसी वक्त
‏किसी अमीरज़ादे का गला काट सकता हूँ।

658
01:10:18,416 --> 01:10:20,875
‏एक बार भी न सोचा
‏कि मेरे सामने और रास्ते हैं।

659
01:10:22,625 --> 01:10:27,375
‏एक बार भी न सोचा
‏कि जज को सच बता दूँ या भाग जाऊँ।

660
01:10:32,583 --> 01:10:34,541
‏मैं चाकरी के चरखे में फँस चुका था।

661
01:10:34,625 --> 01:10:37,833
‏और पल भर के लिए भी यह मत मानिएगा
‏कि लाख रुपयों का शो जीतकर

662
01:10:37,916 --> 01:10:39,750
‏इससे बचा जा सकता है।

663
01:10:46,416 --> 01:10:48,458
‏दुनिया का सबसे बड़ा प्रजातंत्र।

664
01:10:56,583 --> 01:10:59,541
‏मेरे जैसे हज़ारों-लाखों लोगों के लिए

665
01:10:59,625 --> 01:11:01,833
‏इससे बचने का एक ही रास्ता है।

666
01:11:02,583 --> 01:11:05,458
‏इस आदमी का परिवार जो करेगा,
‏वह स्वीकार करना होगा।

667
01:11:06,375 --> 01:11:08,833
‏बस मेरे साथ नहीं,
‏बल्कि मेरे परिवार के साथ।

668
01:11:13,958 --> 01:11:19,000
‏और ऐसा कोई आम इंसान नहीं कर सकता,
‏बस कोई पागल या विकृत आदमी ही कर सकता है।

669
01:11:20,541 --> 01:11:23,541
‏कोई व्हाइट टायगर ही ऐसा कर सकता था।

670
01:12:37,458 --> 01:12:39,583
‏कौन जीत रहा है?

671
01:12:40,791 --> 01:12:42,791
‏-हम हार रहे हैं।
‏-बलराम।

672
01:12:43,458 --> 01:12:44,458
‏हाँ।

673
01:12:45,333 --> 01:12:46,333
‏ए, बलराम?

674
01:12:47,208 --> 01:12:48,458
‏इन्होंने कुछ बताया?

675
01:12:50,500 --> 01:12:52,208
‏आपने इसे बताया नहीं?

676
01:12:55,333 --> 01:12:56,416
‏मैं बात करती हूँ।

677
01:12:58,041 --> 01:12:58,875
‏बलराम।

678
01:13:03,541 --> 01:13:05,750
‏पुलिस में इनकी किसी से पहचान है।

679
01:13:08,166 --> 01:13:13,750
‏मैंने जो किया, किसी ने उसकी रपट नहीं की,
‏इसलिए उन्हें अब तुम्हारी ज़रूरत नहीं है।

680
01:13:29,458 --> 01:13:30,750
‏आपने इसे लात क्यों मारी?

681
01:13:32,375 --> 01:13:34,083
‏आपने इस तरह इसे क्यों मारा?

682
01:13:34,166 --> 01:13:37,083
‏-पिंकी, शांत रहो।
‏-यह ऐसा कैसे कर सकते हैं? जैसे…

683
01:13:37,166 --> 01:13:39,625
‏शांत रहने को मत कहो।
‏तुम्हें कोई मतलब नहीं।

684
01:13:39,708 --> 01:13:42,125
‏-अब अच्छा लगा?
‏-पिंकी, छोड़ो इन्हें!

685
01:13:42,208 --> 01:13:44,583
‏और यह जो भी करें, कोई मायने नहीं रखता?

686
01:13:44,666 --> 01:13:46,875
‏-तुम! दूर रहो मुझसे।
‏-अब सब ठीक हो गया।

687
01:13:46,958 --> 01:13:48,125
‏यह ठीक है?

688
01:13:48,208 --> 01:13:49,500
‏और यह बकवास?

689
01:13:50,333 --> 01:13:51,375
‏मुझसे और नहीं होगा।

690
01:13:52,750 --> 01:13:54,166
‏मुझसे और नहीं होगा।

691
01:16:22,666 --> 01:16:23,666
‏बलराम।

692
01:16:28,291 --> 01:16:29,666
‏तुम्हें मुझे ले जाना होगा।

693
01:16:52,791 --> 01:16:57,750
‏तुम सालों से चाबी ढूँढ रहे थे,
‏पर दरवाज़ा हमेशा से खुला था।

694
01:17:00,333 --> 01:17:02,041
‏आपने कुछ कहा, मैडम?

695
01:18:00,250 --> 01:18:01,250
‏फ़्लाइट?

696
01:18:02,083 --> 01:18:05,333
‏-कौन सी फ़्लाइट? क्या?
‏-नहीं पता कि कौन सी फ़्लाइट, सर।

697
01:18:06,416 --> 01:18:08,000
‏-मुझे उठाया क्यों नहीं?
‏-सर…

698
01:18:08,083 --> 01:18:10,583
‏-बताया क्यों नहीं?
‏-उन्होंने जो कहा, किया।

699
01:18:11,416 --> 01:18:13,708
‏मेरी पीठ पीछे उसे छोड़ने क्यों गए?

700
01:18:13,791 --> 01:18:16,083
‏-तुमने ऐसा क्यों किया?
‏-मेरा कसूर नहीं है।

701
01:18:16,166 --> 01:18:18,458
‏तो किसका है? तुम मेरे ड्राइवर हो!

702
01:18:18,541 --> 01:18:21,083
‏कभी किसी औरत को
‏अपने पति को छोड़ते नहीं सुना।

703
01:18:22,208 --> 01:18:24,833
‏-वह मुझे छोड़कर नहीं गई।
‏-सर, मुझे मत मारिए।

704
01:18:24,916 --> 01:18:26,583
‏-छोड़कर नहीं गई।
‏-मत मारिए।

705
01:18:26,666 --> 01:18:28,708
‏वह कभी मुझे नहीं छोड़ेगी, साले।

706
01:18:28,791 --> 01:18:30,000
‏-कॉलर…
‏-वह कहाँ है?

707
01:18:30,083 --> 01:18:31,458
‏-मुझे छोड़…
‏-कहाँ है…

708
01:18:31,541 --> 01:18:32,791
‏सर, मेरा कॉलर छोड़िए!

709
01:18:51,291 --> 01:18:53,000
‏काश तुम्हें जेल में डाल देते।

710
01:19:07,000 --> 01:19:09,750
‏दो दिनों तक अपने मालिक के
‏बुलावे का इंतज़ार किया।

711
01:19:17,750 --> 01:19:20,375
‏क्या मुझे बताए बिना ही
‏अमरीका लौट गए होंगे?

712
01:19:38,958 --> 01:19:40,041
‏आप ठीक हैं, सर?

713
01:19:41,500 --> 01:19:43,750
‏तुम भी छोड़कर चले क्यों नहीं गए?

714
01:19:49,583 --> 01:19:52,500
‏सर, आपको ऐसे भूखे नहीं रहना चाहिए।

715
01:19:53,833 --> 01:19:54,750
‏सर, मैं…

716
01:19:54,833 --> 01:19:57,125
‏सब उसी का कसूर था।

717
01:19:58,875 --> 01:20:00,291
‏कमीनी कहीं की।

718
01:20:01,291 --> 01:20:03,000
‏मैं पिज़्ज़ा मँगवाऊँ, सर?

719
01:20:18,833 --> 01:20:20,041
‏ठीक लग रहा है, सर?

720
01:20:22,291 --> 01:20:24,000
‏भगवान पर भरोसा करना चाहिए, सर।

721
01:20:25,666 --> 01:20:29,583
‏मेरी दादी कहती है
‏कि भगवान को मानने से सब अच्छा ही होगा।

722
01:20:32,833 --> 01:20:34,708
‏मुझ पर इतनी दया क्यों, बलराम?

723
01:20:37,291 --> 01:20:38,458
‏ज़िम्मेदारी है, सर।

724
01:20:45,125 --> 01:20:47,250
‏सर, आपके लिए नींबू पानी बनाया है।

725
01:20:47,958 --> 01:20:49,958
‏यह लीजिए, एकदम तरो-ताज़ा महसूस होगा।

726
01:20:55,916 --> 01:20:56,916
‏अशोक सर?

727
01:20:59,583 --> 01:21:00,458
‏अशोक सर?

728
01:21:03,541 --> 01:21:04,583
‏अशोक सर?

729
01:21:18,583 --> 01:21:21,583
‏क्या हम प्यार की आड़ में
‏मालिकों से नफ़रत करते हैं,

730
01:21:22,375 --> 01:21:25,291
‏या नफ़रत की आड़ में उन्हें चाहते हैं?

731
01:21:47,291 --> 01:21:48,333
‏पिंकी कहाँ है?

732
01:21:50,208 --> 01:21:51,583
‏आपको सोना चाहिए, सर।

733
01:21:53,500 --> 01:21:55,166
‏कहीं जाना मत, बलराम, ठीक है?

734
01:21:56,166 --> 01:21:57,375
‏मैं यहीं हूँ, सर।

735
01:22:32,125 --> 01:22:34,333
‏"मुझ पर इतनी दया क्यों, बलराम?"

736
01:23:02,916 --> 01:23:08,166
‏पिंकी मैडम के जाने के बाद, मुझे पता था
‏बीवी की तरह सेवा करना मेरी ज़िम्मेदारी थी।

737
01:23:08,250 --> 01:23:11,375
‏मैंने उन्हें शराब नहीं पीने दिया
‏और उनका हौसला बढ़ाया।

738
01:23:20,333 --> 01:23:21,500
‏बहुत अच्छा है।

739
01:23:24,833 --> 01:23:27,000
‏अब से, तुम्हारी तरह का खाना खाऊँगा।

740
01:23:27,833 --> 01:23:30,041
‏और मैं सिर्फ़ आपकी तरह का खाना चाहता हूँ।

741
01:23:30,125 --> 01:23:32,166
‏मुझसे ज़्यादा, तुम भारत को जानते हो।

742
01:23:32,250 --> 01:23:33,333
‏पता है, मेरी माँ,

743
01:23:34,250 --> 01:23:37,833
‏उन्होंने ही अमरीका जाकर
‏पढ़ाई करने के लिए मेरा हौसला बढ़ाया।

744
01:23:40,083 --> 01:23:41,458
‏पिंकी उन्हें बहुत चाहती थी।

745
01:23:50,125 --> 01:23:53,041
‏पिंकी मैडम ने कहा था
‏कि आप एक महान आदमी हैं

746
01:23:53,125 --> 01:23:55,458
‏और भारत के लिए बड़े-बड़े काम करेंगे।

747
01:23:56,625 --> 01:23:59,541
‏-उसने ऐसा कब कहा?
‏-जिस सुबह वह गईं।

748
01:24:00,125 --> 01:24:03,083
‏हवाई अड्डे जाते समय,
‏पूरे रास्ते रोती रहीं, सर।

749
01:24:04,125 --> 01:24:08,041
‏उन्होंने मुझसे कहा
‏कि आप मुकेश सर की बातों में नहीं आएँगे।

750
01:24:08,791 --> 01:24:10,583
‏और यह कि उन्हें आप पर भरोसा है।

751
01:24:28,541 --> 01:24:30,291
‏वह आपके पास लौटकर आएँगी, सर।

752
01:24:31,500 --> 01:24:32,333
‏हाँ।

753
01:24:33,166 --> 01:24:35,708
‏वह वापस आएगी। मुझे लग रहा है।

754
01:24:36,291 --> 01:24:37,666
‏मुझे भी लग रहा है, सर।

755
01:25:10,125 --> 01:25:11,291
‏कैसे हो?

756
01:25:14,500 --> 01:25:15,541
‏गाड़ी लाओ।

757
01:25:19,791 --> 01:25:20,791
‏तलाक?

758
01:25:21,958 --> 01:25:23,000
‏उसने ऐसा कहा?

759
01:25:23,708 --> 01:25:26,625
‏-घबराओ मत। संभाल रहा हूँ।
‏-आप खुश हैं कि वह चली गई।

760
01:25:26,708 --> 01:25:29,541
‏यह सच नहीं है।
‏बस तुम्हारी खुशी चाहता हूँ, भाई।

761
01:25:29,625 --> 01:25:32,791
‏-मैं जाऊँगा और उससे बात करूँगा।
‏-रुक जाओ। अशोक।

762
01:25:32,875 --> 01:25:36,375
‏-नहीं, मुझे उससे बात करनी है…
‏-ऐसे उसे फ़ोन नहीं कर सकते।

763
01:25:37,041 --> 01:25:39,541
‏इस तरह भीख माँगना बंद करो। अफ़सोस होगा।

764
01:25:41,458 --> 01:25:44,791
‏मुझे बस इस बात का अफ़सोस है
‏कि उस रात उसे गाड़ी चलाने दी।

765
01:25:44,875 --> 01:25:47,666
‏-तुम्हारी गलती नहीं है। तुम्हें पता है।
‏-है।

766
01:25:47,750 --> 01:25:50,583
‏सुनो, तुम जब तक चाहो,
‏मैं तुम्हारे साथ रह सकता हूँ।

767
01:25:50,666 --> 01:25:53,541
‏तुम्हारी पसंद का पिज़्ज़ा मँगवाता हूँ,
‏मैकरोनी वाला।

768
01:25:55,166 --> 01:25:56,958
‏माफ़ करना, भैया। आपके बिना…

769
01:26:02,041 --> 01:26:03,208
‏गर्मा-गर्म भिंडी।

770
01:26:03,291 --> 01:26:07,083
‏-मुझे अभी कुछ नहीं खाना।
‏-उस रात की तरह।

771
01:26:09,208 --> 01:26:10,416
‏मुझे फ़र्क नहीं पड़ता।

772
01:26:11,250 --> 01:26:13,166
‏ऐसा नहीं बोलना चाहिए, थोड़ा लीजिए।

773
01:26:13,250 --> 01:26:14,500
‏मुझे भूख नहीं है!

774
01:26:16,458 --> 01:26:18,458
‏प्लीज़, चले जाओ।

775
01:26:22,541 --> 01:26:24,750
‏कुछ देर के लिए अकेला छोड़ सकते हो?

776
01:26:44,541 --> 01:26:48,041
‏नौकर बनने की इच्छा,
‏मेरे अंदर कूट-कूटकर भरी गई थी,

777
01:26:48,125 --> 01:26:51,458
‏मेरी रगों में डाली गई थी,
‏दिमाग में घुसाई गई थी।

778
01:26:53,500 --> 01:26:56,708
‏नौ हज़ार तीन सौ रुपये, अजीब सी रकम थी,

779
01:26:56,791 --> 01:26:59,958
‏लगभग मेरी तीन महीनों की पगार,
‏पर पूरी नहीं।

780
01:27:01,916 --> 01:27:05,000
‏शायद उन्होंने 10,000 सोचे थे
‏और फिर 700 काट लिए?

781
01:27:06,291 --> 01:27:08,291
‏अमीर लोग इस तरह से नहीं सोचते।

782
01:27:09,125 --> 01:27:11,500
‏क्या तुमने कुछ नहीं सीखा, बेवकूफ़?

783
01:27:11,583 --> 01:27:15,333
‏अगर उन्हें लगा कि 10,000 देने बनते हैं,
‏तो उसके दस गुना बनते थे।

784
01:27:15,416 --> 01:27:18,833
‏दस गुना ज़्यादा। नहीं! सौ गुना ज़्यादा।

785
01:27:22,250 --> 01:27:26,666
‏मुझसे कबूलनामे पर दस्तखत लिए,
‏और बदले में, मैंने कुछ नहीं माँगा।

786
01:27:27,916 --> 01:27:30,625
‏क्यों नहीं माँगा? माँगने की सोची भी नहीं।

787
01:27:31,833 --> 01:27:33,458
‏माँगने की सोची भी नहीं।

788
01:28:20,541 --> 01:28:21,791
‏सब ठीक है?

789
01:28:21,875 --> 01:28:22,958
‏सब बढ़िया।

790
01:28:45,375 --> 01:28:47,250
‏उनके मुँह से नहीं सुनना था…

791
01:28:48,875 --> 01:28:51,250
‏मेरी किस्मत में बस्ती की झोंपड़ी लिखी थी।

792
01:28:57,208 --> 01:29:01,833
‏अगले कुछ हफ़्तों में, मैंने सीखा कि कैसे
‏ड्राइवर अपने मालिकों को धोखा देते हैं।

793
01:29:10,958 --> 01:29:13,916
‏नंबर एक, अपने मालिक को बेकार की मरम्मत के

794
01:29:14,000 --> 01:29:16,083
‏फ़र्ज़ी बिल लाकर पकड़ाओ।

795
01:29:18,375 --> 01:29:19,375
‏शुक्रिया, सर।

796
01:29:24,208 --> 01:29:27,583
‏नंबर दो, अपने मालिक का पेट्रोल
‏दूसरे ड्राइवरों को बेचो।

797
01:29:32,750 --> 01:29:34,166
‏जैसे आत्मविश्वास बढ़ेगा,

798
01:29:34,250 --> 01:29:37,791
‏चक्कर लगाकर
‏सवारियों को छोड़ो और उनसे पैसे लो।

799
01:29:38,375 --> 01:29:39,875
‏दिल्ली में ऐसी कई जगहें हैं।

800
01:29:40,541 --> 01:29:42,708
‏धीरे-धीरे, सभी के बारे में जान जाओगे।

801
01:29:44,833 --> 01:29:47,708
‏जब मैंने वह पैसा देखा,
‏मुझे अपराधबोध नहीं हुआ।

802
01:29:48,875 --> 01:29:50,375
‏एक रोष पैदा हुआ।

803
01:29:52,291 --> 01:29:54,375
‏भारत में दो ही जातियाँ हैं।

804
01:29:55,166 --> 01:29:57,166
‏आखिरकार, मेरा भी पेट बढ़ने लगा था।

805
01:30:16,291 --> 01:30:18,083
‏मुझे पता है कि तुम क्या कर रहे थे।

806
01:30:18,166 --> 01:30:20,166
‏सर, प्लीज़ मुझसे गुस्सा मत होइए।

807
01:30:20,250 --> 01:30:23,041
‏तुम मंदिर में
‏मेरे लिए प्रार्थना करने गए थे।

808
01:30:23,708 --> 01:30:24,708
‏जी, सर।

809
01:30:25,916 --> 01:30:28,291
‏जी, सर। मुझे आपकी
‏बहुत चिंता हो रही थी, सर।

810
01:30:32,000 --> 01:30:33,541
‏अंदर आओ। मेरे साथ बैठो।

811
01:30:34,291 --> 01:30:35,291
‏आओ।

812
01:30:37,416 --> 01:30:38,458
‏यहाँ आओ।

813
01:30:40,541 --> 01:30:42,500
‏तुम सच में यहाँ रहते हो?

814
01:30:43,583 --> 01:30:46,833
‏कितनी नमी है और यह बदबू…

815
01:30:47,541 --> 01:30:49,833
‏यह जगह मेरे लिए ताज महल के जैसी है।

816
01:30:49,916 --> 01:30:51,375
‏-ताज महल…
‏-हाँ, सर।

817
01:30:51,458 --> 01:30:55,083
‏ताज महल मकबरा है, बलराम।
‏ताज महल रहने की जगह नहीं है।

818
01:30:56,208 --> 01:30:57,208
‏अच्छा, सर।

819
01:30:58,333 --> 01:31:01,000
‏ज़िंदगी में जो करना चाहता था,
‏वह कभी नहीं किया।

820
01:31:02,125 --> 01:31:05,125
‏-आप क्या करना चाहते थे, सर?
‏-संगीत बनाना।

821
01:31:06,625 --> 01:31:08,166
‏या कम से कम संगीत निर्माता बनना।

822
01:31:09,333 --> 01:31:13,833
‏मैं इतने साल यूएस में रहा
‏और उनके जैसा बनने की कोशिश की।

823
01:31:19,000 --> 01:31:20,916
‏पर हम हिंदुस्तानी हैं।

824
01:31:22,541 --> 01:31:25,625
‏मैं बैंगलोर जाकर
‏अपने देश का भविष्य बदलना चाहता हूँ।

825
01:31:25,708 --> 01:31:26,958
‏वही करना चाहता हूँ।

826
01:31:27,041 --> 01:31:29,916
‏सर, आप जो चाहें कर सकते हैं।

827
01:31:31,625 --> 01:31:34,291
‏-आप बहुत ही गुणवान आदमी हैं।
‏-गुणवान आदमी?

828
01:32:03,791 --> 01:32:05,291
‏शुक्रिया, बलराम।

829
01:32:05,375 --> 01:32:07,791
‏सर, मुझे नहीं पता था
‏कि इतना अच्छा गाते हैं।

830
01:32:07,875 --> 01:32:10,208
‏-कोशिश करता हूँ।
‏-नहीं, सर। सच में, सर।

831
01:32:12,791 --> 01:32:14,125
‏-सच?
‏-जी, सर।

832
01:32:14,708 --> 01:32:17,291
‏चलो, गाकर सुनाओ। हाँ।

833
01:32:24,791 --> 01:32:25,916
‏गाओ।

834
01:32:58,958 --> 01:33:01,333
‏साला, हमें अपना बैंड बनाना चाहिए, बलराम।

835
01:33:01,416 --> 01:33:03,833
‏हाँ, तुम और मैं? कमाल कर देंगे।

836
01:33:06,708 --> 01:33:09,750
‏काश कि मेरी तुम्हारे जैसी
‏सीधी ज़िंदगी होती।

837
01:33:10,708 --> 01:33:12,500
‏मेरा प्यारा बलराम जी।

838
01:33:15,666 --> 01:33:17,125
‏कितने प्यारे हो।

839
01:33:28,416 --> 01:33:30,958
‏आप मेरी महान राजधानी में पहुँच गए हैं, सर।

840
01:33:31,041 --> 01:33:31,875
‏चीनी प्रधानमंत्री वेन जायबाओ
‏हिंदुस्तान पहुँचे

841
01:33:31,958 --> 01:33:34,750
‏जब आप बैंगलोर आएँगे,
‏शायद एक साथ ड्रिंक लेंगे।

842
01:33:34,833 --> 01:33:38,416
‏मैंने अपने पिछले मालिक से
‏धोखे से जो पैसे कमाए थे,

843
01:33:38,500 --> 01:33:40,875
‏उनसे एक जॉनी वॉकर ब्लैक भी
‏नहीं खरीद सकता था।

844
01:33:40,958 --> 01:33:44,833
‏न ही पिंकी मैडम के दिए पैसों से
‏इस आलीशान होटल में कमरा ले पाता।

845
01:33:46,875 --> 01:33:51,291
‏मेरे मालिक की तरह, उजाले में जन्मे
‏लोगों के पास अच्छा होने का विकल्प होता है।

846
01:33:52,708 --> 01:33:57,583
‏मेरे जैसे, पिंजरे में जन्मे लोगों के पास
‏वह विकल्प नहीं होता।

847
01:33:58,416 --> 01:34:00,291
‏विरोधी पार्टी और कमज़ोर मानी जा रही

848
01:34:00,375 --> 01:34:03,291
‏महान समाजवादी नेता जी को
‏ग्रामीण भारत से समर्थन की उम्मीद है।

849
01:34:03,375 --> 01:34:04,708
‏उसकी पार्टी का बुरा दौर है।

850
01:34:04,791 --> 01:34:06,666
‏इस बार यह सरकार जीतेगी,

851
01:34:06,750 --> 01:34:09,166
‏बस चुनाव तक उनकी जेबें गर्म करनी हैं।

852
01:34:09,250 --> 01:34:10,583
‏नहीं। मुझसे यह नहीं होगा।

853
01:34:10,666 --> 01:34:13,291
‏बदलाव आएगा, फिर तुम अपनी मर्ज़ी करना।

854
01:34:13,375 --> 01:34:15,625
‏-हालात मुश्किल हैं।
‏-क्या था, बहनचोद?

855
01:34:15,708 --> 01:34:18,250
‏तुझे ऐसा करने को किसने कहा? सोच सकते हो?

856
01:34:18,333 --> 01:34:19,708
‏तुमने उसे पैसे क्यों दिए?

857
01:34:23,833 --> 01:34:26,583
‏-इसने ऐसा क्यों किया?
‏-तेरे बाप का माल है?

858
01:34:26,666 --> 01:34:30,875
‏-खुद को क्या समझते हो?
‏-माफ़ कीजिए, सर। दोबारा नहीं होगा।

859
01:34:35,583 --> 01:34:39,958
‏ड्राइवरों के आस-पास ध्यान से बातें कीजिए।
‏हमें आपके होंठ पढ़ने आते हैं।

860
01:34:40,041 --> 01:34:42,708
‏मैंने पक्का नेवले को
‏मेरा नाम लेते देखा था,

861
01:34:42,791 --> 01:34:45,291
‏और फिर वह शब्द
‏जो कोई नौकर नहीं सुनना चाहता,

862
01:34:45,916 --> 01:34:47,208
‏"बदलना।"

863
01:34:54,208 --> 01:34:55,958
‏-संसद भवन चलो।
‏-जी, सर।

864
01:34:58,416 --> 01:34:59,416
‏मेरा फ़ोन।

865
01:35:00,583 --> 01:35:02,041
‏इसे गाड़ी में रखो।

866
01:35:25,125 --> 01:35:27,833
‏यह कम से कम, दो साल की पगार थी,
‏शायद तीन साल की।

867
01:35:28,916 --> 01:35:30,208
‏मेरी कीमत इससे ज़्यादा थी।

868
01:35:51,041 --> 01:35:54,541
‏अगले कुछ दिनों तक, मैंने बहुत कोशिश की
‏कि लाल नवाब को न देखूँ।

869
01:36:00,583 --> 01:36:03,541
‏शहर जानता था कि मेरे अंदर कुछ जल रहा था,

870
01:36:03,625 --> 01:36:05,166
‏और वह भी जल रहा था।

871
01:36:43,541 --> 01:36:44,625
‏चलो।

872
01:36:45,666 --> 01:36:47,541
‏बलराम, ए? चलो।

873
01:36:53,583 --> 01:36:55,125
‏दो घंटे लग जाएँगे।

874
01:37:20,625 --> 01:37:21,875
‏डीईई जेएटी दुरंतो 12265
‏डीईई यूएचपी एसी सुप 22401

875
01:37:23,583 --> 01:37:27,375
‏अगर मैं लाल नवाब के साथ यहाँ आया,
‏तो मैं कहाँ जाऊँगा?

876
01:37:34,541 --> 01:37:36,875
‏कबूतर। कुत्ते। स्टेशन।

877
01:37:36,958 --> 01:37:38,250
‏उन्हें समझ में आ रहा था।

878
01:37:38,333 --> 01:37:41,625
‏मैं चाकरी के चरखे से बचकर
‏निकलने की ताक में था।

879
01:37:44,041 --> 01:37:46,750
‏अशोक साहब मेरे परिवार के साथ क्या करेंगे?

880
01:38:43,083 --> 01:38:44,625
‏-सर?
‏-हाँ?

881
01:38:49,583 --> 01:38:51,125
‏सर, एक बात है…

882
01:38:53,541 --> 01:38:56,291
‏एक बात है जो मैं आपको बताना चाहता हूँ, सर।

883
01:38:56,375 --> 01:38:57,500
‏हाँ। बोलो।

884
01:39:00,541 --> 01:39:04,000
‏सर, मैं आपकी खोपड़ी फोड़कर
‏आपका पैसा चुराना चाहता हूँ।

885
01:39:05,750 --> 01:39:07,291
‏पता है तुम क्या सोच रहे हो।

886
01:39:08,958 --> 01:39:10,458
‏घर की याद आती है न?

887
01:39:11,500 --> 01:39:12,500
‏हाँ, सर।

888
01:39:13,416 --> 01:39:14,625
‏वापस जाने की तैयारी करो।

889
01:39:16,208 --> 01:39:17,083
‏और…

890
01:39:20,958 --> 01:39:23,541
‏खर्चों की चिंता मत करना। यह लो।

891
01:39:25,416 --> 01:39:27,625
‏-हाँ? गुड नाइट।
‏-हाँ, सर।

892
01:39:35,958 --> 01:39:39,541
‏उन्होंने मुझे सिर्फ़
‏एक तरफ़ के टिकट के पैसे दिए थे।

893
01:40:43,958 --> 01:40:45,375
‏सभी उम्मीदों के विपरीत…

894
01:40:45,458 --> 01:40:46,375
‏महान समाजवादी नेता की जय हो

895
01:40:46,458 --> 01:40:48,250
‏…और गरीबों के समर्थन से

896
01:40:48,333 --> 01:40:51,125
‏महान समाजवादी नेता ने
‏यह कहकर बहुमत हासिल कर लिया,

897
01:40:51,208 --> 01:40:53,083
‏"हमारे नलों में पानी नहीं है,

898
01:40:53,166 --> 01:40:55,750
‏और दिल्ली के अमीर राजनेताओं ने
‏हमें क्या दिया?"

899
01:40:55,833 --> 01:40:56,666
‏"सेलफ़ोन।"

900
01:40:56,750 --> 01:40:59,250
‏प्यास लगने पर कोई गरीब सेलफ़ोन पी सकता है?

901
01:40:59,333 --> 01:41:00,583
‏हम गलत तरफ़ आ गए।

902
01:41:03,000 --> 01:41:05,208
‏सुनाई नहीं दे रहा। फिर से कहना।

903
01:41:05,291 --> 01:41:07,541
‏मैं समझ गया। हटो! पीछे हटो!

904
01:41:10,000 --> 01:41:13,000
‏हाँ। सभी बेवकूफ़ गाँव वालों ने
‏उसी को वोट दिया।

905
01:41:13,791 --> 01:41:16,000
‏अब हम क्या करेंगे?

906
01:41:41,083 --> 01:41:45,625
‏पापा ने बधाई दी है। आपकी सफलता को लेकर
‏हम सब बहुत खुश हैं।

907
01:41:45,708 --> 01:41:47,291
‏कितनी अच्छी बात है।

908
01:41:48,500 --> 01:41:52,083
‏यह खुशी जताने के लिए हम आपकी पार्टी को

909
01:41:52,166 --> 01:41:54,666
‏दस लाख दान में देना चाहेंगे।

910
01:41:58,833 --> 01:42:02,416
‏चालीस लाख चाहिए। सोमवार रात, शेरेटन होटल।

911
01:44:00,125 --> 01:44:01,041
‏हाँ, चाचा।

912
01:44:02,375 --> 01:44:04,791
‏घूमो, मैं तुम्हें फिर से मारूँगा।

913
01:44:06,458 --> 01:44:07,541
‏घूमो!

914
01:44:33,583 --> 01:44:37,041
‏अगली सुबह, अशोक साहब ने वह किया
‏जो उन्होंने कभी नहीं किया था।

915
01:44:37,125 --> 01:44:37,958
‏यह कौन है?

916
01:44:38,041 --> 01:44:39,625
‏मुझे एक दिन की छुट्टी दी।

917
01:44:39,708 --> 01:44:40,625
‏तुम्हारा भतीजा?

918
01:44:40,708 --> 01:44:42,208
‏जी, सर। परिवार का सदस्य।

919
01:44:44,041 --> 01:44:47,916
‏पर अब तक मुझे पता था
‏कि अमीर लोग कुछ भी मुफ़्त में नहीं देते।

920
01:44:53,541 --> 01:44:55,208
‏उन्हें मेरी जगह कोई मिल गया था।

921
01:45:16,250 --> 01:45:20,500
‏तभी हमने वह जीव देखा जिसका जन्म
‏हर पीढ़ी में एक ही बार होता है,

922
01:45:22,458 --> 01:45:23,833
‏द व्हाइट टायगर।

923
01:46:09,708 --> 01:46:13,250
‏महान मुसलमान शायर इकबाल ने सही लिखा था,

924
01:46:14,000 --> 01:46:17,250
‏"जैसे ही आपको इस दुनिया की
‏खूबसूरती का पता चलता है,

925
01:46:18,041 --> 01:46:19,458
‏आप गुलामी छोड़ देते हैं।"

926
01:47:32,958 --> 01:47:36,291
‏मैंने उम्मीद की कि अगली सुबह
‏जब मैं लौटकर नहीं आऊँगा,

927
01:47:37,000 --> 01:47:38,291
‏उसे पता होगा कि भाग जाए।

928
01:48:13,041 --> 01:48:14,166
‏शेरेटन, सर?

929
01:48:15,333 --> 01:48:17,208
‏हाँ, शेरेटन।

930
01:48:26,750 --> 01:48:27,750
‏पिंकी का फ़ोन आया था।

931
01:48:28,333 --> 01:48:31,500
‏वह जानना चाहती है
‏कि क्या मैं न्यू यॉर्क वापस जाऊँगा।

932
01:48:32,458 --> 01:48:33,875
‏आप जाएँगे, सर?

933
01:48:34,375 --> 01:48:38,166
‏और वह बनने का ढोंग करूँ जो नहीं हूँ?
‏आखिर यह मेरा देश है।

934
01:48:44,750 --> 01:48:48,500
‏एक कहानी है जिसमें एक चालाक ब्राह्मण ने
‏बुद्ध को धोखा देने की कोशिश की।

935
01:48:49,791 --> 01:48:51,000
‏ब्राह्मण पूछता है,

936
01:48:52,041 --> 01:48:55,500
‏"मालिक, आप खुद को
‏इंसान समझते हैं या भगवान?"

937
01:48:56,875 --> 01:48:59,625
‏बुद्ध मुस्कुराए और बोले,
‏"दोनों में से कोई नहीं।

938
01:49:00,375 --> 01:49:05,125
‏मैं वह हूँ जिसे होश आ गया है,
‏जबकि तुम सब अभी भी सो रहे हो।"

939
01:49:33,791 --> 01:49:35,875
‏क्या बात है? रुक क्यों गए?

940
01:49:35,958 --> 01:49:38,125
‏पहिए में कुछ गड़बड़ है, सर।

941
01:49:38,208 --> 01:49:40,750
‏मुझे एक मिनट दीजिए, सर।
‏मैं जाकर देखता हूँ।

942
01:49:40,833 --> 01:49:41,833
‏अच्छा।

943
01:50:09,541 --> 01:50:12,583
‏-क्या हुआ?
‏-पहिए में कुछ खराबी है, सर।

944
01:50:12,666 --> 01:50:13,666
‏अच्छा।

945
01:50:15,166 --> 01:50:16,583
‏किसी को बुलाना चाहिए।

946
01:50:16,666 --> 01:50:18,541
‏-हाँ, सर?
‏-किसी को बुलाना चाहिए!

947
01:50:18,625 --> 01:50:20,416
‏सर, यहाँ कौन आएगा?

948
01:50:21,333 --> 01:50:23,416
‏आप बाहर आएँ, तो मिलकर ठीक कर सकते हैं।

949
01:50:23,500 --> 01:50:25,541
‏बारिश हो रही है। किसी को बुलाते हैं।

950
01:50:25,625 --> 01:50:28,291
‏क्या करें, सर? वरना आपको देर हो जाएगी।

951
01:50:28,375 --> 01:50:31,583
‏अगर आप बाहर आएँ, सर,
‏ज़्यादा समय नहीं लगेगा।

952
01:50:32,833 --> 01:50:33,708
‏ठीक है।

953
01:50:39,750 --> 01:50:41,625
‏-बोतल से बचकर, सर।
‏-अच्छा।

954
01:50:43,208 --> 01:50:45,125
‏मैं इसे हटा देता हूँ।

955
01:50:46,500 --> 01:50:47,875
‏-यह वाला?
‏-हाँ, सर।

956
01:50:55,958 --> 01:50:57,708
‏-ठीक ही लगता है।
‏-नहीं, सर।

957
01:50:57,791 --> 01:51:00,833
‏आपको बहुत पहले
‏दूसरा आदमी रख लेना चाहिए था!

958
01:54:25,916 --> 01:54:27,250
‏मैं कोई राजनेता नहीं हूँ।

959
01:54:28,000 --> 01:54:31,541
‏वे असाधारण लोग होते हैं
‏जो मारकर भूल जाते हैं।

960
01:54:32,291 --> 01:54:36,916
‏मैं नहीं। मैं चार हफ़्तों तक इस कमरे से
‏नहीं निकला जब तक मेरी घबराहट कम नहीं हुई।

961
01:54:39,416 --> 01:54:41,666
‏मेरी लाजवाब सफलता की कहानी में

962
01:54:41,750 --> 01:54:45,083
‏आखिरी चरण सामाजिक कारोबारी से
‏व्यापार कारोबारी बनना था।

963
01:54:45,583 --> 01:54:46,666
‏यह आसान नहीं था।

964
01:54:49,375 --> 01:54:50,541
‏पर मेरे पास कुछ अलग था।

965
01:54:50,625 --> 01:54:53,750
‏मैं बैंगलोर आया था,
‏और अशोक साहब ने मुझे भविष्य बताया था।

966
01:54:54,750 --> 01:54:56,083
‏आउटसोर्स करना।

967
01:55:10,666 --> 01:55:12,625
‏जब मैंने उन सभी ड्राइवरों को

968
01:55:12,708 --> 01:55:16,000
‏अमरीका के कॉल सेंटरों में आते-जाते देखा,

969
01:55:16,083 --> 01:55:17,791
‏मैं समझ गया कि मेरी जगह कहाँ होगी।

970
01:55:20,291 --> 01:55:22,625
‏पर मैं प्रतियोगिता से कैसे बचूँ?

971
01:55:26,833 --> 01:55:29,708
‏फिर मैंने सोचा,
‏"अशोक साहब होते तो क्या करते?"

972
01:55:30,625 --> 01:55:31,458
‏सर!

973
01:55:34,291 --> 01:55:35,291
‏नमस्ते, सर।

974
01:55:36,208 --> 01:55:39,958
‏अपना आभार जताते हुए,
‏आपको एक छोटा सा नज़राना देना चाहता हूँ।

975
01:55:40,875 --> 01:55:41,875
‏किस लिए?

976
01:55:42,416 --> 01:55:44,583
‏आप जो मेरे लिए करने वाले हैं उसके लिए।

977
01:55:51,583 --> 01:55:55,041
‏घबराइए मत।
‏पूरे का पूरा नहीं था, पर काफ़ी था।

978
01:55:57,375 --> 01:55:59,333
‏पता है मैं उन्हें क्यों नहीं मिला?

979
01:55:59,416 --> 01:56:02,500
‏क्योंकि भारत के आधे मर्द
‏मेरी तरह ही दिखते हैं।

980
01:56:02,583 --> 01:56:03,416
‏कत्ल के लिए तलाश

981
01:56:03,500 --> 01:56:04,625
‏मनोज टैक्सी स्टैंड

982
01:56:05,875 --> 01:56:10,291
‏पुलिस ने उन सारे कॉल सेंटर ड्राइवरों को
‏पकड़ा जिनके लाइसेंस अवधि पार कर चुके थे।

983
01:56:11,208 --> 01:56:13,625
‏कारोबारी लोग मौके तैयार करते हैं।

984
01:56:14,166 --> 01:56:16,000
‏इस तरह मैंने अपनी कंपनी शुरू की।

985
01:56:18,000 --> 01:56:19,625
‏व्हाइट टायगर ड्राइवर्स।

986
01:56:20,708 --> 01:56:24,458
‏मेरे पास 30 ड्राइवर हैं
‏जो पारियों में 26 गाड़ियाँ चलाते हैं,

987
01:56:24,541 --> 01:56:27,041
‏गर्मियों के महीनों के लिए सभी में एसी है।

988
01:56:28,250 --> 01:56:30,333
‏बैंक की सम्पत्ति जोड़कर,

989
01:56:30,416 --> 01:56:34,416
‏अब मेरे पास उस रकम की 15 गुना पूँजी है
‏जो मैंने अशोक साहब से ली थी।

990
01:56:36,416 --> 01:56:38,875
‏महामहिम, प्लीज़ मेरी वेबसाइट पर जाइए।

991
01:56:38,958 --> 01:56:41,875
‏अगर पसंद आए,
‏तो वहाँ पर क्लिक कीजिए जहाँ लिखा है…

992
01:56:41,958 --> 01:56:43,833
‏अशोक शर्मा से अभी संपर्क करें!
‏पुरस्कृत नंबर एक टैक्सी सेवा

993
01:56:45,166 --> 01:56:46,416
‏हाँ, अशोक।

994
01:56:47,208 --> 01:56:49,458
‏इन दिनों यही मेरा नाम है।

995
01:56:51,416 --> 01:56:54,125
‏पर मैं अपने ड्राइवरों को नौकर नहीं समझता।

996
01:56:54,208 --> 01:56:58,750
‏मुझे उनके धर्म से कोई मतलब नहीं, और
‏परिवार का हिस्सा तो बिल्कुल नहीं मानता।

997
01:56:58,833 --> 01:57:00,708
‏वे मेरे कर्मचारी हैं।

998
01:57:00,791 --> 01:57:03,708
‏कॉन्ट्रैक्ट पर उनके दस्तखत लेता हूँ,
‏मैं भी करता हूँ।

999
01:57:05,500 --> 01:57:09,583
‏और अगर कोई समस्या हो, अपने ड्राइवरों को
‏इल्ज़ाम अपने ऊपर लेने नहीं देता।

1000
01:57:09,666 --> 01:57:11,375
‏इसे अस्पताल नहीं ले जा सकते?

1001
01:57:11,458 --> 01:57:13,166
‏वह मरने वाले लड़के का भाई है।

1002
01:57:13,250 --> 01:57:15,708
‏और आपका ड्राइवर जिसने उसे मारा, वहाँ है।

1003
01:57:15,791 --> 01:57:17,708
‏नमस्कार, मेरा नाम अशोक शर्मा है।

1004
01:57:17,791 --> 01:57:22,166
‏मैं इस गाड़ी का मालिक हूँ।
‏मैं अपराधी हूँ, मेरा ड्राइवर नहीं।

1005
01:57:22,250 --> 01:57:25,083
‏बहुत ही भयानक दुखद घटना हुई,
‏पर देर हो चुकी है…

1006
01:57:25,166 --> 01:57:28,083
‏मेरा तरीका मेरे मालिकों से अलग है।

1007
01:57:29,125 --> 01:57:30,416
‏अब मैं रोशनी में रहता हूँ।

1008
01:57:31,333 --> 01:57:34,625
‏आपके बेटे की मौत के लिए,
‏मुझे बेहद अफ़सोस है, बुआ।

1009
01:57:34,708 --> 01:57:36,708
‏इसमें 40,000 रुपये हैं।

1010
01:57:36,791 --> 01:57:39,958
‏इसलिए नहीं कि इसकी ज़रूरत है,
‏बल्कि मैं ऐसा चाहता हूँ।

1011
01:57:40,041 --> 01:57:41,375
‏समझ रहे हैं आप?

1012
01:57:41,958 --> 01:57:43,583
‏दूसरे बेटे की मदद करना चाहता हूँ।

1013
01:57:44,333 --> 01:57:48,375
‏मेरे यहाँ ड्राइवर बन सकता है,
‏और मैं इसका खयाल रखूँगा।

1014
01:57:56,458 --> 01:57:58,500
‏अपने पिछले मालिक के बारे में सोचता हूँ

1015
01:57:59,583 --> 01:58:00,708
‏और उनकी याद भी आती है।

1016
01:58:02,541 --> 01:58:04,166
‏उनके साथ वैसा नहीं होना था।

1017
01:58:07,666 --> 01:58:09,958
‏मुझे नेवले की गर्दन काटनी चाहिए थी।

1018
01:58:14,833 --> 01:58:15,916
‏उत्तर भारत के एक गाँव में
‏परिवार के 17 लोग मार दिए गए

1019
01:58:16,000 --> 01:58:19,125
‏पता नहीं कि मेरे परिवार का क्या हुआ।

1020
01:58:20,750 --> 01:58:21,916
‏बस सोच ही सकता हूँ।

1021
01:58:26,875 --> 01:58:30,416
‏पर शिखर तक पहुँचने के लिए
‏गरीब के पास दो ही रास्ते हैं,

1022
01:58:30,500 --> 01:58:32,625
‏अपराध या राजनीति।

1023
01:58:34,000 --> 01:58:36,250
‏आपके देश में भी ऐसा ही है?

1024
01:58:40,541 --> 01:58:42,750
‏माँ और पापा की याद आती है?

1025
01:58:44,750 --> 01:58:47,041
‏मुझे एक गिलास दूध और देंगे, चाचा?

1026
01:58:47,125 --> 01:58:48,416
‏एक कटोरी आइसक्रीम भी।

1027
01:58:48,500 --> 01:58:49,916
‏आइसक्रीम रविवार को।

1028
01:58:50,000 --> 01:58:53,333
‏नहीं। आज।

1029
01:58:55,333 --> 01:58:56,458
‏लड़का तेज़ है।

1030
01:59:12,333 --> 01:59:13,625
‏-यही गाड़ी है?
‏-सर।

1031
01:59:16,958 --> 01:59:19,291
‏महामहिम, मैंने आपको ईमेल भेजा था, सर।

1032
01:59:19,375 --> 01:59:21,500
‏द व्हाइट टायगर, अशोक शर्मा। आप कैसे हैं?

1033
01:59:21,583 --> 01:59:24,000
‏हम मंझे हुए कारोबारी
‏हमेशा कल की सोचते हैं।

1034
01:59:24,083 --> 01:59:27,583
‏रियल एस्टेट। अब जब
‏सभी अमरीकी कंपनियाँ बैंगलोर आ रही हैं,

1035
01:59:27,666 --> 01:59:29,666
‏गोरे लोगों को रहने के लिए जगह चाहिए।

1036
01:59:29,750 --> 01:59:30,916
‏शुक्रिया, सर।

1037
01:59:31,000 --> 01:59:32,291
‏भारत में मज़े कीजिए, सर।

1038
01:59:37,833 --> 01:59:40,500
‏पता है, गोरों का वक्त अब खत्म।

1039
01:59:40,583 --> 01:59:42,958
‏हमारे रहते-रहते, वे खत्म हो जाएँगे।

1040
01:59:43,708 --> 01:59:46,416
‏यह भूरी चमड़ी वाले
‏और एशियाई लोगों का दौर है,

1041
01:59:46,500 --> 01:59:48,166
‏और बाकियों का भगवान ही मालिक है।

1042
01:59:53,458 --> 01:59:56,750
‏और कभी-कभी मैं सोचता हूँ,
‏अगर वे मुझे पकड़ भी लें,

1043
01:59:56,833 --> 01:59:59,000
‏मैं कभी नहीं कहूँगा कि मैंने गलती की।

1044
01:59:59,083 --> 02:00:01,041
‏यह जानकर अच्छा लगता है,

1045
02:00:01,125 --> 02:00:05,000
‏एक दिन के लिए,
‏एक घंटे के लिए, एक मिनट के लिए,

1046
02:00:06,333 --> 02:00:09,375
‏कि नौकर न होना कैसा लगता है।

1047
02:00:18,333 --> 02:00:22,458
‏अब, कत्ल वाली
‏एक आम हिंदी फ़िल्म में क्या होता है?

1048
02:00:22,541 --> 02:00:25,333
‏गरीब किसी अमीर को मारता है,
‏उसे बुरे सपने आते हैं

1049
02:00:25,416 --> 02:00:29,250
‏कि वह उसका पीछा कर रहा है,
‏चिल्लाता है, "कातिल! धिक्कार है!"

1050
02:00:30,083 --> 02:00:31,708
‏ऐसा नहीं होता।

1051
02:00:31,791 --> 02:00:35,041
‏बुरा सपना तो वह होता है
‏जहाँ आपको लगे कि आपने वह किया नहीं,

1052
02:00:35,125 --> 02:00:38,083
‏कि अपने मालिक को नहीं मारा, कि आप घबरा गए,

1053
02:00:38,166 --> 02:00:41,375
‏और यह कि आप अभी भी किसी दूसरे के नौकर हैं।

1054
02:00:42,166 --> 02:00:43,291
‏पर फिर आँख खुलती है…

1055
02:00:44,000 --> 02:00:46,333
‏पसीना बंद हो जाता है,
‏धड़कन धीमी हो जाती है।

1056
02:00:46,416 --> 02:00:48,041
‏बुरा सपना खत्म हो जाता है।

1057
02:00:48,875 --> 02:00:51,750
‏आपने वह किया है।
‏आपने अपने मालिक को मार दिया।

1058
02:00:56,916 --> 02:00:58,375
‏मैंने पाला बदल लिया है।

1059
02:00:59,708 --> 02:01:02,000
‏मैंने कर दिखाया।
‏चाकरी के चरखे से निकल आया।

1060
02:01:24,500 --> 02:01:27,416
‏अरविंद अडीगा द्वारा लिखित
‏द व्हाइट टायगर किताब पर आधारित

